इन खाद्य पदार्थों का सेवन करके बढ़ाए शरीर का मेटाबॉलिज्म

 

 

क्या है मेटाबॉलिज़्म (चयापचय)?

 

 

मेटाबॉलिज्म एक ऐसा शब्द है, जो कोशिकाओं और जीवों की जीवित अवस्था को बनाए रखने में शामिल सभी रासायनिक प्रतिक्रियाओं का वर्णन करने के लिए उपयोग किया जाता है।

 

 

सामान्य तौर पर चयापचय को दो प्रकारों में बांटा गया है:

 

 

  • अपचय – ऊर्जा प्राप्त करने के लिए अणुओं का टूटना

 

  • उपचय – कोशिकाओं द्वारा आवश्यक सभी यौगिकों का संश्लेषण

 

 

इन खाद्य पदार्थो से मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाया जा सकता है

 

 

इन खाद्य पदार्थों के सेवन करके आप अपने मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को बढ़ा सकते है, जैसे की –

 

 

ओट्स

 

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के ओट्स बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि शरीर रोल्ड ओट्स में मौजूद वसा में घुलनशील फाइबर को तोड़ने में लंबा समय लगता है। यह भोजन शरीर के इंसुलिन के स्तर को कम करता है, जिस वजह से मेटाबॉलिज्म की गति तेज होती है।

 

 

पालक

 

पालक एंटीऑक्सीडेंट युक्त होता है, इसमें आयरन, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी उच्च मात्रा में होता है। रेड मीट की तुलना में, पालक आयरन प्राप्त करने का बेहतर स्त्रोत है।

 

 

ग्रेपफ्रूट

 

इसके सेवन से यह आपके शरीर में वासा को बढ़ाने वाली इंसुलिन के स्तर को कम करता हैं। ग्रेपफ्रूट में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसका रंग गुलाबी और लाल रंग लाइकोपीन की वजह से होता है। लाइकोपीन ट्यूमर सेल्स को नष्ट करने के लिए जाना जाता है।

 

 

बादाम

 

बादाम में स्वस्थ वसा, फाइबर, और अपूर्ण प्रोटीन (incomplete protein) की अच्छी खासी मात्रा होती है। जब अपूर्ण प्रोटीन को पूर्ण वसा (complete protein) जैसे दही के साथ लिया जाता है तो आपके शरीर के सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड मिल जाते हैं। क्योंकि बादाम में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, यह चयापचय को बढ़ाता है।

 

 

सेब

 

सेब का ग्लाइकमिक सूचकांक (glycemic index) कम होता है जो एक आहार को पूर्ण और पौष्टिक बनाए रखने के लिए रोज खाया जाना चाहिए। सेब में फाइबर उच्च मात्रा में होता है, जो आपके पेट को भी भरा रखता है।

 

 

बीन्स

 

  • बीन्स लो ग्लाइसमिक खाद्य पदार्थ होते हैं। जिस कारण इसमें रक्त शर्करा में वृद्धि नहीं होती है। उच्च फाइबर होने के कारण यह हृदय रोग के लिए भी अच्छा होता है।

 

  • इनमें पोटेशियम होता है जो स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करता है। बीन्स भी ग्रीन टी की तरह ही ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और एंटीऑक्सीडेंट युक्त होती है।

 

 

दही

 

स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए दही बहुत ही आवश्यक हैं, क्योंकि इसमें कई सारे प्रोबायोटिक होते हैं। नियमत रूप से दही खाने पर चयापचय बेहतर होता है।

 

 

मछली

 

ओमेगा -3 फैटी एसिड केवल मछली के तेल में ही पाया जाता है, जो की अपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। मछली का तेल शरीर में वसा के स्तर को कम करता है।

 

 

पानी

 

पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। पानी प्राकृतिक रूप से सोडियम और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीयें।

 

 

ऊपर लेख में बताये गए खाद्य पदार्थो का सेवन करके आप अपने मेटाबोलिज्म (चयापचय) को बढ़ा सकते है।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।