नाक से खून आने के हो सकते है ये कारण, जानें बचने के उपाय

 

नाक से खून आने की समस्या को ‘नकसीर’ भी कहा जाता है। 3 से 10 साल के बच्चों में यह समस्या बहुत आम होती है। नाक से खून आने पर कभी-कभी चिकित्सा की भी जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर चोट लगने के बाद नाक से खून 10 मिनट से अधिक समय तक बहती रहती है और हर दूसरे दिन ऐसी समस्या होती है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरुरत पड़ सकती है। नाक के अंदर कई अन्य प्रकार की रक्त वाहिकाएं होती है, जो की बहुत नाजुक होती है और यह पतली झिल्ली से ढंकी होती है। अगर यह झिल्ली नाखून के लगने से, चोट लगने पर, नाक साफ करने पर या एलर्जी के कारण सर्दी या फुंसी होने से झिल्ली फट जाए, तो नाक से खून आने लगता है।

 

 

नाक से खून आने के कारण

 

 

शुष्क हवा भी बन सकती है नाक से खून आने का कारण

 

  • शुष्क हवा सबसे सामान्य कारणों में से एक है। अगर आप शुष्क जलवायु जैसी जगह पर रहते हैं या फिर केंद्रीय हीटिंग सिस्टम का उपयोग करते हैं, तो हो सकता है आपको नाक से खून आने की समस्या हो।

 

  • इस समस्या से बचने के लिए गर्मी से दूर रहें। नाक को सूखेपन से बचाने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।

 

 

नाक में उंगली डालना

 

बच्चों में नाक से खून आने का सबसे आम कारण नाक में बार-बार उंगली डालना है। रक्त वाहिकाएं जो नाक की झिल्ली (आपकी नाक के बीच मध्य भाग) का सामने का हिस्सा है, उसमें सबसे जल्दी खून बहने लगता है।

 

साइनसाइटिस

 

साइनस की सूजन को साइनसाइटिस कहते है, जिसकी वजह से नाक में सूखापन हो जाता है। नाक से खून आने की समस्या वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होती है।

 

इसके दो प्रकार होते है –

 

पहला एक्यूट और दूसरा क्रोनिक – दोनों प्रकार में नाक में कंजेशन और नाक से डिस्चार्ज जैसी समस्याएं होती है। इन समस्याओं से बचने के लिए बलगम की समस्या को कम करना होगा।

 

एलर्जी

 

एलर्जी के कारण भी नाक से खून बहने की समस्या हो सकती है। एलर्जी के सामान्य लक्षणों जैसे -रिनोरिया। रिनोरिया होने पर लगातार जलन और नाक बहने लगती है। नकसीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलर्जी को नियंत्रण में रखें।

 

नाक में चोट

 

किसी दुघर्टना में नाक पर चोट लग जाने से भी नाक से खून आने की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा सिर में झटके या गिरावट के कारण होने वाली चोट भी नकसीर का कारण बनती है।

 

 

जुकाम

 

नाक से खून आने के कई कारणों में से सर्दी-जुकाम भी आम है। कोल्ड नाक की परत में जलन पैदा कर नकसीर की आशंका को काफी हद तक बढ़ा देता है। जुकाम होने पर नाक के नर्म टिश्यु के साथ जबरदस्ती न करें बल्कि इसे धीरे से साफ करें। नहीं तो नाक से खून बहने लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर से सम्पर्क करे।

 

 

नाक से खून आने के उपचार

 

 

  • सिर पर ठंडा पानी डालने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है।

 

  • नाक से खून आने पर नाक की बजाय मुंह से सांस लेना चाहिए।

 

  • प्याज को काटकर नाक के पास रखने और सूंघेने से नाक से खून आना बंद हो जाता है।

 

  • अगर नाक से खून निकल रहा हो, तो सिर को आगे की ओर झुकाना चाहिए।

 

  • बेल के पत्तों का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।

 

  • गर्मियों के मौसम में सेब के मुरब्बे में इलायची डालकर खाने पर नाक से खून आने की समस्या बंद हो जाती है।

 

  • बेल के पत्तों को पानी में पकाकर उसमें मिश्री या बताशा मिलाकर पीने से भी नकसीर बंद हो जाती है।

 

  • नकसीर आने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर रोगी की नाक पर रखने से भी खून रूक जाती है।

 

 

यदि आपको भी नाक से खून की समस्या बार-बार होती है, तो तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं और उनसे सलाह ले ।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।