ज्यादा पपीता खाने से होने वाले फायदे और नुकसान

 

पपीता को गुणों का खान कहा जाता है। यह पेट के साथ-साथ आपकी त्वचा की खूबसूरती को भी बढ़ने में आपकी मदद करता है। पपीते का मौसम सालभर रहता है, यह गुणों से भरा भरपूर फल हैं। यह एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी (vitamin C), विटामिन ए (Vitamin A), पोटेशियम और कैल्शियम (Potassium and calcium) और साथ ही आयरन (Iron) भरपूर मात्रा में मौजूद होते है।

 

पपीता एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका हुआ दोनों तरह से खाया जा सकता हैं। यह पेट की कई समस्यायों को खत्म करता है, बहुत से लोग इसे खाली पेट ही खाते हैं, क्योंकि खाली पेट खाने के भी इसके अलग ही फायदे है। कुछ लोग अपने शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने के लिए इसे सलाद (salad) के रूप में अपने भोजन में शामिल करते हैं।

 

इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल होने की वजह से यह शरीर के वजन को भी कम करता हैं। लेकिन पपीते के जितने फायदे है साथ ही इसके कई नुकसान भी है। आइये इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानते हैं, पपीते के फायदे और नुकसान के बारे में। 

 

 

पीता खाने के फायदे (Benefits of Papaya)

 

 

  • पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर (fiber) मौजूद होने की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करन में सहायक होता है।

 

 

 

 

 

  • पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत मिलता है।

 

 

पपीता खाने के नुकसान (Disadvantages of Papaya)

 

 

  • ज्यादातर डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने के लिए मना करते है, क्योंकि पपीते के बीज और जड़ भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 

  • पपीते में फाइबर पाया जाता है, जो की कब्ज से राहत दिलाता है, लेकिन ये आपके पेट को  भी खराब  कर सकता है।

 

  • अत्यधिक पपीता का सेवन करने से यह ब्लड शुगर (Blood sugar) के लेवल को भी कम कर सकता है, जो की डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के पेशेंट  हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करना अच्छा रहेगा।

 

  • पपीते में मौजूद पपेन (Pappen) से एलर्जी होने की संभावना होती है। इसके अधिक सेवन से रिएक्शन (Reaction) के तौर पर सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 

  • पपीता में मौजूद एंजाइम पपेन (Enzyme Pappen) को संभावित एलर्जी भी कहा जाता है। अत्यधिक मात्रा में पपीते का सेवन अस्थमा, कंजेशन (Congestion) और जोर जोर से सांस लेना जैसी विभिन्न श्वसन संबंधी विकार पैदा कर सकता है।

 

 

पपीता खाने का सही समय

 

 

  • आमतौर पर सुबह के समय पपीता खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

 

  • दोपहर में लंच के बाद पपीता खाने से पाचन अच्छा होता है।

 

  • खाना खाने से पहले पपीता खाना चाहिए।

 

  • खाली पेट पपीता खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

 

कच्चे पपीते के फायदे

 

 

  • कच्चे पपीते और उसके बीज में बहुत सारा विटामिन ए, सी और ई (Vitamin A, C and E) होता है, जो कि शरीर के इम्यून सिस्टम (Immune system) को मजबूत बनाता है

 

  • कब्ज से राहत मिलता है।

 

  • अनचाहे बालों से छुटकारा भी दिलाता है।

 

 

पपीता के पत्ते के नुकसान

 

 

पपीते की पत्तियों में यौगिग पपेन (Yogig Pappen) पाए जाते हैं, जो शिशुओं में जन्म दोष पैदा कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टर्स गर्भावस्था से पहले और बाद कुछ समय तक पपीता से बचने का सुझाव देते हैं।

 

 

अगर आप भी पपीता खाते है तो जान ले इसके फायदे और नुकसान। अगर ऊपर बताये गए नुकसान में से कोई भी नुकसान आपको पपीता खाने की वजह से हो रहा हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।