जाने वजन बढ़ने के कारण कौन सी बीमारियां होती है?

मोटापा, जिसकी वजह से आज बहुत से लोग प्रभावित है। आज हम जानेंगे वजन बढ़ने के कारण कौन-सी बीमारिया होती है। साथ ही इसके ऐसा होने पर आप इससे बचने के लिए क्या करें। वैसे तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन उसे नियंत्रण में रखना सबसे मुश्किल होता है। जिन लोगों का वजन बढ़ता है, उनमें कई बीमारिया भी होने का खतरा ज्यादा रहता है। मोटापा उन्हीं लोगों का बढ़ता है, जो खाने के बहुत शौक़ीन होते है। वो कुछ-भी खाते है और कभी-भी खाते है। जिसकी वजह से उनकी भूख बढ़ जाती है और उनका वजन बढ़ने लगता है।

 

वजन बढ़ने का कारण ?

 

  • बहुत अधिक खाना खाने की वजह से भी आपका वजन बढ़ता है।
  • थायराइड होने पर भी वजन बढ़ता है।
  • कई बार वजन बढ़ने की वजह दवाइयों का दोष प्रभाव भी होता है।
  • ज्यादा उम्र की वजह से भी मोटापा बढ़ने लगता है।
  • शरीरिक मेहनत बिल्कुल न करना।
  • चयपाचय (Metabolism) ख़राब होने से भी वजन बढ़ता है।
  • आपके माता-पिता का वजन अधिक होना।
  • अत्यधिक तनाव लेना भी वजन बढ़ने का कारण बनता है।
  • गलत जीवनशैली भी वजन बढ़ने का कारण होता है।
  • बहुत ज्यादा कैलोरी (Calorie) वाली चीजों का सेवन करना।
  • फ़ास्ट फ़ूड (Fast Food) का अधिक सेवन।

 

ये सभी चीजें किसी भी इंसान के शरीर में वजन बढ़ने का कारण होती है, जो अपने साथ कई गंभीर बीमारियां भी लाती है। इसके पीछे होती है आपकी गलत जीवनशैली। ये आपके पूरे शरीर का स्वास्थ्य ख़राब करती है और आपके शरीर को बीमारियों का घर बनाती है।

 

वजन को कैसे कम करें

 

  • ऐसा खाना खाने से बचे जिनसे बहुत जल्दी वजन बढ़ता है। अधिक ठंडे और मीठे खाने का सेवन ज्यादा न करें इनसे वजन बहुत तेजी से बढ़ता है।
  • ज्यादा मक्खन और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनके सेवन बहुत तेजी से वजन बढ़ता है।
  • सुबह उठने के बाद गर्म पानी में निम्बू या शहद डाल कर पिए इससे आपका वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा।
  • ग्रीन टी का सेवन करने से भी वजन कम होता है क्योंकि ये आपके चयपाचय को अच्छा रखता है।
  • वजन बढ़ने पर फलों का सेवन बढ़ा दें और दिन में दो बार ही खाना खाए, लेकिन थाली में खाना भी कम होना चाहिए।
  • व्यायाम या योग का सहारा लें, इससे आपका वजन जल्दी घटेगा और नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • मसालेदार सब्जियां खाने के बजाए उबली हुई सब्जियां खाए, इससे आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ेगा।
  • ज्यादा मात्रा में पानी पिए या पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करें लेकिन उसमें मीठे की मात्रा कम होनी चाहिए।

 

यदि मोटा व्यक्ति अपना वजन घटाना चाहता है तो उसे अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा, जिसके बाद उसका मोटापा कम होने लगेगा। कई लोगों का वजन अपने आप बढ़ता है जबकि वो कम खाना खाते है। ऐसा होने पर उनको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि वजन बढ़ना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। वजन ज्यादा होने से उस व्यक्ति को काफी दिक्कत होती है। जब कही शारीरिक श्रम करने की बात आती है। तो वह काफी पीछे रहते है।

 

जिन लोगों का मोटापा बढ़ जाता है, वो लोग डॉक्टर से अपना डाइट चार्ट बनवाते है और उसके मुताबिक खाते पीते है। मगर कुछ लोग केवल डाइट चार्ट बनवा कर उसे फॉलो नहीं करते है उन्हें अपना वजन कम करने में काफी समय लग जाता है। वजन जितनी तेजी से बढ़ता है उसका दोगुना समय उसे घटाने में लगता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।