बच्चों में यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)की समस्या क्या है?

जब भी बच्चों को किसी तरह की समस्या होती है तो उनके माता-पिता को भी परेशान होना पड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की बच्चों में भी यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) की समस्या होती है। बच्चों में ये समस्या 5 वर्ष की उम्र में ज्यादा देखने को मिलती है। यह एक तरिके का मूत्र मार्ग का संक्रमण होता है। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानी हो सकती है, इसलिए इस बीमारी के इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

 

 

 

बच्चों में यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) क्या है ?

 

 

बच्चों में मूत्र मार्ग का संक्रमण (यूटीआई) एक सामान्य स्थिति नहीं है। दरअसल बच्चे के मूत्रमार्ग में प्रवेश करने वाले बैक्टीरिया आमतौर पर पेशाब के माध्यम से अपने आप बाहर निकल जाते हैं। जबकि इस बीमारी में ये बैक्टीरिया मूत्रमार्ग से बाहर नहीं निकलते हैं, तो वे मूत्र की थैली के भीतर विकसित हो सकते हैं। यह एक इन्फेकशन का कारण बनता है। यूटीआई लड़कों की तुलना में लड़कियों में होने की ज्यादा संभावना होती है।

 

 

 

बच्चों यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन के लक्षण

 

 

 

 

  • जलन या चुभन महसूस होना,

 

 

  • बार-बार पेशाब आना या पेशाब करने की अधिक इच्छा होना,

 

 

  • रक्तयुक्त पेशाब होना,

 

 

  • बुखार,

 

 

  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द या ब्लैडर क्षेत्र में दर्द,

 

 

  • पेशाब में बहुत बदबू आना,

 

 

  • उलटी आना,

 

 

  • बहुत कम खाना खाना,

 

  • पेशाब के रंग में परिवर्तन।

 

 

 

यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण

 

 

दरअसल बच्चों में बड़ी संख्या में पेशाब में बैक्टीरिया युक्त संक्रमण होने की ज्यादा संभावना होती है। मूत्राशय का वायरल संक्रमण आम है, जबकि मूत्र पथ के फंगल संक्रमण दुर्लभ हैं। छूटे बच्चों में ये समस्या इसलिए भी हो सकती है :

 

 

  • बहुत कम पानी पीना,

 

 

  • बच्चे का पेशाब रोकना,

 

 

  • छोटे बच्चे का सोते वक़्त पेशाब निकलना,

 

 

  • बहुत टाइट कपड़े पहनना,

 

 

  • मूत्र मार्ग के आस पास चोट लगना,

 

 

 

 

यदि बच्चे ऐसा करते है तो इसका ध्यान रखना उनके माता पिता की जिम्मेदारी है वरना इसकी वजह से उनकी किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जो आने वाले समय पर उनकी मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।

 

 

 

यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन से बचाव के तरीके

 

 

बहुत ज्यादा पानी पिलाएं 

 

यदि आप अपने बच्चे को इस तरह के इन्फेक्शन से बचाना चाहते है तो आपको अपने बच्चे को ज्यादा मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन कराना चाहिए। उसके बाद पेशाब करने भी जाए, कोशिश करें की अपने बच्चे को रोजाना लगभग 10-12 गिलास पानी पिलाए।

 

 

 

पेशाब को रोके नहीं 

 

यदि आपको तेजी से पेशाब आ रही है तो कभी भी पेशाब को रोकें नहीं, क्यूंकि इसकी वजह से भी आपको यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। पेशाब रोकने से UTI का खतरा बढ़ जाता है और इसकी वजह से कई संक्रमण हो सकते है।

 

 

 

सूती कपड़े पहनें

 

हमेशा सूती कपड़े के अंडरगारमेंट पहनें, ताकि त्वचा हमेशा सूखी रहे और कोई बैक्टीरिया पैदा न हो, कई बार बच्चों को गीले कपड़े पहनाने की वजह से भी ये समस्या हो सकती है। आपको बच्चों को स्वच्छता के प्रति समझाएं तभी आपको इस बीमारी को रोकने में मदद मिलेगी।

 

 

 

खान-पान में ध्यान रखें

 

जो लोग अपने खान पान में स्वच्छता का ध्यान रखते है वो लोग कई बीमारी से बचे रहते है। खाना बनाते और परोसते वक़्त साफ़ सफाई का ध्यान रखें, गंदे स्थान पर बना भोजन खाने से भी यह समस्या हो सकती है। गंदा खाना खाने से आपके शरीर में कई तरह के इंफेक्शन  हो सकते है। इसलिए, संक्रमण से बचने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखाना चाहिए और अपने टॉयलेट को भी हमेशा साफ रखें।

 

 

बच्चो में यूरिन टस्ट्रो इन्फेक्शन की समस्या बहुत आम है लेकिन इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए ऐसे में आप हमारे डॉक्टर से भी सलाह लें सकते है और अपने बच्चे को इस तरह की बिमारी से बचा सकते है। बच्चों में साफ सफाई को लेकर इतनी जागरूकता नहीं होती है इसलिए उनका बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।