कैफीन के अधिक सेवन से बचने के लिए टिप्स?

 

 

कॉफी और चाय जैसे कैफीनयुक्त पेय पदार्थ निश्चित रूप से आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। लेकिन, कैफीन का लंबे समय तक सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, ये जरुरी नहीं है की दिन भर ऊर्जावान महसूस करने के लिए आप कैफीन का अधिक सेवन करने लगे और अपना स्वास्थ्य खराब करें।

 

आपको ये तो मालूम ही होगा की कैफीन नींद और चिंता को काबू करता है जिससे आप अपने काम पर ध्यान लगा पाते हैं। वास्तव में, कैफीन प्राकृतिक उत्तेजक है और यह दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है। इसका अधिक सेवन एथलीट करते हैं, ताकि वह अपने शरीर को एक्टिव रख सके। दरअसल ऐसा माना जाता है कि हर दिन 400 मिलीग्राम से अधिक कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

 

 

 

कैफीन क्या है?

 

 

कैफीन हमे प्रकृति से प्राप्त होने वाली सामग्री है। आपको बता दें की चाय, कॉफी और काकाओ का पौधा होता है। कैफीन को वैज्ञानिक रूप से मिथाइल थियोब्रोमाइन (methyl theobromine) के रूप में जाना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह 60 से अधिक पेड़ों की पत्तियों, बीजों और फलों से प्राप्त एक प्राकृतिक पदार्थ है, जिसमें कॉफी बीन्स, चाय शामिल हैं। यह मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करके आपको थकान और ध्यान लगाने में मदद करता है

 

 

 

एक दिन में 4 कप से अधिक कैफीन के सेवन से होने वाला नुकसान

 

 

यदि आप एक दिन में कैफीनयुक्त कॉफी के 4 कप से अधिक पीते हैं, तो आपको इसमें कटौती करना जरुरी हैं नहीं तो आपके इस तरह की समस्या हो सकती हैं :

 

 

  • सिरदर्द (Headache) : अधिक सेवन आपको हमेशा के लिए सिरदर्द का शिकार बना सकता है, ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकता है और इसकी वजह से आप अपने काम में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।

 

 

 

  • अनिद्रा (Insomnia) : इसकी वजह से आपकी नींद भी उड़ सकती है और आपको नींद ना आने की बीमारी हो सकती है जिसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

 

 

 

  • घबराहट (Nervousness) : कैफीन का अधिक सेवन आपको बहुत अधिक घबराहट का अनुभव करा सकता है। आमतौर पर आपको घबराहट तब होती है जब आपको किसी चीज की चिंता सताती है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन आपको घबराहट का शिकार बन सकता है।

 

 

 

  • चिड़चिड़ापन (Irritability) : इसका अधिक सेवन आपके स्वाभाव को चिड़चडा बन सकता है। जिसकी वजह से आप मामूली सी बात पर चिढ़ने लगते हैं।

 

 

 

  • पेशाब पर नियंत्रित ना होना और बार-बार पेशाब आना : यह आपकी पेशाब पर कंट्रोल करने की क्षमता को कम या ज्यादा कर सकता है। इसकी वजह से आपको बहुत परेशानी हो सकती है, एक तरीके से आपका खुद के ऑर्गन पर कंट्रोल नहीं होता है।

 

 

 

  • तेजी से दिल धड़कना (Fast heartbeat) : यह आपके दिल की धड़कन को अनियमित कर सकता है। जिससे आपको दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

 

 

  • स्नायु कांपना (Muscle tremors) : इसका अधिक सेवन आपके मसल्स को नुकसान पहुँचाता है। इसकी वजह से मसल्स अपने आप फड़कने लगते हैं।

 

 

 

  • प्रजनन संबंधी समस्याएं (Reproductive problems) : यह महिला और पुरुष दोनों पर लागु होता है इसका ज्यादा सेवन महिलाओं और पुरुषों के सेक्स ऑर्गन पर बुरा प्रभाव डालता है।

 

 

कैफीन के अधिक सेवन से बचने के लिए इन टिप्स को आजमाएं

 

 

दिन में एक या दो बार ही पिएं : इस बात पर ध्यान दें की आपको इसके सेवन को अचानक से कम नहीं करना है नहीं तो आपको बहुत जल्दी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगेंगी।

 

 

 

इसकी जगह खाद्य पदार्थों का सेवन करें : ऊर्जा पेय सहित खाद्य पदार्थों से आपको कितना कैफीन मिल रहा है, इस बात पर ध्यान जरूर दें। उस पर लगे लेबल को ध्यान से पढ़ें। अगर वो खाद्य पदार्थ ज्यादा कैफीन से बना है तो उसे ना खाएं।

 

 

 

सोडा या नींबू : कैफीन के सेवन को कम करने के लिए आप सोडा या नींबू पानी का सेवन करें इससे भी आपको ताजगी महसूस होगी। इन दोनों चीजों के सेवन से आपको बिल्कुल फ्रेश फील होगा। यह आपके शरीर को कैफीन के निचले स्तर तक ले जाने और इससे होने वाले नुकसान से भी बचाएगा।

 

 

 

अधिक पानी पिएं : कैफीन के सेवन से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होगी और आप पूरी तरह हाइड्रेटेड रहेंगे।

 

 

 

ग्रीन टी : इसके बजाएं ग्रीन टी का सेवन करें ये आपके बढ़ते वजन और चयपाचय को नियंत्रण में रखता है और इससे आप पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं।

 

 

 

यदि कैफीन आपके दैनिक दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर जरूर पड़ेगा। इसलिए सबसे पहले इसे नियंत्रित करें और खुद को इसके बिना रहने की आदत डालें। यदि आपको इसका सेवन करने से कोई स्वास्थ्य समस्या हो रही है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।