ये आहार हैं विटामिन डी के सबसे अच्छे स्त्रोत

 

विटामिन डी जो हमारे शरीर के लिए सबसे जरुरी स्त्रोत में से एक है और ये हमे सूरज की रौशनी से मिलता है। इसके बिना किसी भी इंसान का गुजारा मुश्किल है। सूरज की किरणों से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। सूरज की किरणों से हमारे शरीर में किसी भी तरह के इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। वहीँ विटामिन डी की कमी से इंसान के शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारिया हो सकती है। लेकिन कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते है, जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होते है। इसकी कमी से शरीर के जोड़ो में दर्द होता है। यदि शरीर के किसी भाग में चोट लगती है तो वह जल्दी ठीक नहीं होती है। ये भी विटामिन डी की कमी के कारण होता है। इसकी कमी से शरीर में हड्डियों से जुड़ी समस्या ज्यादा होती है और इसका शिकार ज्यादातर बुजुर्ग लोग होते है।

 

विटामिन डी खाने के फायदे

 

  1. विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस (Calcium and phosphorus) की मात्रा को बनाए रखता है।
  2. विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
  3.  इंसान के शरीर को संक्रमण होने से बचाता है।
  4. हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दूर करता है।

 

विटामिन डी किन में पाया जाता है ?

 

दूध 

dudh vitamin d ka mahan shrot

 

ये हम सभी जानते है की दूध विटामिन डी और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है। इंसान के शरीर में 20 फ़ीसदी विटामिन डी की कमी दूध पूरी कर देता है। लेकिन डेयरी उत्पादों में आमतौर पर कम मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।

 

अंडे

ande ki jardi me bharpur vitamin d

 

किसी भी इंसान को स्वस्थ रहना है तो उसे अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। ये विटामिन D से भरपूर होता है, वैसे अंडे की जर्दी में विटामिन D की भरपूर मात्रा होती है।

 

पनीर 

 

इंसान के शरीर में अगर विटामिन डी की कमी हो तो उसे पनीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन डी की प्रचुर मात्रा होती है। लेकिन अन्‍य खाद्य पदार्थों की तुलना में  विटामिन डी जरा कम होता है। वैसे भी पनीर सब जगह आसानी से उपलब्ध होता है, इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

 

संतरा 

 

यदि आप संतरे का रस निकाल कर पीते है, तो आपको बात दें की इसमें भी विटामिन D की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो इसे खाने से शरीर में विटामिन D की मात्रा ठीक रहती है, और स्वास्थ्य में सुधार जल्दी होता है। इसलिए संतरे का ज्यूस काफी अच्छा स्रोत माना जाता है।

 

दलीय (ओटमील) 

vajan kam karne ke liye nashta in hindi, Medicines, Online Medicines, Order Medicine Online, Online Pharmacy, Buy Medicine, Purchase Medicine, Medicine Home Delivery, Pharmacy Near Me, Medical Store Near me, Fast Delivery of Medicine, Discount On Medicines, Book Appointment With Doctor, Online Doctor, Doctor Consultation Online, Second Opinion With Doctor

 

दलिया जिसे हम ओटमील भी कहते है और यह गेहूं से ही बनता है। दलिया खाने से विटामिन डी की कमी दूर होती है और आजकल यह मार्केट में बना बनाया मिलता है। जिसे आप खरीद कर घर में दूध में मिलाकर भी ले सकता है।

 

मशरूम 

mushroom khane se kam ho sakta hai prostate cancer ka khatra in hindi

 

वैसे तो कई फल और सब्जियां धुप में रहती है लेकिन उनमे से एक मशरूम भी है, जो सूरज की रोशनी में उगते हैं, इसलिए वे विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 भी मौजूद होता है।

 

मछली

 

विभिन्‍न प्रकार की मछली जैसे सालमोन और ट्यूना में ‘विटामिन डी’ की अच्छी मात्रा होती हैं। सालमोन विटामिन डी की हमारी रोजाना जरूरत का एक तिहाई हिस्‍सा पूरा करने के लिए काफी होती है।

 

गाजर 

gajar ka juice piye

 

जैसा की हम सब जानते है की गाजर खून की कमी को भी पूरा करती है और ये विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए भी एक अच्छा सोर्स है। गाजर खाने से या गाजर का ज्यूस पीने से शरीर में खून की कमी की पूर्ति होती है। गाजर में विटामिन ए और विटामिन बी भी होते हैं।

 

ये सभी चीजें विटामिन डी की कमी को पूरा करती है अगर आपके शरीर में विटामिन डी की ज्यादा कमी है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते है। कई बार ऐसा होता है की किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की ज्यादा कमी हो जाती है तब उसे डॉक्टर के पास ले जाया जाता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।