रात में नींद न आने की समस्या, अपनाएं ये टिप्स होगा फायदा

 

 

रात में नींद न आने की समस्या काफी गंभीर होती जा रही है यह हमारी मानसिक सेहत को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। ऐसे में अगर आप भी नींद से संबंधित ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको पहले इसके पीछे की वजह जनना चाहिए। इसकी वजह से आपका पूरा दिन अस्त-व्यस्त रहता है और आपका अपने काम में मन भी नहीं लगता है। रात में नींद न आने के क्या कारण हो सकते हैं ? इसके पीछे जिम्मेदार है आपकी गलत आदतें और बिगड़ती जीवनशैली जिसने आपकी रातों की नींद उड़ा दी है ?

 

 

 

रात में नींद न आने के कारण

 

 

  • रात के खाने में देरी : जब आप अपने रात के खाने में देरी करते हैं तो आपको रात में नींद आने में दिक्कत होती है।

 

 

  • दिन में कभी भी सो जाना : जो लोग दिन में किसी भी समय नींद लेते हैं उन्हें अक्सर रात में नींद नहीं आती है।

 

 

  • किसी बात की चिंता करना : जब कोई व्यक्ति हद से ज्यादा किसी भी चीज को लेकर चिंता करता है तो उसे भी नींद न आने की समस्या होती है।

 

 

  • काम की वजह से तनाव लेना : आज के समय में लोगों को जॉब में इतना प्रेशर होता है की वह अपने काम को लेकर बहुत तनाव लेते है जो उनकी नींद न आने की एक वजह होता है।

 

 

  • अत्यधिक नशा करना : जो लोग अत्यधिक शराब या नींद की दवाइयों का सेवन करते हैं तो उन्हें भी नींद न आने की समस्या होती है।

 

 

  • रात के समय अधिक भोजन करना : आपको रात में नींद न आने का एक कारण आपका बहुत अधिक भोजन भी हो सकता है। इसलिए सोने से पहले सिमित मात्रा में ही भोजन करें।

 

 

  • फोन चलाते रहना : आज के समय में सबसे ज्यादा लोग इसी बात से परेशान है की उन्हें मोबाइल फोन का इतना ज्यादा अडिकशन होता है की वह चाह कर भी अपना फोन नहीं छोड़ पाते हैं यही उनकी नींद को उड़ा देता है।

 

 

रात में नींद न आने से आप बहुत सी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, जैसे की ब्लड प्रेशर, शुगर, इसकी वजह से मानसिक बीमारियां भी होती हैं। एक व्यक्ति को रात की नींद लेना बहुत जरुरी है क्योंकि यह उसके पूरे दिन की थकान उतारने में मदद करती है। इसके बाद वह व्यक्ति खुद को ऊर्जावान महसूस करता है और अपने सभी कामों को मन लगा कर करता है, उसे ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत नहीं होती है। नींद लेने के बाद आप बिल्कुल तरो ताजा महसूस करते हैं।

 

 

 

रात में नींद न आने पर अपनाएं ये टिप्स होगा फायदा

 

 

सोने का समय निर्धारित करें

 

आपको सबसे पहले रात में समय से सोना होगा, इसके साथ ही आपको अपने सोने का समय भी निर्धारित करना बहुत जरुरी है। अपनी दिनचर्या में आपको थोड़ा बदलाव करना बहुत जरुरी है। भले ही आपको नींद न आए आप अपने बिस्तर पर लेट जाएं। इसके अलावा, सोने से आधे घंटे पहले फोन छोड़ना होगा साथ ही टीवी भी बंद कर दें। आप चाहें तो अपने कमरे में किसी को भी ना आने दें, इस तरह से आपको सोने में मदद मिलेगी।

 

 

 

योगा या मेडिटेशन

 

यदि आपको रात में नींद नहीं आती है तो आपको मेडिटेशन के साथ योगा का सहारा लेना चाहिए। आपको बता दें की ये नींद के लिए बहुत अच्छा उपाय साबित होगा। योगा नींद पर सीधा असर डालता है यह आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। वहीं मेडिटेशन मेंटल फोकस के लिए बहुत जरूरी है। योगा के साथ न सिर्फ मेंटल फोकस सही होता है बल्कि इससे आप फिजिकली भी काफी एक्टिव रहते हैं। ये आपकी नींद न आने की समस्या को जरूर दूर कर देगा।

 

 

 

पैरों की मसाज

 

यदि आप सोने से पहले अपने हाथ से पैरों की मसाज करेंगे तो इससे भी आपको अच्छी नींद आ जाएगी और हमेशा सोने से पहले अपने पैर साफ रखें। इससे पैरों को काफी आराम मिलेगा और आपके पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह सही से होगा। इसके साथ ही आपकी थकान भी दूर हो जाएगी। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले पैरों में मसाज करें इससे आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

 

 

 

रात का भोजान हल्का करें 

 

यदि आपको रात में नींद न आने की समस्या है तो आपको अपने रात का भोजन समय पर और हल्का करना चाहिए। जब आप अपने रात के भोजन में कुछ हैवी चीजें खा लेते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको नींद नहीं आती है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। यदि आपको काफी समय से ये समस्या है तो आपको कुछ समय तक अपना रात का भोजन हल्का ही करना चाहिए। इससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

 

 

 

कमरे में अँधेरा रखें

 

आपको रात में सोते समय ध्यान रखना होगा कि आपके कमरे में कोई लाइट ना जली हो और कही से आपके कमरे में तेज प्रकाश न आ रहा हो, ऐसा होने पर भी सोने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने कमरे में अँधेरा कर लें उसके बाद सोएं।

 

 

 

सुबह जल्दी उठें 

 

यदि आप रात में अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो आ यही कोशिश करें की आप सुबह जल्दी उठे। इससे आपको अपने सभी कामों को करने के लिए पूरा समय मिल पाएगा और आप समय पर अपना रात का भोजन भी करेंगे और इसके बाद आपको अपने आप रात में अच्छी नींद आ जाएगी।

 

 

 

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो नींद की बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जो की कई अन्य बीमारियों का कारण बनती हैं। यदि आपको नींद में किसी तरह की समस्या है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और इस बीमारी के गंभीर होने से पहले अपने आपको बचा सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।