कला देवी ने डॉ मुदासिर से कराया आँखों का इलाज

आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक, संवेदनशील और सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, इसलिए कोई भी चीज उन पर बहुत जल्दी असर करती है। इन दिनों कंप्यूटर के सामने काम करने या मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करने की वजह से सिरदर्द के साथ आंखों में दर्द और कई गंभीर समस्या भी हो सकती है। हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है हमारी आंखों की रोशनी कम होने लगती है।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आंखों से धुंधला नजर आने लगता है। बढ़ती उम्र में कुछ लोगों को आंखों में सफेद मोतियाबिंद के कारण धुंधलेपन की समस्या होती है ऐसी ही समस्या कला देवी को हुई और उनका इलाज जे एस हॉस्पिटल में डॉ मुदासिर ने किया। आइये आपको उनकी समस्या के बारे में बताते हैं।

 

 

कला देवी ने डॉ मुदासिर से कराया आँखों का इलाज

 

कला देवी को आंखों के सामने धुंधली दिखाई देने लगा, ऐसा होने पर उन्हें लगा की आँखों में कुछ चला गया होगा इस वजह से ऐसा हो रहा होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। जब बात आँखों की थी इसलिए उन्होंने लापरवाही बिल्कुल नहीं की और अगले ही दिन पास के डॉक्टर से अपना आँखों को चेक करवाया। डॉक्टर ने उन्होंने कुछ दवाओं के साथ चश्मा लगवाने की सलाह दी और कला देवी ने ऐसा ही किया। दरअसल कला देवी की उम्र 60 वर्ष है। ऐसे में जब उम्र बढ़ती है तो आँखों की रौशनी कम होना लाजमी है। डॉक्टर के कहने पर ही उन्होंने चश्मा लगवाया लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें काफी परेशानी होने लगी।

 

उन्होंने फिर उसी डॉक्टर से कंसल्ट किया लेकिन वह समझ नहीं पा रहे थे की कला देवी को क्या समस्या हुई है। कला देवी की समस्या का समाधान करने के लिए उनके बेटे ने GoMedii से संपर्क किया। हमारे टीम ने कला देवी की रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें डॉ मुदासीर से ऑनलाइन कंसल्ट कराया। डॉक्टर ने कला देवी को जे एस हॉस्पिटल में बुलाकर उनकी आँखों का चेक-अप किया। डॉ मुदासीर ने बताया कि कला देवी को सफेद मोतियाबिंद है। GoMedii के बारे में उनके बेटे को ऑनलाइन सर्च के द्वारा पता चला और उन्होंने फेसबुक के माध्यम से GoMedii से संपर्क किया।

 

बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने ऑपरेशन का सुझाव दिया। मोतियाबिंद के गंभीर होने का इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि अधिक गंभीर होने के बाद सर्जरी अधिक जटिल हो जाती है। दोनों आंखों की सर्जरी एक साथ नहीं की जाती है, अगर दोनों आंखों की सर्जरी करनी है तो अगले दिन दूसरी आंख की सर्जरी की जाती है। यह सर्जरी लेजर मशीन से की जाती है। ग्लूकोमा की समस्या के अन्य कारण भी शरीर में खून की कमी या कमजोरी, माइग्रेन और आंखों की रोशनी कम हो सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर से सलाह लेने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

 

मोतियाबिंद का ऑपरेशन कब करवाना चाहिए?

 

मोतियाबिंद होने पर व्यक्ति को दैनिक गतिविधियों में कोई समस्या हो तो मोतियाबिंद की सर्जरी समय पर करानी चाहिए। मोतियाबिंद गंभीर होने का इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि परिपक्वता के बाद सर्जरी अधिक जटिल हो जाती है। दोनों आंखों की सर्जरी एक साथ नहीं की जाती है, अगर दोनों आंखों की सर्जरी करनी है तो अगले दिन दूसरी आंख की सर्जरी की जा सकती है।

 

 

मोतियबिंद की सर्जरी के अन्य विकल्प

 

मोतियाबिंद के इलाज के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है। सर्जरी में, डॉक्टर अपारदर्शी लेंस को हटा देता है और रोगी की आंख में प्राकृतिक लेंस के स्थान पर एक नया कृत्रिम लेंस लगाता है। कृत्रिम लेंस को इंट्रा-ओकुलर लेंस कहा जाता है। इस सर्जरी के लिए अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं है। आप जागते रहें, आंखें लोकल एनेस्थीसिया के तहत सुन्न की जाती हैं। यह लगभग सुरक्षित सर्जरी है और इसकी सफलता दर बहुत अच्छी है। मोतियाबिंद सर्जरी निम्नलिखित हैं:

 

  • इंट्राकैपस्यूलर कैटरेक्ट एक्सट्रैक्शन

 

  • रोबोटिक या फेमटोसेकंड कैटरेक्ट सर्जरी

 

  • एक्सट्राकैप्सुलर कैटरेक्ट एक्सट्रैक्शन

 

  • माइक्रो इंसिजन या रेग्युलर फैको कैटरेक्ट सर्जरी

 

 

GoMedii के माध्यम से सफल रहा कला देवी के मोतियाबिंद का ऑपरेशन

 

कला देवी के मोतियबिंद का ऑपरेशन बिल्कुल सफल रहा, जिसके बाद उन्होंने GoMedii की पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया। इसके अलावा उनके बेटे और पूरे परिवार ने भी GoMedii की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पूरे इलाज के दौरान किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट से जुड़े काम में कोई समस्या नहीं आई और सबसे अच्छी बात यह रही की उनके हिसाब से उन्हें किफायती लगत में इलाज प्राप्त हुआ।

 

यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या है और आप इसके लिए डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए आप प्ले स्टोर से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकता हैं। आप हमसे  व्हाट्सएप (+91 9654030724) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।