क्या है मांसपेशियों में खिंचाव के कारण और उपचार

 

क्या आपको भी रहती है मांसपेशियों में खिंचाव (Muscles Strains) की समस्या? वैसे देखा जाए, तो यह तब होता है, जब मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा खिंचाव (over stretched) या तनाव डाला जाता है। यह आमतौर पर अधिक परिश्रम या अधिक भारी सामान उठाने की वजह से होता है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर यह निचली पीठ, गर्दन, कंधे और हैमस्ट्रिंग (hamstring) में सबसे सामान्य है, हैमस्ट्रिंग जांघ के पीछे की मांसपेशी होती है।

 

मसल्स में खिंचाव (Muscles Strains) दर्द का कारण बन सकता है। मांसपेशियों में सामान्य और मध्यम खिंचाव को बर्फ की सिकाई और दवाओं के साथ घरेलू उपचार से भी दूर किया जा सकता है। लेकिन यह समस्या काफी गंभीर हो जाए, तब ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच कराने की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव के लक्षण

 

 

  • अचानक मांसपेशियों में दर्द होना

 

  • मांसपेशियों में सूजन या लालिमा आना

 

  • आराम करने पर दर्द महसूस होना

 

  • मांसपेशियों में ऐंठन होना

 

  • कमजोरी होना

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण

 

 

  • अत्यधिक कूदने के दौरान

 

  • दौड़ते समय

 

  • किसी वस्तु को फेंकने के दौरान

 

  • भारी वस्तु उठाते समय

 

  • एक ही स्थिति में बैठे रहकर बहुत लम्बे समय तक काम करते रहना

 

  • ठंड के मौसम में मांसपेशियों में खिंचाव (Muscles Strains) एक सामान्य बात है।

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव के जांच

 

 

डॉक्टर मांसपेशियों में खिंचाव (Muscles Strains) की स्थिति में चिकित्सा इतिहास की जानकारी लेता है और शारीरिक परीक्षण करता है।

 

  • एक्स-रे (X-rays)

 

  • प्रयोगशाला परीक्षण (laboratory tests)

 

  • सीटी स्कैन (CT scan)

 

  • एमआरआई (MRI)

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव के रोकथाम

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए

 

  • काम करते वक़्त चोट और खिंचाव से बचें।

 

  • बहुत लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे न रहे।

 

  • किसी भी वस्तु को उठाते समय अधिक नीचे न झुके।

 

  • फिसलन वाली सतहों पर सावधानी से चलें।

 

 

  • व्यायाम करें।

 

 

मांसपेशियों में खिंचाव के उपचार

 

 

बर्फ से सिकाई

मांसपेशियों में खिंचाव होने के तुरंत बाद प्रभावित स्थान पर बर्फ से सिकाई करे। इससे सूजन में कमी आती है। और खिचांव होने पर जो दर्द होता है, उसमे भी आराम मिलता है।

 

 

गर्म पानी से स्नान करे 

यह मांसपेशियों में तनाव (Muscles Strains) की स्थिति में अत्यधिक प्रभावी रूप से दर्द से राहत दिला सकता है।

 

 

तेल से मालिश

मांसपेशियों में खिंचाव (Muscles Strains) होने पर रोजाना कम से कम 2 बार तेल से मालिश करे। लहसुन का तेल रक्त प्रवाह में सुधार करने के साथ-साथ, सूजन को ठीक करने में भी मदद करता है।

 

 

सेंधा नमक

सेंधा नमक (Epsom Salt), मांसपेशी में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव से राहत पाने के लिए एक अचूक घरेलू उपचार है। नहाने के गर्म पानी में सेंधा नमक एक कप मिलाकर स्नान करने से मांसपेशियों में दर्द से राहत मिलती है।

 

 

पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए करे ये उपाय

 

 

यहाँ कुछ योगासन बताये गए है, जो पेट की मांसपेशियों में खिंचाव को कम करने में मददगार साबित हो सकते है, जैसे की –

 

  • कपालभाति (Kapal Bhati)

 

  • विपरित शलभासन (Viparita Shalabhasana)

 

  • भुजंगासन (Bhujangasana)

 

  • पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)

 

  • हस्तपादासन (Hastapadasana)

 

  • तोलासन (Tulasana)

 

  • मालासन (Malasana)

 

 

अगर आपके मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या रहती है, तो इसे हल्के में न ले और तुरंत ही अपने डॉक्टर से सम्पर्क करे।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।