किशोरों में पेट दर्द का कारण कैसे करें उपचार

आज कल किशोरों में पेट दर्द की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आखिर किशोरों में पेट दर्द का कारण क्या है आज हम इसी के बारे में जानेंगे। यदि ये पेट दर्द कभी-कभी होता है तब कोई परेशानी की बात नहीं है। अक्सर ऐसा देखा गया है की जब किशोरों का पेट दर्द होता है तो उन्हें डॉक्टर के पास ले कर जाते है। वो इसलिए क्योंकि ज्यादातर बीमारिया कुछ खाने से होती है, कई बार वो कुछ ऐसा खा लेते है जिसकी वजह से पेट में दर्द होने लगता है।

 

किशोरों में पेट दर्द का कारण

 

पेट में गैस बनना : ये समस्या ज्यादातर बड़े लोगों को होती है जब उनका कॉलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो ऐसा होता है लेकिन आज कल ये किशोरों में भी इसलिए होता है जब वह ऐसे खाद्य पदार्थ खाते है जिनसे पेट में गैस होने लगती है और दर्द होने लगता है।

 

बाहर के खाने का ज्यादा सेवन : यदि आप बाहर के खाने का ज्यादा सेवन करते है तो उसकी वजह से भी पेट में दर्द होने लगता है। क्योंकि बाहर के खाने में इतनी साफ़ सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है।

 

मैदा ज्यादा खाने से : बच्चों को मैदा युक्त खाद्य पदार्थ काफी अच्छे लगते है, इसकी वजह से वह इनका ज्यादा सेवन करते है। जो कई बार उनके पेट दर्द का कारण बनता है।

 

कब्ज : किशोरों में पेट दर्द का कारण कब्ज भी है, क्योंकि कई बार आप कुछ ऐसा खा लेते है जिसकी वजह से आपका खाना नहीं पचता है। और कब्ज हो जाती है।

 

तेज भूख लगना : कई बार पेट में दर्द तेज भूख लगने के कारण भी होता है जब किशोर काफी समय से भूखे होते है, तो उन्हें अचानक भूख की वजह से पेट दर्द होने लगता है।

 

खाना निगलना : अक्सर किशोरों की आदत होती है की वह खाने को ढंग से चबाते नहीं है वह खाने को निगलते है, जिसकी वजह से वह खाना पेट दर्द का कारण बन जाता है।

 

पेट में कीड़े होना : यह भी एक बड़ा कारण होता है, जो अक्सर पेट में दर्द का कारण बनता है जब किसी बच्चे का पेट दर्द रुक-रुक कर होता है तो उसकी वजह से भी पेट दर्द होता है। जब पेट में कीड़ी होते है तो ऐसा जरूर होता है आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

 

ये सभी कारण किशोरों में पेट दर्द का कारण बनते है। जिनकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत होने लगती है, पेट का ख़राब होना किसी भी इंसान को शारीरिक तरीके से बीमार बना सकता है। इसलिए पेट से जुड़ी किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें।

किशोरों में पेट दर्द का उपाय

 

  • यदि आपके बच्चे को पेट में दर्द होता है तो उन्हें गुनगुना पानी पिलाए इससे अगर उसके पेट में गैस होगी तो वह ख़त्म हो जाएगी।

 

  • पेट दर्द होने पर मेथी दाना को पीस लें उसके बाद एक चम्मच मेथी देने का पाउडर को एक ग्लास पानी के साथ खा लें। इससे भी आपका पेट दर्द गायब हो जाएगा।

 

  • दही भी पेट दर्द का अच्छा इलाज है इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या को समाधान हो जाता है।

 

  • अदरक की चाय भी पेट दर्द में राहत का काम करती है कई बार ये पेट के कब्ज को खतम कर देता है।

 

  • नींबू के रस में काला नमक मिलाए और साथ में आधा कप पानी लेकर इसके साथ सेवन करें इससे कुछ देर में आपको  राहत मिल जाएगी।

 

  • मैदे का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करें क्योंकि ये पेट दर्द का कारण बनती है और इसको पचने में भी समय लगता है।

 

  • यदि पेट में कीड़े है तो आप रात का भोजन करने के बाद एक सेब खा लें, उसके बाद पानी न पिए इससे आपके पेट के कीड़े मर जाएंगे।

 

  • पुदीना ये भी आपका पेट दर्द गायब का देगा इसके पत्ते को चबाएं या फिर 4 से 6 पत्तियों को एक कप पानी के साथ उबाल लें और उस  पानी को गुनगुना होने दें और फिर उसका सेवन करें।
Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।