प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के आसान उपाय

गर्भावस्था के बाद महिलाओं को सबसे अधिक जो परेशानी होती है, वह है वजन कम करने की। गर्भावस्था के समय अक्सर महिलाओ का वजन बढ़ जाता हैं। इसका कारण महिलाओ के शरीर में बहुत से बदलाव का होना हैं जैसे कि पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं करना, शारीरिक काम कम होना, घी खाना आदि। डिलीवरी के बाद महिला के पेट और वजन को तुरंत कम करना बहुत ही मुश्किल काम होता हैं क्योंकि डिलीवरी के बाद महिलायें ज्यादा व्यायाम या डाइटिंग नहीं कर सकती है। महिलाओ में गर्भावस्था के दौरान मोटापे की तो संभावना बढ़ ही जाती हैं, साथ ही बहुत सी बीमारियां होने का भी डर रहता है। इसलिए जरूरी है हम कुछ ऐसे उपाय अपनाए जिससे डिलीवरी के बाद वजन कम करने में मदद मिल सके।

 

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बहुत देखभाल की जरूरत होती है। ना सिर्फ खानपान की बल्कि स्वास्थ्य संबंधी देखभाल करना भी जरूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्भावस्था के बाद देखभाल की महिलाओं को उतनी जरूरत होती है जितनी कि गर्भावस्था के समय।

 

वजन कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं को व्यायाम की जरूरत होती है लेकिन उसके साथ ही वजन घटाने के नुस्खे अपनाकर वह गर्भावस्था के कुछ दिनों बाद ही पहली जैसी दिख सकती हैं । गर्भावस्था के बाद आहार का भी खास ख्याल रखना होता है। आइए जानें गर्भावस्था के बाद वजन घटाने के घरेलू नुस्खों के बारे में।

 

डिलीवरी के बाद वजन घटाने के उपाय

 

आहार पर ध्यान दे :

 

डिलीवरी के बाद जरूरी है कि आप अपने आहार पर ध्यान दे और इसे सुधारे, जिससे आपको और आपके बच्चे दोनों को ही फायदा मिलेगा। आप अपने आहार में प्रोटीन, आयरन और फ़ाइबर युक्त भोजन शामिल करे जिससे आपको भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। साथ ही अपने आहार में सब्जियां और फल अच्छी मात्रा में शामिल करे, ये आपके शरीर में मिनरल्स और विटामिन की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी।

 

हाइड्रेड रहे :

 

वजन घटाने के लिए हाइड्रेड रहे। कम से कम दिन में 8-10 ग्लास पानी पीएं। क्योंकि ज्यादा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, और इससे फैट बर्न होता है। खाना खाने से आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पीएं इससे पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है। आप शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए तरबूज, गाजर, सेब इत्यादि पौष्टिक फल और सब्जियां खाएं। इतना ही नहीं आपको अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

 

30 मिनट के लिए एक्सरसाइज :

 

प्रेंग्नेंसी के दो और तीन महीनों के बाद, हमारी बॉडी कुछ एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाती है। रोजाना 30 मिनट आसान एक्सरसाइज करके वजन को कम किया जा सकता है। डिलीवरी के बाद एक दम से बहुत अधिक व्यायाम या जिम का सहारा न ले। हल्के व्यायाम करने से आपके शरीर का मेटाबोलिस्म बढ़ेगा और आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। अगर आपको इससे थकान महसूस हो रही हो या कही दर्द महसूस हो रहा हो तो व्यायम करना बंद कर दे और अपने डॉक्टर से सलाह ले। योगा और व्यायाम हमेशा किसी प्रशिक्षकों की देखरेख में करें।

 

वॉक पर जाएं :

 

प्रेग्नेंसी के बाद मां को कुछ समय के लिए भारी एक्सरसाइज करना मना होता है, अगर आप कुछ एक्सरसाइज करना चाहती है तो वॉकिंग करना सही उपाय है।

 

स्तनपान कराये :

 

स्तनपान न सिर्फ बच्चे के लिए फायदेमंद है बल्कि माँ के लिए भी बहुत जरूरी है। एक शोध के अनुसार अगर माँ अपने बच्चे को रोज स्तनपान कराती है,तो माँ को अपने शरीर से 50 से 60 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा भी नहीं होता हैं।

 

अच्छी नींद सोएं :

 

अच्छी नींद से भी वजन बढ़ने से रोका जा सकता है। स्ट्रेस से हार्मोन में कॉर्टिसॉल बढ़ाता है, जिससे वजन बढ़ता है। डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ अच्छी नींद लेना माँ के लिए थोड़ा मुश्किल होता हैं। लेकिन मां के लिए 7 से 8 घंटे सोना जरूरी हैं, क्योंकि नींद की कमी से आपके शरीर के मेटाबोलिस्म घटता है जिससे आपको आलस आता है और आपको वजन कम करने में मुश्किल होती है। इसलिए दिन में जब भी समय मिले बच्चे के साथ सोने की कोशिश करे।

 

स्नेक्स पर करे फोकस :

 

स्तनपान करवाने वाली मा को भूख बहुत जल्दी लगती है। लेकिन ध्यान रखे कि भूख से बचने के लिए आप कुछ अनहेल्दी फूड न खा रही हों। शाम को कुछ भी स्नैक्स खाने के बजाय आप पौष्टिक स्नै्क्स जैसे अंकुरित मोंठ, चने इत्यादि ले सकती हैं और रात का खाना कम मात्रा में लें।

 

तनाव से मुक्त रहे :

 

माँ बनने के बाद महिलाओ को बहुत सी जिम्मेदारियों भी साथ में आती है। अक्सर महिलाए इन जिम्मेदारियो को पूरा करने के लिए परेशान होती है जिससे उन्हे बहुत तनाव होने लगता है जो आपके और आपके बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। इससे आपको वजन कम करने में भी परेशानी होगी एवं यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बुरा होता है। इसलिए जरूरी है आप तनाव न ले और हमेशा अच्छा सोंचे और हो सके तो अपने पार्टनर से इस बारे में बात करे और अपने काम बाँट ले जिससे आपको थोड़ी परेशानी कम हो।

 

डाइटिंग न करे

 

डिलीवरी के बाद आपको और आपके बच्चे को पर्याप्त पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। वजन कम करने के लिए डाइटिंग करने की जरूरत नही हैं, बस आपको एक बार में पेट भर के खाने की बजाय दिन में 5 से 6 बार थोडा-थोडा खाना खाने की जरूरत हैं। इससे न केवल आपका वजन कम होगा बल्कि यह आपको ऊर्जा भी देगा और आपके बच्चे के लिए भी अच्छा रहेगा। इसके लिए फल, सब्जिया, दही, दूध, पूरे अनाज, नट और स्वस्थ स्नैक्स ले और बाहर का जंक फूड खाने से बचे। इसके लिए आप अपना फूड चार्ट भी बना सकती है जिससे आपको कब, कितना और क्या खाना है, यह पता चल सके।

 

ओट्स खाएं :

 

अगर आप सच में वजन कम करना चाहती है तो कभी भी ब्रेकफास्ट न छोड़े। मां के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरुरी है। नाश्ते में ओट्स खाना शुरु करें। इससे वजन कम होता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।