ब्लड शुगर को कंट्रोल कैसे करें

 

जिन लोगों के ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है उन्हें डायबिटीज होती है उस व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन हार्मोन या तो होता नहीं है या इसका उत्पादन बहुत कम होता है। दरअसल ये यह हार्मोन ग्लूकोज को अवशोषित करने में हमारे शरीर की मदद करता है।

 

इससे इंसान के शरीर में  ब्लड शुगर का स्तर (ब्लड शुगल लेवल) बढ़ता जाता है, जो डायबिटीज का मुख्य कारण बनता है। डायबिटीज के दौरान आपको अपने खानपान पर बहुत ध्यान देना की आवश्यकता होती है।

 

ब्लड शुगर क्या है? (What is blood sugar)

 

ब्लड शुगर का मतलब होता है इंसान के शरीर में मौजूद रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा या कम होना। इसकी वजह से उस व्यक्ति को डायबिटीज होती है। दरअसल ग्लूकोज एक साधारण शर्करा है, लगभग 70 किलोग्राम रक्त में 4 ग्राम ग्लूकोज हर समय रहता है। रक्त का काम होता है ग्लूकोज की मात्रा पर ध्यान देना।

 

ग्लूकोज इंसान के शरीर की हड्डियों और लिवर की कोशिकाओं में जाता है जिसे हम ग्लाइकोजन (Glycogen) कहते है। जब आप किसी मीठे पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करते हैं, तब आपके ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता हैं। ऐसे में इनका सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 

 

ब्लड शुगर बढ़ने के कारण (Causes of increasing blood sugar)

 

 

गलत खान पान : आपके रक्त में शुगर तभी बढ़ता है जब आप मीठे में पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करते है, इसी की वजह से ब्लड में शुगर की मात्रा अनियंत्रित होने लगती है।

 

अनियमित दिन चर्या : इसके होने का एक कारण अनियमित दिन चर्या भी है जो लोग अपना कोई भी काम समय पर नहीं करते है। उसकी वजह से उन्हें कई बीमारियां होने लगती है।

 

शारीरिक श्रम में कमी : आज के समय में लोगों को बहुत सी बीमारियां हो रही है, उसकी सबसे बड़ी वजह है लोगों का शारीरिक मेहनत कम करना।

 

शराब और धूम्रपान : कुछ लोग बहुत ज्यादा नशीली चीजों का सेवन करते है, जिसकी वजह से उनके ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। इसके पीछे शराब और धूम्रपान काफी हद तक जिम्मेदार होते है।

 

ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण (Symptoms of increasing blood sugar)

 

 

  • उच्च ब्लड प्रेशर,

 

  • चिड़चिड़ाहट,

 

  • बेचैनी,

 

  • मांसपेशीयों का फड़कना ,

 

  • कमजोरी,

 

  • पैरों में सूजन,

 

  • जी मिचलाना,

 

  • उल्टी और मतली,

 

  • दृष्टि धुंधली होना,

 

  • भूख ज्यादा लगना या बिल्कुल न लगना,

 

  • वजन घटना या कम होना,

 

 

ब्लड शुगर कैसे कंट्रोल करें  (How to control blood sugar)

 

वजन बढ़ने मत दें : अपना वजन बढ़ने न दें क्योंकि इसकी वजह से ही इंसान के शरीर में कई बीमारियां होने लगती है। कुछ लोगों का शरीर  ऐसा होता की वो कम खाना खाते है उसके बावजूद उनका वजन बढ़ने लगता है। ऐसे लोगों को अपना बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

 

नियमित व्यायाम :  जो लोग शुगर से बचना चाहते है, उन्हें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इससे उनका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा और उन्हें किसी भी तरह की बीमारियां नहीं होंगी।

 

पौष्टिक भोजन : जब आप अपना खान-पान अच्छा रखेंगे तब भी आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे, क्योंकि इंसान के शरीर को चलने के लिए एक अच्छा और पौष्टिक भोजन खाना बहुत जरुरी है तभी आप पूरी तरह स्वस्थ रह पाएंगे।

 

जीवनशैली में सुधार : ऐसा होने पर आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना बहुत जरुरी है क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके स्वस्थ से होता है। सही समय पर भोजन करना सही समय पर सोना और उठना। यदि आप  स्वास्थ्य जीवनशैली चाहते है तो ऐसा करना जरुरी है।

 

तनाव न लें : यदि आप सभी बीमारियों से बचना चाहते है तो सबसे जरुरी है की आप तनाव बिल्कुल न लें क्योंकि इसकी वजह से आपको मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग जैसी बीमारिया होने का खतरा रहता है।

ब्लड शुगर को कम करने के उपाए (How to reduce blood sugar)

पैदल चलना 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi
पैदल चलना यानि टहलना और कम ही सही लेकिन व्यायाम भी करना आपके ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर को कम करता है। यदि आप रोजाना सुबह शाम टहलने की आदत डालें तो आप कई बीमारियों से बचे रह सकते है।

हरी सब्जियां 

pregnancy me kaisi honi chahiye aapki diet or jaaniye kya khaaye or kya na khaaye
यदि आप हरी सब्जियां का सेवन करेंगे जैसे पालक, करेला, लौकी, गोभी आदि का सेवन करते है तो इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे, क्योंकि इसमें विटामिन्स (Vitamins), बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) और मैग्नीशियम (Magnesium) की अच्छी मात्रा होती है, जो शुगर के रोगी के लिए बहुत लाभकारी होती है।

मेथीदाना

यदि आप मेथीदाने का सेवन करते है तो इससे आपके रक्त में शुगर का स्तर कम रहता है और ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन करने से शुगर का स्तर नियंत्रण में रहेगा।

जौ का सेवन 

जौ फाइबर से भरपूर होता है ये इंसान के शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को लंबे समय तक मेटाबोलइज करने में मदद करता है। रोजाना इसे किसी न किसी रूप में आहार में शामिल करें इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

 

ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि इसके अनियंत्रित होने से आपको मधुमेह होने का खतरा होता है। ऐसा होने पर आपको काफी परहेज करने की जरुरत होती है यदि आपका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है तो आप हमारे डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते है

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।