पेट की जलन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय।

आजकल हर कोई अपने काम को लेकर इतना व्यस्त रहते है की सही से अपने खान-पान पर भी ध्यान नहीं दे पाते है। और यही आदत कई बीमारियों का कारण बनती है। जिसमे पेट की जलन सबसे आम है और यही जलन धीरे-धीरे सीने तक फैलने लगती है। पेट की जलन कुछ और नहीं, बल्कि पेट में एसिड रिफ्लक्स है, जिस कारण एक वक्त के बाद आप न तो ठीक से कुछ खा पाते हैं और न ही सो पाते हैं। जिस वजह से आगे चलकर आपको और भी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर अपनी सेहत का ख्याल रखे।

 

 

पेट की जलन के कारण

 

 

 

  • अधिक मात्रा में तेल-मसाले वाले भोजन का सेवन करना।

 

  • ज्यादा चाय-कॉफी पीने से भी हो सकती है पेट में जलन।

 

  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन।

 

 

  • खाना खाते ही लेटने या सोने से भी पेट में जलन हो सकती है।

 

  • रात को देर से खाना खाने से।

 

 

वैज्ञानिक भाषा में, एसिड रिफ्लक्स को गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) कहा जाता है। कई लोग सोचते हैं कि पेट की जलन केवल पेट में ज्यादा एसिड बन जाने से होती है, लेकिन कई बार यह पेट में कम एसिड बनने से भी हो सकती है।

 

 

पेट की जलन के लक्षण

 

 

  • सीने और पेट में जलन होना,

 

  • इसोफेगस और गले में जलन की शिकायत,

 

  • जी मिचलाना या उल्टी होना,

 

  • गैस बनना,

 

  • बार-बार डकार आना,

 

  • पेट फूलना,

 

  • गले में खराश होना,

 

  • खांसी होना,

 

  • हिचकी आना,

 

 

पेट की जलन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

 

 

एप्पल साइडर विनेगर

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

पेट की जलन के लिए इसे सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। यह पेट में अम्ल के स्तर को संतुलित करता है।

 

 

कोल्ड मिल्क

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

इसका सेवन करने से यह एसिडिटी में पेट को ठंडक पहुंचता है और साथ ही पेट के जलन को भी कम करता है। इसलिए जब भी आपको पेट की जलन की समस्या हो रही हो, तो भोजन के तुरंत बाद ठंडा दूध पीएं। नियमित ठंडा दूध पीने से पेट में जलन की समस्या नहीं होती है।

 

 

ग्रीन टी

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

इसमें एंटी इंफ्लैमेटरी गुण होता है, जो पेट को साफ़ रखता है। इसलिए पेट में जलन होने पर ग्रीन टी या पिपरमिंट टी का सेवन जरूर करें। यह पेट की जलन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

 

दही

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

पेट में जलन हो रही हो तो दही भी एक अच्छा उपाय है। इसमें प्रोबायोटिक्स और हेल्दी बैक्टीरिया होता है, जो अच्छे पाचन के लिए अच्छा होता है। इसलिए पेट की जलन को कम करने के लिए भोजन में दही रोजाना जरूर शामिल करें।

 

 

जूस

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

रोज जूस पीने से पेट में एसिड के स्तर संतुलित रहते है। इससे गैस, पेट फूलना, सीने में जलन जैसी परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।

 

 

एलोवेरा जेल

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

पेट की जलन के लिए सबसे एलोवेरा जेल अच्छा उपाए है. यह जलन में ठंडक पहुंचाता है और यह सीने के जलन को भी कम करता है।

 

 

मैस्टिक गम

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

पेट और सीने की जलन से राहत पाने के लिए मैस्टिक गम को चबाएं। मैस्टिक गम पेट की जलन पैदा करने वाले बैक्टीरिया एच. पाइलोरी (H.Pylori) जीवाणुनाशक का काम करता है।

 

 

बेकिंग सोडा

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

  • यह प्राकृतिक रूप से एल्कलाइन की तरह काम करता है और पेट की जलन के साथ-साथ सीने में जलन को भी ठीक करता है, क्योंकि इसका पीएच 7.0 से ज्यादा होता है। यह पेट के एसिड को बेअसर करता है और जलन से छुटकारा दिलाता है।

 

  • इसका अधिक उपयोग न करे, क्योंकि इसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है। जिस वजह से यह सूजन या मतली का कारण भी बन सकता है।

 

 

फल

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

फल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट में म्यूकस के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो पेट में अधिक एसिड होने पर राहत दिलाता है। इसलिए फल का सेवन रोज करे।

 

 

स्लिपरी एल्म

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एसिड रिफ्लक्स के इलाज के लिए स्लिपरी एल्म हर्बल उपचार है। यह औषधि मुंह, गले, पेट की जलन और आंतों को राहत दिलाती है।

 

बादाम

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

  • बादाम में  कैल्शियम होते है। इससे सीने में जलन की परेशानी से तुरंत आराम मिलता हैं। हर बार खान खाने के बाद सेवन करें।

 

 

तुलसी

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

इसके पत्तों से बनी चाय शरीर को ठंडक देती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स से होने वाले दर्द और जलन से छुटकारा मिलता है।

 

 

कैमोमाइल टी

 

pet ki jalan ko kam karne ke liye apnaayein ye upaay in hindi

 

इसमें पेट की जलन को शांत करने के गुण पाये जाते हैं। दो चम्मच सूखे कैमोमाइल के फूल को गर्म पानी में मिलाएं और पांच मिनट उबालकर छान लें और शहद मिलाकर पी जाएं। यह पेट की जलन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

 

पेट की जलन की समस्या, भोजन से एलर्जी, बैक्टीरियल सिंड्रोम, अल्सर आदि के कारण होती है। इसके अलावा धूम्रपान, मोटापा, तनाव, शराब पीने और खराब भोजन से भी पेट में जलन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाये और अपने खान- पान पर भी ध्यान दे। और अगर आपको पेट की जलन की समस्या बहुत ज्यादा हो रही हो तो तुरंत ही डॉक्टर की सलाह ले

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।