बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के आसान घरेलू उपाय

बड़े होते बच्चे जब मां के दूध के साथ दूसरी चीजें भी खाना शुरू करते हैं तो अक्सर उन्हें कब्ज की समस्या हो जाती हैं| बच्चों में कब्ज की समस्या होना एक आम बात हैं| देखा जाए तो यह समस्या इतनी भी गंभीर नहीं होती लेकिन फिर भी बच्चों को इससे बहुत परेशानी होती हैं| कब्ज की परेशानी में बच्चों के खान-पान में बहुत सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती हैं| कई बार बच्चों में कब्ज की समस्या लगातार होने लगती हैं, जिससे बच्चों को बहुत परेशानी तो होती ही है साथ ही कई बार तो बच्चों में पेट दर्द, सूजन और भूख ना लगने जैसी समस्या भी हो सकती हैं|

 

कब्ज होने पर छोटे बच्चों को दवाइयां देना भी ठीक नहीं रहता है क्योंकि इसके कारण उनके पेट में इंफेक्शन होने का डर रहता हैं| दवाइयों की बजाये आप बच्चों में कब्ज की समस्या को कुछ घरेलू तरीको से भी दूर कर सकती हैं| आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपचार बताएंगे जिनकी मदद से आप बच्चों को कब्ज से दूर रख सकती हैं|

 

Enquire Now

 

बच्चों में कब्ज के कारण

 

बच्चों में कब्ज कई वजहो से हो सकता हैं जिसमें निम्न कारण हैं:

 

 

  • शौच में कमी

 

  • गलत खान-पान

 

  • दिनचर्या में परिवर्तन

 

  • दवाओं से एलर्जी

 

  • गाय के दूध से एलर्जी

 

  • जेनेटिक समस्या

 

बच्चों में कब्ज के लक्षण

 

 

  • बुखार होना

 

  • उल्टी होना

 

  • मल के साथ रक्त आना

 

  • पेट में सूजन होना

 

  • वजन घटना

 

  • बच्चों की गुदा के बाहर आंतों का फैलाव

 

  • भूख कम लगना

 

  • पेट में सारा दिन भारीपन लगना

 

  • मल करते समय बहुत दर्द होना और बच्चों का रोना

 

  • बच्चों का पहले सख्त व गांठ वाली मल करना और बाद में पतली मल करना|

 

बच्चों में कब्ज को दूर करने के घरेलु उपाय

 

एलोवेरा जूस

 

एक कप एलोवेरा जूस को किसी भी जूस में मिलाकर सुबह के समय अपने बच्चे को पीने के लिए दें| इसके एक-दो बार सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी|

 

नींबू का रस

 

साइट्रिक एसिड से भरपूर नींबू का रस बच्चों की कब्ज समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं| एक कप गर्म पानी में नींबू रस, डेढ़ चम्मच शहद और इलायची मिलाकर पिला दे|

 

हरण का चूर्ण

 

कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए हरण का चूर्ण बहुत ही फायदेमंद होता हैं| इसको काले नमक के साथ मिलाकर बच्चों को दिन में कम से कम 3 बार चटाए| इससे बच्चों को कब्ज नहीं बनेगी लेकिन यह बच्चों को 6 महीने के बाद ही देना चाहिए|

 

पालक का सूप

 

पालक का सूप बनाकर बच्चों को देने से कब्ज की शिकायत दूर होती हैं| खाने में भी पालक की सब्जी का सेवन करवा सकते हैं|

 

मुनक्के का पानी

 

सबसे पहले मुनक्के को पानी में भिगो दें| जब मुनक्का फूल जाए तब इसे मसल कर बच्चे को दिन में दो से तीन बार इसे पिलाएं| इसको पीने से बच्चों की कब्ज ठीक हो जाएगी|

 

अमरूद और पपीता

 

अमरूद और पपीता का सेवन कब्ज के लिए फायदेमंद होता हैं| अमरूद और पपीता बच्चों को किसी भी समय दे सकते हैं|

 

फाइबर की अधिक मात्रा

 

शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक होने से बच्चों को कब्ज की शिकायत नहीं होती हैं| फल और सब्जियों का सेवन भी बच्चों को कब्ज से बचाता हैं| इसके साथ ही बच्चों को तरल पदार्थ पिलाने से भी आराम मिलता हैं| बच्चों को खाली पेट गर्म दूध दिया जाए तो उन्हें कब्ज का सामना नहीं करना पड़ता हैं|

 

शहद

 

शहद कब्ज को दूर करने की एक अचूक दवा हैं| पानी में एक चम्मच शहद को मिलाकर पीने से कब्ज दूर हो जाती है परंतु शहद 1 साल से छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए|

 

अंजीर

 

कब्ज में अंजीर बहुत ज्यादा फायदेमंद होती हैं| अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह-सुबह बच्चे को खाने को दें| आप बच्चों को किशमिश भी भिगोकर दे सकती हैं, यह भी कब्ज को दूर करती हैं|

 

इसबगोल

 

बच्चे के पेट में कब्ज नहीं बनने के लिए बच्चों को दूध में ईसबगोल की भूसी मिलाकर रात को देने से पेट में कब्ज नहीं बनेगी| वैसे इसबगोल कब्ज और दस्त दोनों में काम आता हैं| कब्ज होने पर दूध के साथ और दस्त होने पर दही के साथ मिलाकर लेने से आराम मिलता हैं|

 

यदि आपको इससे जुड़ी कोई समस्या है और अगर आप इसका इलाज पाना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमसे संपर्क करने के लिए हमारे इस व्हाट्सएप नम्बर (+919654030724) या हमें connect@gomedii.com पर  ईमेल कर सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।