बच्चों की स्वस्थ परवरिश कैसे करें

 

 

हर माँ अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहती हैं, वह पूरी तरह से यही कोशिश करती हैं कि वह अपने बच्चों की स्वस्थ परवरिश (Baccho ki swasth parvarish) करे। बढ़ते बच्चों की परवरिश करना और भी चुनौती भरा लगता है, क्योंकि वह अपने खाने में बहुत कम चीजों को खाना ही पसंद करते हैं।

 

 

आज के समय में बाजार में खाने की ऐसी चीजें उपलब्ध होती हैं कि बच्चे उन्हें देख कर खाने की जिद करते है। उसके बाद बच्चों को कैसे मनाना है, ये एक माँ को खूब अच्छे से आता है। वह घर पर ही अपने बच्चे के लिए उसकी मनपसंद चीजें बनाती है, ताकि उसके बच्चे का स्वास्थ्य खराब ना हो। बच्चों की स्वस्थ्य परवरिश (Baccho ki swasth parvarish) कैसे करें ? आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे, जिन्हें आप अपने बच्चे की परवरिश करने के लिए आजमा सकते हैं।

 

 

जब बच्चे छोटे होते हैं तो उनका ज्यादा ध्यान इसलिए रखना होता है क्योंकि उनके अंदर सही और गलत की समझ नहीं होती है। उन्हें ये भी नहीं पता होता है की क्या चीज उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाएगी और क्या उनके स्वास्थ्य को फायदा करेगी। इसलिए बच्चों की स्वस्थ्य परवरिश (Baccho ki swasth parvarish) करना बहुत जरुरी होता है।

 

 

एक स्वस्थ तरीके से अपने बच्चे की परवरिश करना आगे चलकर उन्हीं के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जब वो बड़े होते हैं तो ये उनके स्वास्थ्य के लिए ही बेहतर होता है। हालांकि, यह जानना थोंड़ा मुश्किल हो सकता है कि बच्चों की स्वास्थ्य परवरिश (Baccho ki swasthy parvarish) कहां से शुरू करें। आपके बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए, उसे खाने की अच्छी आदतें सिखाएं, तभी वह स्वस्थ रह पाएगा।

 

 

 

बच्चों की स्वस्थ परवरिश करने के उपाए

 

 

स्वस्छता के प्रति करें जागरूक : सबसे पहले आपको अपने बच्चे को यही सीखाना चाहिए की वह कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ जरूर धोएं। ताकि उसे किसी भी तरह का संक्रमण ना हो।

 

 

रोजाना अपने खाने में नई सब्जियों का प्रयोग करें : जब आप रोजाना अपने बच्चे के लिए अलग-अलग तरह की सब्जियां बनाएँगे तो उसका खाने की ओर रुझान अपने आप बढ़ेगा, इससे उसका पूरा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

 

रोजाना पिलाए दूध : यदि आप अपने बच्चों की स्वास्थ्य परवरिश करना चाहते हैं, तो अपने बच्चे को रोजाना दूध पीने को कहें। क्योंकि दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है जो उनके स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।

 

 

बच्चों के सभी काम करने का एक समय बनाए : यदि आप अपने बच्चे की देखभाल अच्छे से करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने बच्चे के लिए सभी काम को करने का एक नियमित समय बनाना होगा। ताकि वह उसे फॉलो करे, इसके अनुसार चलने पर वह शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहेगा और मानसिक रूप से मस्त भी रहेगा।

 

 

उनसे अच्छा व्यवहार करें : बच्चों की अच्छी परवरिश (Baccho ki swasthy parvarish) के लिए आप उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। क्योंकि ये भी उनकी परवरिश का एहम हिस्सा है। इसकी वजह से वह दुसरो के साथ व्यवहार करना सीखतें हैं। यदि आप उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे तो वो भी दुसरो के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे।

 

 

 

बच्चो के लिए हेल्दी आहार

 

 

अगर हम पोषक तत्वों के बात करें तो आज के समय में भी बहुत सी पौष्टिक चीजें उपलब्ध हैं। सभी के खाने में सारे पोषक तत्व जैसे – विटमिन्स, मिनरल्स, कर्बोहैड्रेट्स, प्रोटीन और फैट का होना बहुत जरुरी है क्योंकि तभी वह स्वस्थ रह सकता है। लेकिन ये जानना भी जरुरी है कि ये आपके बच्चे की सेहत के लिए कितना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के खाने का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस समय उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

 

 

बेरीज ( Berries)

 

बच्चों का खाना एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होना चाहिए। जिससे उनका इम्यून सिस्टम सही बना रहे, इसलिए अपने स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी खाएं और अपने आहार में योगर्ट, पैनकेक एंड आइस क्रीम जैसी चीजें भी खिला सकते हैं लेकिन हमेशा नहीं।

 

 

गाय का दूध

 

बच्चे का सही तरीके से विकास करने के लिए उन्हें गाय का दूध जरूर पिलाएं क्योंकि इससे उनकी हड्डियों और मसल्स का विकास अच्छे से होता है। दरअसल गाय के दूध में कैल्शियम और फ़ास्फ़रोस की भरपूर मात्रा होती है जो उनके स्वास्थ्य को अच्छा रखती है।

 

 

छिल्के वाले अनाज

 

अक्सर बच्चों को कब्ज की समस्या हो जाती है इससे बचने के लिए आप उन्हें रेशे युक्त खाद्य पदार्थो को उनके आहार में शामिल करें। इस समस्या  से बचने के लिए आप उन खाद्य पदार्थो को चुने जो उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाए।

 

 

पनीर (cheese)

 

पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, फ़ास्फ़रोस और विटामिन होता है। पनीर का ज्यादा सेवन वो लोग करते हैं जो जिम जाते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है।

 

रंग बिरंगे फल और सब्जियां जैसे गाजर, लौकी, टमाटर, ब्रोकली, पपीता, आदि को अपने बच्चे के आहार में शामिल करें, उसके बाद आप कुछ फलों को भी उन्हें खिलाएं जैसे संतरा, अनार, सेब, अंगूर, केला, अमरुद आदि ये सभी चीजें विटामिन्स और मिनरल से भरपूर होती हैं। ये  सभी चीजें आपके बच्चों की स्वस्थ परवरिश करने में आपकी मदद करती हैं।

 

 

अंडा (eggs) मीट

 

यदि आपका बच्चा नॉन वेज खाता है तो आप उसे अंडे, मीट और मछली भी खिलाएं क्योंकि ये प्रोटीन के बहुत अच्छे स्त्रोत होते हैं। ये उसके दिमाग और शरीर के विकास में मदद करता है। यदि आप अपने बच्चे को रोजाना उबला हुआ एक अंडा, स्क्रेम्ब्लेड एग, ऑमलेट, मछली या चिकन आदि खिलाएंगे तो इससे उसका पूरा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।