मैमोग्राफी क्या हैं? मैमोग्राफी क्यों करवानी चाहिए।

आजकल के समय में महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर अधिक देखने को मिलता हैं। दुनियाभर में कैंसर के कारण होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर के कारण ही मरती है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता 3rd या 4th स्टेज में चलता है, जिसके बाद उसका इलाज मुश्किल हो जाता है और उसकी जान बचाने की संभावना भी कम हो जाती है इसलिए महिलाओं में होने वाले ब्रेस्‍ट कैंसर की जांच करने के लिए मैमोग्राफी (Mammography) एक जरूरी प्रक्रिया है।

 

 

 

मैमोग्राफी क्या हैं ?

 

 

मैमोग्राफी महिलाओं के स्तनों की जांच और स्क्रीनिंग के लिए सबसे आम तकनीक हैं, विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए जिनको स्तन कैंसर होता हैं या फिर होने का खतरा रहता हैं। यदि ब्रेस्ट में कोई गांठ हो या सूजन हो तो भी मैमोग्राफी जरूर कराएं।

 

 

 

मैमोग्राफी का उद्देश्य क्या होता हैं ?

 

 

  • स्क्रीनिंग: यह एक परीक्षण है जो स्तन में असामान्य परिवर्तन का पता लगा सकता है। 50 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर साल मैमोग्राफी जांच कराने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर मैमोग्राफी स्क्रीनिंग के साथ अन्य परीक्षणों की सलाह दे सकते हैं यदि किसी महिला को कोई समस्या होती हैं इसके जरिए पता लगाई जाती हैं।

 

  • स्तन कैंसर: कैंसर या ट्यूमर के प्रारंभिक विकास और स्टेजों का पता लगाने के लिए यह परिक्षण लाभदायक होता हैं।

 

  • फाइब्रोएडीनोमा: फाइब्रोएडीनोमा (Fibroadenoma) महिलाओं में एक मेडिकल स्थिति है जो स्तन में गैर-कैंसरयुक्त (non-cancerous) गांठ का कारण बनती है। गैर-कैंसर वाली गांठ खतरनाक नहीं होती हैं और न ही कोई बीमारी होती है परन्तु इसका पता अवश्य लगाना चाहिए जो की मैमोग्राफी की मदद से लगाया जा सकता हैं।

 

 

 

भारत में मैमोग्राफी टेस्ट की लागत कितनी हैं ?

 

 

भारत में मैमोग्राफी टेस्ट की लागत 1500 से 2000 रूपए हैं जबकि डिजिटल मैमोग्राम की कीमत 8,000 रुपये तक हो सकती है, तथा यह टेस्ट होने वाले अस्पताल और डॉक्टर पर निर्भर करता हैं।

 

 

 

मैमोग्राफी टेस्ट से पहले की क्या तैयारी होती हैं ?

 

 

मैमोग्राफी टेस्ट से पहले महिलाओ को कुछ इस प्रकार तैयारी करनी चाहिए जैसे की –

 

 

  • इस प्रक्रिया के जरिये ब्रेस्ट कैंसर का निदान होता है। यह एक एक्स-रे की तरह ही होता है, जिसका प्रयोग ब्रेस्ट कैंसर के निदान के लिए किया जाता है।

 

  • मैमोग्राफी के जरिये ब्रेस्ट के ऊतकों (Breast tissue) के इमेज को देख सकते है और इसके जरिए स्तन कैंसर की पहचान भी आसानी से हो सकती हैं।

 

  • जिस दिन मैमोग्राम होता है उस दिन पाउडर, लोशन, इत्र और क्रीम अपने ब्रेस्ट पर लगाने से बचें।

 

  • मैमोग्राफी के दौरान कुछ महिलाओं को बेचैनी हो सकती है क्योंकि, मैमोग्राम के दौरान कुछ समय के लिए सांसों को रोकने के लिए कहा जा सकता है |

 

  • पीरियड्स के समय मैमोग्राफी की जाँच न कराएं।

 

  • यदि आपके ब्रेस्ट में कोमलता (Tenderness) है, तो आप अपने डॉक्टर को बताये और उनसे जांच कराएं।

 

  • जब भी मैमोग्राम कराएं उससे दो दिन पहले कैफीन (Caffeine) का सेवन न करे।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।