सेहत के लिए अच्छा है विटामिन बी 6, जानिए इसके फायदे

मानव शरीर को चलने के लिए विभिन्न प्रकार के स्त्रोत की जरुरत होती है, जैसे की मिनरल्स और विटामिन्स, तभी उनका शरीर सही तरीके से चलता है। इन सभी विटामिन्स में से आज हम बात करेंगे विटामिन बी 6 के बारे में और जानेंगे की आखिर विटामिन बी 6 को खाने के क्या फायदे होते है।

 

हाल ही में किये गए एक शोध में ये देखा गया है की भोजन में विटामिन बी 6 वाले खाद्य पदार्थ खाने से सपने ज्यादा अच्छे से याद रहते है।  वैज्ञानिकों ने ये दवा किया है की विटामिन बी 6 याद रखने की क्षमता को बढ़ाते है। दरअसल शोधकर्ताओं ने 100 लोगों पर यह अध्ययन किया है। यह शोध सोने से पहले विटामिन बी 6 की खुराक देकर किया गया था। उनमें पाया गया की उन लोगों की याद रखने की क्षमता में इजाफा हुआ है।

 

 

 

विटामिन बी 6 क्या है ?

 

 

आपको बता दें की विटामिन बी 6 विटामिन बी का ही अंग है डॉक्टरों की भाषा में , विटामिन बी 6 को पाइरिडोक्सिन (Pyridoxine) भी कहा जाता है। ये विटामिन आपके रोजमर्रा के कामकाजों को करने में आपकी मदद करता है यह एड्रेनल ग्रंथि  के कार्यों में सहायता करता है,
यह तंत्रिका तंत्र और चयापचय की प्रक्रिया को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। ये आपके द्वारा खाएं गए भोजन से प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्राप्त करने का काम करता है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

 

 

 

विटामिन बी 6 की कमी के लक्षण

 

 

आपको बता दें की विटामिन बी 6 की कमी से शरीर में कई लक्षण देखे जा सकते हैं। इसका सबसे आम लक्षण कुछ इस प्रकार है :-

 

 

 

 

  • भूख में कमी : जिन्हें भूख नहीं लगती है उन लोगों में इसकी कमी होती है और उनकी भूख दिन ब दिन कम होने लगती है।

 

 

  • अचानक सूखी त्वचा : ऐसा अक्सर ठंड के मौसम में होता है, इसलिए अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहते है तो इसकी कमी ना होने दें।

 

 

 

 

  • होठों का रुखा होना : ये इसके सबसे आम लक्षणों में से एक है सबसे पहले आपके होठों पर ही सूखा पन महसूस होता है।

 

 

  • नींद न आना या अनिद्रा : इसकी कमी से आपको नींद से जुड़ी समस्या भी होने लगती है।

 

 

  • मुंह और जीभ में सूजन : इस विटामिन की कमी से मुंह और जीभ में सूजन भी हो सकती है। इसके अलावा केवल जीभ में भी दर्द हो सकता है।

 

 

  • तनाव : कुछ लोगों में इसकी कमी से तनाव और उनके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन भी होने लगता है।

 

 

 

इस विटामिन की कमी के कारण कई बार शरीर में रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होने लगती है। इसकी कमी से शरीर में एनीमिया, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, अधिक सोचना और कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।

 

 

 

विटामिन बी 6 के फायदें

 

 

 

  • इस विटामिन को खाने से आपके शरीर में रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती है और उनमें खून का बहाव सही तरीके से होता है।

 

 

  • इस विटामिन को खाने से आपका दिमाग सही तरीके से काम करता है और आप अल्ज़ाइमर और डिमेंशिया जैसे बीमारियों से बचे रहते है।

 

 

  • इस विटामिन की मात्रा से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है, ये आपको एनीमिया से भी बचता है।

 

 

  • आँखों का कमजोर होना भी इस विटामिन की कमी से होता है इसलिए जरुरी है की जिनकी आंखे कमजोर है उन्हें इस विटामिन का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

 

  • हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन और डीएनए बनाने में मरम्मत करता है।

 

 

 

 

विटामिन बी 6 के स्त्रोत

 

 

दूध 

 

dudh vitamin d ka mahan shrot

 

ये तो आपको पता ही है की दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते है, इसका सेवन शरीर की सभी आवशयकताओं को पूरा करता है। जो लोग गाय या बकरी के दूध का सेवन करते है, उनमें विटामिन बी 6 की कमी दूर हो जाती है। इसके आलावा इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन मौजूद होता है।

 

 

 

पालक

 

 

पालक लौहे जैसे पदार्थ से भरपूर होता है और इसमें इसकी सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है। लेकिन आपको बता दें की इसमें बहुत अधिक मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। आप पालक का सेवन हफ्ते में 2 बार जरूर करें, इससे आपमें विटामिन बी की कमी नहीं होगी।

 

 

 

टमाटर

 

 

टमाटर को सबसे अधिक दैनिक आहार में उपयोग किया जाता है। टमाटर में विटामिन बी 6 की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

 

 

केला 

 

 

केला खाने से शरीर में नए हार्मोन का निर्माण होता है। इसके सेवन से नसे और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहते है। कुछ लोग केले के छिल्के की सब्जी भी बना कर खाते है।

 

 

 

ब्राउन राइस 

 

 

अब भारत में भी ब्राउन राइस का निर्यात काफी बढ़ चूका है, क्योंकि लोगों को इसे खाने के ज्यादा फायदे पता चले है। आज के समय में बहुत से लोग सफेद चावल के बजाए ब्राउन राइस का सेवन करते हैं। यह अच्छा है क्योंकि यह प्याज चावल विटामिन बी 2, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12 का बहुत अच्छा स्रोत होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी की कमी है, तो आपको चावल जरूर खाने चाहिए।

 

 

 

गाजर 

 

 

दरअसल गाजर विटामिन ए से भरपूर होने के साथ-साथ विटामिन बी 6 का भी अच्छा स्त्रोत होती है। जो लोग रोजाना इसके सेवन करते हैं उनके शरीर में इस विटामिन की कमी नहीं होती है।

 

 

 

इसके अलावा मटर, अंडे, चिकन, मछली, शकरकंद, एवोकाडो, ब्रोकली, शिमला मिर्च, आलू , शलजम ये सभी विटामिन बी 6 के अच्छे स्त्रोत होते है। इस विटामिन की कमी होने पर लोगों को काफी दिक्कत होती है। कई बार तो उन्हें इसकी वजह से डॉक्टर की सलाह भी लेनी पड़ती है। तो आप इन चीजों का सेवन करके अपने शरीर में विटामिन बी 6 की कमी को दूर कर सकते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।