आंतो की कमजोरी के लक्षण और इससे बचने के उपाय

आंतो का सही तरह से काम ना करना या उनका अस्वस्थ रहना आंतो की कमजोरी कहलाता हैं। यह एक बहुत ही आम समस्या हैं जो की हर व्यक्ति को जीवन में एक बार प्रभावित करती ही हैं। आंतो की कमजोरी होने के कारण कब्ज, दस्त, पेट में सूजन होने जैसी समस्या उत्पन होने लगती हैं

 

अगर किसी व्यक्ति की आंत कमजोर होने लगती है तो उस व्यक्ति के शरीर में खून बनना कम हो जाता है उस व्यक्ति का वजन तेजी से कम होने लगता है तथा पेट के पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इसलिए आंतो का स्वस्थ रहना हमारे लिए बहुत जरूरी हैं। आज हम आपको आंतो की बीमारी को दूर करने के लिए कुछ घरेलु उपाय के बारे में बताएंगे। लेकिन उससे पहले जाने उसके लक्षण।

 

 

 

आंतो की बीमारी के लक्षण

 

 

  • बार-बार लूज मोशन होना

 

 

  • कब्ज का बहुत समय तक ठीक न होना

 

 

  • पेट में दर्द के साथ उल्टी आना और मितली होना

 

 

  • पेट की झिल्ली में पानी भरने से पेट का फूलने लगना

 

 

  • अचानक वजन कम होने लगना

 

 

 

 

 

आंतो की बीमारी के घरेलु उपाय

 

भरपूर पानी का सेवन करें

 

आंतो की बीमारी को दूर करने के लिए पानी की अच्छी मात्रा होने से आसान, सरल और प्रभावी कुछ भी नहीं है। दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करे ऐसा करने से शरीर के विषैले पदार्थ यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाएंगे और आपकी बहुत सी बीमारिया भी दूर होंगी।

 

फाइबर युक्त भोजन

 

आपको बता दें की फाइबर पाचन तंत्र को उत्तेजित करने के साथ-साथ मल त्याग को विनियमित करने के लिए जाना जाता है। यह पेट में मौजूद विषैले पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। यह आंतों के साथ सभी प्रकार की समस्याओं का भी इलाज करता है। इसलिए सभी रोगी को प्रतिदिन फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

 

नारियल पानी का सेवन

 

नारियल पानी आंतो को बीमारी को ख़त्म करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंतो को साफ़ करने में हमारी सहायता करते हैं। इसलिए अगर आपको पेट की समस्या हैं तो दिन में कम से कम एक बार नारियल पानी का सेवन जरूर करे।

 

दही का सेवन करें

 

हर दिन दही का सेवन करने से हमारी आंतो की सफाई होती हैं, दही में मौजूद प्रो-बायोटिक और अच्छे जीवाणु, खराब कीटाणुओं को दूर करने में मदद करते हैं और साथ ही अपशिष्ट उत्पादों और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालते हैं।

 

अदरक का सेवन

 

अगर आप कमजोर आंत वाले रोगी हैं तो आपके लिए अदरक बहुत फायदेमंद होगा। क्यूंकि अदरक में ऐसे गुण होते हैं जोकि आंतो की सफाई में सहायक होते हैं। अदरक में जिंजेरोल नामक एक घटक होता है। जो आपकी आंतो को साफ़ करने में आपकी सहायता करता हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।