जाने वजन घटाने के लिए क्या करें

 

आज, मोटापा अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारियों में सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। आपको बता दें की पूरी दुनिया में यह बीमारी एक महामारी बन गई है। भारत में बहुत से लोग मोटापे से पीड़ित हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं, तो लोग यह जानने की कोशिश करते हैं कि वजन घटाने के लिए क्या करें। कई बार सही जानकारी के अभाव में लोग अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं।

 

 

अधिक वजन क्या है?

 

किसी भी व्यक्ति का अधिक वजन होने बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता वह खुद भी इस मोटापे से परेशान है। आपकी गलत आदतों की वजह से शरीर में अधिक वसा जमा होने लगता है और यह मोटापा का कारण बनता है। सरल भाषा में कहें तो जब किसी व्यक्ति के शरीर का वजन सामान्य से अधिक हो जाता है, तो उसे मोटापा की श्रेणी में रखा जाता है। जितना अधिक कैलोरी वह रोजाना भोजन के रूप में लेते हैं, तब आपका शरीर रोजाना उतना कैलोरी बर्न (calories burn) नहीं कर पाता है, तो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में वसा के रूप में जमा होने लगती है, जिससे शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर मोटापा बढ़ता है तो कई लोग मजाक बनाने लगते हैं और फिर लोग वजन कम करने के चक्कर में कई गलत तरिके अपनाने हैं।

 

वजन घटाने के लिए क्या करें

 

 

सेब का सिरका

 

यदि आप अपने अधिक वजन से परेशान हैं तो आपको रोज एक चम्मच सेब के सिरके और एक चम्मच नींबू के रस को एक गिलास पानी मिलाएं और इसका सेवन करें। दरअसल इसमें मौजूद पेप्टिन फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। यह लिवर में जमा वसा को कम करने में भी मदद करता है।

 

 

पानी

 

वजन घटाने के लिए आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर की अतिरिक्त वसा कम हो सकती है। आपको को ये तो मालूम ही होगा कि उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ शरीर के वजन को और बढ़ाते हैं। ऐसे में पानी कैलोरी को बर्न करता है और शरीर के वजन को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, पानी पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर को आंतरिक रूप से साफ करता है। यदि आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो आप को पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

 

सौंफ

 

आज समय में लोग वजन घटाने के लिए क्या करें इसको लेकर वह काफी परेशान रहते हैं। आज हम आपको इसके सबसे आसान तरीके बताएंगे जिन्हें करना आपके लिए बहुत आसान है, अतिरिक्त वजन घटाने के लिए आप सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। सौंफ फाइबर में समृद्ध है, जो भूख को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद करता है। आपको बता दें की सौंफ़ में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और शरीर को विषैले पदार्थो से दूर रखती है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ डालकर रखें और अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें

 

 

पुदीना

 

दरअसल भारतीय रसोई में पुदीने  उपयोग बहुत होता है जैसे पुदीने की चटनी, पुदीने का रायता, पुदीने का पराठा और पुदीने की सलाद बहुत ही फेमस है। इसका सेवन आपका वजन घटाने में बहुत मदद करेगा। गुनगुने पानी में पुदीने की पत्तियों की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे खाने के आधे घंटे बाद पिएं। यह पाचन में मदद करता है और चयपाचय (metabolism) गतिविधि को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकता है।

 

 

खीरा

 

आपको बता दें की खीरा कई तरह से वजन घटाने में मदद करता है इसलिए क्योंकि इसके सेवन करने बाद लंबे समय तक भूख लगती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह की इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, जो वसा को बढ़ाने के लिए काम नहीं करता है। खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और पानी शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। आप खीरे का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं, या आप खीरे का सेवन रायते के रूप में भी कर सकते हैं।

 

 

इलायची

 

बहुत से लोगों को इलायची की चाय पीना बहुत पसंद होती है वह बिना इलायची के चाय नहीं पीते हैं। दरअसल इसके लिए आपको रोजाना रात को सोने से पहले दो इलायची को गर्म पानी के साथ लेना होगा ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। आपको शायद यह नहीं पता होगा की इलायची पेट में जमा वसा को कम करती है, और कोर्टिसोल के स्तर को भी नियंत्रण में रखती है। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 1, बी 6 और विटामिन सी वजन को कम करने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है।  इलायची अपने गुणों के कारण शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को मूत्र के रूप में बाहर निकालती है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।