दिल के दौरे के जोखिम को कैसे कम करें?

 

 

इंसान के लिए उसका दिल सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है यदि दिल खुश रहेगा तो आप स्वस्थ रहेंगे। इससे आप दिल के दौरे के जोखिम को कम कर सकते हैं। यदि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान खुद रखेंगे तो ये आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अब आप ये सोच रहें है की आप दिल के दौरे के जोखिम को कैसे कम करें। आपको आज हम इसी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे।

 

दिल का स्वस्थ रहना इसलिए जरुरी है, क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। पहले के समय में यह बीमारी बुजुर्गों को बहुत ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन आज के समय ये बीमारी युवा लोगों को भी अपना शिकार बना रही है इसकी वजह है उनपर बढ़ते काम का दबाव, तनाव और उनकी बिगड़ती जीवनशैली ही उनके दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ाती है।

 

 

 

दिल का दौरा क्यों पड़ता है?

 

 

आपको बता दें की दिल का दौरा पड़ने का कोई निश्चित समय नहीं है आज के समय में यह किसी भी उम्र में लोगों को अपना शिकार बनता है। कभी-कभी दिल के दौरे पड़ने के कोई संकेत नहीं होते हैं। जब किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो उसके हृदय तक रक्त ठीक से नहीं पहुँच पाता है, दरअसल इसके पीछे आप किसी एक कारण को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं।

 

इसके पीछे आपके खान-पान की गलत आदतें, शारीरिक श्रम ना करना, अनियमित दिनचर्या  ये सभी कारण होते है जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है। ऐसे मामलों में ये भी देखा गया है की कुछ लोगों में ऐसे कोई भी लक्षण नहीं दिखते हैं।

 

 

 

दिल का दौरा पड़ने के लक्षण

 

 

 

 

  • बहुत थकान और कमजोरी होना

 

 

  • दिल की धड़कन का असामान्य होना

 

 

  • तेजी से वजन बढ़ना

 

 

 

 

  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई

 

 

  • सीने में दर्द

 

 

  • पैर और टखने में सूजन।

 

 

 

दिल के दौरे के जोखिम को कैसे कम करें

 

 

धूम्रपान छोड़े

 

धूम्रपान छोड़ना आपके दिल का दौरे पड़ने के जोखिम को कम करने और दिल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को दूर करता है। इसकी वजह से आपको फेफड़ो का संक्रमण भी हो सकता है। धूम्रपान करने वाले लोगों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। यदि आपको दिल का दौरा एक बार पड़ चूका है, तो आपको अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होती है आपकी जरा सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है।

 

 

रक्तचाप को नियंत्रण में रखें

 

उच्च रक्तचाप या निम्न रक्तचाप को भी दिल के दौरे के जोखिम कारकों का सबसे आम कारण माना जाता है। अपने रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम और स्वस्थ भोजन के साथ कम नमक का सेवन करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए बहुत अच्छा होगा, इससे रक्तचाप को नियंत्रित करने में आपको मदद मिलेगी। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अपना रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए दवा का सहारा लेना पड़ता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।

 

 

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें

 

कोलेस्ट्रॉल आपके दिल को स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके स्वास्थ्य को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित कर सकता है। अगर आपको दिल की बीमारी है तो आपको और अधिक खतरा रहता है :

 

  • कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 से अधिक,
  • एचडीएल (“Good”) कोलेस्ट्रॉल का स्तर 40 से कम,
  • एलडीएल (“Bad”) कोलेस्ट्रॉल का स्तर 160 से अधिक है,
  • ट्राइग्लिसराइड्स 150 से अधिक।

 

इंसान के शरीर में कोलेस्ट्रॉल केवल एक चीज नहीं है जो महत्वपूर्ण है। ऐसी कई अन्य चीजें हैं जिस पर आपके डॉक्टर को विचार करना चाहिए। जिसमें आपके सभी संभावित जोखिम शामिल हैं। अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए, उन आहार का सेवन करें जो आसानी से पच सके।

 

 

एक्टिव रहने की कोशिश करें

 

जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं, उन्हें दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है। यदि आप दिल के मरीज है तो व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें, खासकर तब जब आप पहले बिल्कुल भी शारीरिक श्रम नहीं करते हो। वैसे एक्टिव रहने के लिए बहुत ज्यादा व्यायाम करने की जरुरत नहीं है। आप अपने घर के कामों में भी हाथ बटा सकते हैं। ऐसा करने से भी आप खुद को एक्टिव रख सकते हैं।

 

The blogs are well-reviewed and discussed by Dr. Nomita

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।