नींद की कमी से हृदय के स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा प्रभाव – डा. सुभेन्द्रू मोहंते

जब किसी व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती है तो उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इंसान के शरीर को काम करने के बाद आराम की सख्त जरुरत होती है।

 

यदि किसी कारण वह अपनी नींद नहीं ले पाता तो अगले दिन वह ढंग से काम नहीं कर सकता है। वैसे आपको बता दें कि जब आप नींद पूरी नहीं करते है तो इससे आपको कई बीमारी हो सकती हैं।

 

नींद पूरी न होने कारण कुछ लोगों के तेजी से बाल झड़ने लगते है। नींद  की कमी के कारण हर व्यक्ति में अलग-अलग तरह की बीमारिया देखने को मिलती है। कई लोगों में नींद की कमी से हृदय से जुड़ी समस्या होने लगती है।

 

नींद की कमी को लेकर एक शोध किया गया जिसमें ये देखा गया की कई रात तक ठीक से नहीं सो पाने वाले लोगों का दिल ठीक से नहीं धड़कता और कभी भी वह काम करना बंद कर सकता है। इसकी वजह से आपका पूरा स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर आपके दिल पर पड़ता है। इतना ही नहीं जो लोग अपनी नींद पूरी नहीं करते है उनका चयपाचय भी ख़राब होने लगता है और पाचन संबंधी समस्या भी होने लगती है।

 

 

नींद की कमी क्या होती है?

 

 

जब कोई व्यक्ति दिन भर काम करने के बाद रात में सोता नहीं है तो उसे नींद की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से आपके शरीर में दिन भर थकान रहती है। नींद की कमी के कारण आपके शरीर में ऊर्जा की भी कमी होने लगती है। जिसकी वजह से  अनियांत्रित तरीके से शरीर का वजन बढ़ने लगता है या घटने लगता है।

 

अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नींद की कमी इंसान के दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि बहुत कम नींद लेने से स्वास्थ्य स्थितियां  जैसे मधुमेह, चयापचय, उच्च और निम्न रक्तचाप बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती है।

 

स्वस्थ दिल के लिए नींद बहुत जरूरी है। जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं वे हृदय रोग और कोरोनरी हृदय रोग से बचे रहते है।  यदि आप इसके जोखिम को कम करना चाहते हैं तो पर्याप्त अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेना महत्वपूर्ण है।

 

 

नींद की कमी से होती है ये बीमारियां

 

 

 

  • ब्लड प्रेशर : कुछ लोगों को नींद न पूरी  करने की वजह से हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है।

 

  • मधुमेह : नींद पूरी न करने की वजह से उस व्यक्ति का तनाव होने लगता है और तनाव की वजह से मधुमेह होने का खतरा रहता है।

 

  • बाल झड़ना : ऐसे बहुत से लोग है जो अपनी नींद पूरी नहीं करते है, जिसकी वजह से उनके बाल झड़ने लगते है।

 

  • कोलेस्ट्रॉल : इसकी वजह से आपके पूरे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इंसान के शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल इसके बिगड़ने से सीधे हार्ट पर बुरा असर पड़ता है।

 

  • चयपाचय : नींद की कमी से आपका चयपाचय पर भी बुरा असर पड़ता है। चयपाचय में बदलवा का कारण नींद में कमी ही होती है।

 

  • ह्रदय रोग : ठीक से नींद न लेने की वजह से आपको हृदय से जुड़ी समस्या भी बहुत जल्दी होती है। उन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा होता है।

 

  • मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर : इसकी वजह से आपके मानसिक स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ता है और आपका स्वाभाव चिड़चिड़ा होने लगता है।

 

  • जी मिचलाना : कुछ लोगों को नींद न पूरी करने की वजह से उलटी या जी मिचलाने लगता है, जिसके बाद उनका कुछ भी खाने का मन नहीं करता।

 

  • थकान : उस व्यक्ति को हमेशा थकान रहने लगती है। वह किसी भी काम को ठीक से नहीं कर पता है। इसकी वजह से उनका स्वास्थ्य भी ख़राब  रहने लगता है।

 

 

 

नींद पूरी करने के स्वास्थ्य लाभ

 

 

सकारात्मक विचारजो लोग अपनी नींद पूरी करते है उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। पर्याप्त नींद लेने से पूरे शरीर का विकास ठीक से होता है और कोशिकाओं का रिलेक्स भी मिलता है।

 

 

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर : जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उनका मानसिक क्षमता और स्मरण शक्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। इसकी वजह से याददाश्त भी कम होने लगती है, यहां तक कि आपको भूलने की बीमारी भी हो सकती है।

 

 

हृदय रहता है स्वास्थ : नींद पूरी करने से आपका हृदय स्वस्थ रहता है, यदि आप हार्ट पेशेंट है, तो आपको अपनी नींद जरूर पूरी करनी चाहिए।

 

 

हार्मोन्स संतुलित रहते हैनींद पूरी ना होने से हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को हाई कैलोरी फूड खाने का मन करता है और उनका वजन भी बढ़ने लगता है।

 

 

रोजाना व्यायामरोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सर्साइज जरूर करें। इससे दिल और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। व्यायाम करने से शरीर की आर्टरीज लचीली बनी रहती हैं, जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है और दिल को मजबूती मिलती है।

 

 

नींद की कमी उच्च रक्तचाप के खतरे को बढ़ाती है और रक्तचाप का सीधा संबंध हृदय से होता है इसलिए जब भी रक्तचाप का संतुलन बिगड़ता है तो हृदय के स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है। हर उम्र के व्यक्ति को नींद की कीमत समझनी चाहिए और एक बहरपुर नींद लेनी चाहिए।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।