ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं

 

आपको बता दें की ब्लड प्रेशर से हर साल लगभग 1.5 मिलियन लोगों की मौत होती है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे वैसे ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। दरअसल आज के समय में सबसे होने वाली आम बीमारियों में से एक है। ऐसे में लोगो का ये सवाल होता है कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं।

 

आज के समय में हर तीसरे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की बीमारी होती है। वहीं इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली उन्हें भी उच्च रक्तचाप का शिकार बनाती है।

 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए बहुत सी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें की 90% रोगियों में उच्च रक्तचाप का कोई ज्ञात कारण नहीं है और इसलिए आपको इससे सतर्क रहना बहुत जरूरी है। अधिकांश लोग तो ऐसे हैं जिन्हें ये ही नहीं मालूम है की उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है। आपकी अनियमित जीवनशैली ही आपको इस बीमारी का शिकार बनाती है।

 

ब्लड प्रेशर के लक्षण

 

  • दिल की धड़कन अनियमित होना

 

 

 

 

  • थकान महसूस होना

 

 

  • सांस लेने में तकलीफ होना

 

 

  • कमजोरी महसूस होना

 

 

  • बहुत अधिक पसीना आना

 

ब्लड प्रेशर के कारण

 

तनाव

 

 तनाव युवाओं की ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, जो उनके शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा करता है। अत्यधिक तनाव लेने वाले लोगों में ब्लड प्रेशर आम है।

 

नमक ज्यादा खाना 

 

यदि कोई व्यक्ति भोजन में बहुत अधिक नमक खाता है, तो उसे ब्लड प्रेशर की बीमारी होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इसलिए सभी को दिन भर में केवल एक चम्मच नमक का उपयोग करना चाहिए।

 

फास्ट फूड ज्यादा खाना 

 

बच्चों के साथ बड़े भी फास्ट फूड का सेवन अधिक करने लगे हैं जिसका नतीजा ये है की उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगी है। फास्ट फूड का बहुत अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है जो आपके शरीर में कई अन्य बीमारियों को पैदा करता है।

 

शारीरिक श्रम में कमी 

 

ये तो आपको मालूम ही है कि व्यायाम व्यक्ति के स्वास्थ्य में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शारीरिक श्रम करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी ठीक से काम करती है। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हें उम्र बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।

 

अधिक वजन 

 

अगर विशेषज्ञों की माने तो किसी भी व्यक्ति का अधिक वजन होना अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि ये कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। जिनमें सबसे आम है ब्लड प्रेशर, यदि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है तो आप कुछ चीजें खा सकते हैं जिनसे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

 

धूम्रपान करना

 

जो लोग धूम्रपान करते हैं उनमें उच्च रक्तचाप होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए, ऐसे लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अगर उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं

 

नींबू

 

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। अगर विशेषज्ञों की माने तो जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर होता है उनके लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है।

 

ओट्स 

 

ओट्स में फाइबर, विटामिन और खनिज होता है जो एक ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ओट्स का सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता है और यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम भी करता है। इस पर हुए विभिन्न शोधों के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है की जो लोग रोजाना ओट्स का सेवन करते हैं, उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।

 

हरी सब्जियाँ

 

यदि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना होगा। दरअसल हरी सब्जियां अतिरिक्त सोडियम को आपके शरीर में कम करती है। ये तो सभी जानते हैं की हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो सभी के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। जैसे की आप अपने आहार में पालक, गोभी, ब्रॉकली, केला, मूली या सलाद को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

 

आंवला

 

आंवले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और यह त्वचा, बालों और पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, यह बीपी को कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होगा। आप चाहें तो आंवला या आंवले के पाउडर को पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

 

लहसुन

 

कच्चे लहसुन के सेवन से रक्तचाप नियंत्रित रहता है जो लोग रोजाना लहसुन की दो कली का सेवन पानी के साथ करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन में मौजूद तत्व रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं, जिससे रक्त पूरे शरीर में ठीक से प्रवाहित होता है। लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है, लेकिन याद रखें कि कच्चा लहसुन ज्यादा फायदेमंद होता है, आपको अपने खाने में इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

काली मिर्च

 

हिंदुस्तान के लगभग सभी घरों में काली मिर्च को एक मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करती है। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो काली मिर्च पाउडर को आधा गिलास पानी में मिलाकर पीने से बहुत फायदा होता है। यदि आप इसका सेवन रोजाना करेंगे तो बीपी के साथ-साथ आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे और यह पाचन शक्ति के लिए भी अच्छा रहता है।

 

इन सभी चीजों का सेवन करके आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आजकल युवाओं में उच्च रक्तचाप की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत खरतरनाक होता है। हाई बीपी की समस्या से पीड़ित लोगों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है।

 

हालांकि डॉक्टर उच्च रक्तचाप के लिए दवाओं की सलाह देते हैं और आपको जीवन भर के लिए इन दवाओं का सेवन करना पड़ सकता है, यदि आप परहेज करेंगे तो आप काफी हद तक इसे कंट्रोल में कर सकते हैं और इन सभी चीजों का सेवन भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।