हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए डाइट प्लान

 

हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में बहुत से लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी की वजह बन चुका है। भारत में ब्लड प्रेशर एक आम शब्द बन गया है। एक अध्ययन से पता चलता है कि भारत की जनसंख्या में हर पाँच वयस्क में से एक वयस्क व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है। अगर हम एक सामान्य व्यक्ति के ब्लड प्रेशर की बात करें तो 120/80 mmHg माना जाता है।

 

 

यदि किसी व्यक्ति को उच्च ब्लड प्रेशर की शिकायत है। तो ये उसके शरीर के आंतरिक अंगो को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से आपको कई अन्य बीमारियां भी हो सकती है जैसे डायबिटीज और इसकी वजह से आपकी किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा तब होता है जब आपकी दिनचर्या गलत होती है, ना आप समय पर सोते है ना ही समय पर खाते है, इसके और भी कारण हो सकते हैं।

 

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

 

 

  • ज्यादा उम्र होना,

 

 

  • अधिक वजन होना,

 

 

  • फ़ास्ट फ़ूड का ज्यादा सेवन,

 

 

  • शारीरिक श्रम में कमी,

 

 

 

 

  • तनाव लेना,

 

 

  • खाने में नमक का ज्यादा सेवन,

 

 

  • धूम्रपान,

 

 

  • तले और चिकनाई वाले भोजन का सेवन करना।

 

 

इन  सभी कारणों की वजह से एक स्वस्थ व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का मरीज बनाता है। आज के दौर में जीने वाले लोग किसी भी समय कुछ भी खाते है, जो सबसे ज्यादा उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है और उन्हें कई बीमारियों का शिकार बनाता है। यदि आप खुद हाई ब्लड प्रेशर से बचना चाहते है, तो आपको सबसे पहले अपनी जीवन शैली में सुधार करना होगा उसके बाद अपने आहार को भी संतुलित रखना होगा।

 

 

इसके अलावा आप मैडिटेशन, योग या व्यायाम करके भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाना होगा, तभी आप खुद को हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं।

 

 

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की लिए आप अपने आहार में जैतून के तेल का इस्तेमाल करें, लहसुन, प्याज़ , इलायची ,अजवाइन , हाई पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए और आपको अपने आहार में फल और हरी सब्जियों का सेवन भी करना चाहिए। इन सभी चीजों का सेवन आप कब और कैसे करें इसके लिए हम आपके लिए डाइट प्लान लाए है।

 

 

हाई ब्लड प्रेशर के लिए डाइट प्लान

 

 

  • सुबह के नाश्ते से पहले – 7 ब्लैक किशमिश को रात में भिगो दें और अगले दिन सुबह उसका सेवन करें।

 

 

  • सुबह के नाश्ता – 1 आटा ब्रेड स्लाइस +(Hummus )हुम्मूस + एक कप ताजा गाजर जूस लेकिन उसमें चीनी का प्रयोग ना करें या-1 बाउल वेजिटेबल क्विनोआ + 1 कप सोया मिल्क + 5 भीगे हुए बादाम।

 

 

  • लंच से पहले – 1 कप ब्लूबेरी या 1 कप एप्रीकॉट्स +1 चम्मच चिया सीड।

 

 

  • दोपहर का खाना – ब्राउन ब्रेड टोफू (tofu) सैंडविच + 1 बाउल मिक्स वेजिटेबल सलाद और उसमें 1 चम्मच जैतून का तेल + 1 बाउल योगअर्ट।

 

 

  • शाम का नाश्ता – 1 कप ग्रीन टी + एक संतरा।

 

 

  • रात का खाना – 1 बाउल वेजिटेबल नमकीन ओट्स + आधा कप मसूर की दाल लहसुन तड़के के साथ इसका सेवन करें।

 

 

  • रात के खाने के बाद – 1 कप बिना मिलाई वाले दूध का सेवन करें।

 

 

ये डाइट प्लान हाई ब्लड प्रेशर के मरीज का बीपी बिल्कुल नियंत्रण में रखेगा। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर उस व्यक्ति को बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसकी वजह से उस व्यक्ति का शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। एक ब्लड प्रेशर के मरीज को नींद में कमी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से उसका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचना चाहते है तो आपको अपनी जीवन शैली में सुधार करना होगा और एक पौष्टिक भोजन को अपनाना होगा तभी आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।