जानिए क्या होती है फ्रोजन शोल्डर की बीमारी और उसके उपचार के बारे में

फ्रोजन शोल्डर एक ऐसी समस्या है , जिसमे एक्सरसाइज न करने की वजह से पीठ, कमर, गर्दन और कंधे के दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। इस समस्या में कंधे की हड्डी को मूव करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है और ये सब सेहत के प्रति लापरवाही और रोजाना एक्सरसाइज न करने की वजह से लोगो में आजकल यह समस्या बढ़त ही जा रही है.

 

इस समस्या का मुख्य कारण है – लंबे समय तक कंप्यूटर के आगे पूरे दिन एक ही पॉश्चर में बैठे रहना , जिस वजह से जॉइंट्स जाम होने लगते हैं। यह समस्या प्रोफेशनल्स है और आजकल खासतौर पर महिलाओं में यह समस्या अधिक हो रही है।

 

फ्रोजन शोल्डर में होने वाले दर्द को मेडिकल भाषा में “एडहेसिव कैप्सूलाइटिस” कहा जाता है। हर जॉइंट के बाहर एक कैप्सूल होता है। और ऐसी समस्या में यही कैप्सूल स्टिफ या सख्त हो जाता है।

 

इसमें होने वाले दर्द धीरे-धीरे या फिर अचानक से शुरू होता है और फिर पूरे कंधे को जाम कर देता है। जैसे की – ड्राइविंग के दौरान या फिर कोई घरेलू काम करते-करते अचानक यह दर्द हो सकता है। अगर आपको अचानक से महसूस हो कि आपका कंधा मूव नहीं कर रहा है और उसमें दर्द है , तो यह फ्रोजन शोल्डर का लक्षण हो सकता है।

 

 

फ्रोजन शोल्डर के लक्षण

 

 

 

  • इस समस्या में कंधे को किसी भी दिशा में मोड़ने में बहुत दिक्कत होती है,

 

  • इसका दर्द रोगी की गर्दन और उसके ऊपर के भाग में फैल जाता है,

 

  • रात के समय दर्द अधिक परेशान करने लगता है। छोटे-छोटे काम जैसा कंघी करना, बटन बंद करना आदि भी मुश्किल हो जाता है,

 

  • फ्रोजन शोल्डर में हाथ को पीछे की ओर करते वक़्त कंधे में बहुत तेज दर्द होता है,

 

  • कई बार फ्रोजन शोल्डर में बहुत ज्यादा सूजन और अचानक तेज दर्द शुरू हो जाता है और कंधे में ऐंठन होने लगती है, जो कई मिनटों या फिर घंटों तक भी रह सकती है या फिर यह समस्या कई महीनों या सालों तक भी रह सकती है। इसलिए इस बीमारी को अनदेखा न करे और समय रहते डॉक्टर से चेक-अप  कराये।

 

 

किन लोगों को हो सकती है यह समस्या

 

 

  • पुरुषों की तुलना में स्त्रियों को यह समस्या ज्यादा होती है,

 

  • यह समस्या 35 से 70 वर्ष की आयु वर्ग में ज्यादा होती है,

 

  • डायबिटीज, थायरायड, कार्डियो वैस्कुलर समस्याओं, टीबी और पार्किसन के मरीजों को यह समस्या ज्यादा घेरती है।

 

 

इसके कई कारण हो सकते हैं

 

 

फ्रोजेन शोल्डर कई कारणों से हो सकता है , जैसे की –

 

  • सर्वे के मुताबिक फ्रोजेन शोल्डर वर्किंग क्लास और कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों में अधिक पाया जाता है,

 

  • कंधे को एक ही स्थिति में रखने से,

 

  • बहुत देर तक एक ही कंधे पर अधिक भार उठाए रखना,

 

  • कंधे से बहुत ज्यादा काम न लेना,

 

 

  • पुरे दिन एक ही पॉश्चर में बैठे रहने से,

 

  • लंबे समय तक कंप्यूटर के आगे पूरे दिन बैठे रहने से,

 

 

अगर आप भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाये ये प्राकृतिक नुस्खे

 

 

योग करे

 

  • फ्रोजन शोल्डर के दर्द और अकड़न से राहत पाने के लिए , रोजाना योग करना बहुत बेहतर होता है.

 

  • इसमें पर्वतासन सबसे अच्छा रहता है , जो कंधो की अकड़न दूर करने के साथ-साथ रीढ़ के सभी जोड़ों के बीच का तनाव भी कम करता है। लेकिन इसे करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले। और भी बहुत प्रकार के योग करने से फ्रोजन शोल्डर के दर्द को दूर किया जा सकता है , जैसे की – पेंडुलम स्ट्रेच, टॉवल स्ट्रेच, फिंगर वाक, क्रॉस-बॉडी रीच, कंधे को बाहर की तरफ घुमाना।

 

जमे हुए कंधे के लिए सहायक आसन हैं –

 

  • गोमुखासन।

 

  • सुखासन में प्राणायाम।

 

  • पर्वतासन।

 

 

स्वस्थ आहार लें

 

  • मसालेदार और तीखे भोजन का सेवन करने से बचे क्योंकि इससे भी फ्रोजन शोल्डर की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ताजा और असंसाधित आहार का सेवन करें।

 

  • कंधे की सूजन को कम करने के लिए अपने आहार में गर्म सूप, हरी-सब्जियों, मसालों और जड़ी-बूटियों को शामिल करें।

 

  • सोडियम , फैट और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन कम करे।

 

  • शोल्डर में लुब्रिकेशन को बढ़ाने के लिए अपने आहार में स्वस्थ तेलों को शामिल करें।

 

 

हीट और कोल्ड थेरेपी

 

दर्द से राहत पाने के लिए हीट या कोल्ड थेरेपी करे । फ्रोजन शोल्डर के दर्द को कम करने के लिए कंधे को 15 मिनट के लिए आइस पैक और 15 मिनट के लिए हीटिंग पैड से सेकें , ऐसा दिन में 2 से 3 बार करें।

 

 

ऑयल मसाज करें

 

फ्रोजन शोल्डर में कंधे के दर्द को कम करना और कंधे में मूवमेंट के लिए ऑयल मसाज एक बेहतर उपाय हो सकता है। तेल प्राकृतिक रूप से दर्द को ठीक करने में काफी फायदेमंद होता है। एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उसमें एक या दो लहसुन की कली मिलाकर गर्म करें। जब लहसुन भूरा हो जाये तो तेल के हल्का ठंडा होने पर कंधे को तेल से मालिश करें।

 

 

एक्यूपंक्चर और फिजियोथेरेपी

 

इस दर्द से जल्द आराम पाने के लिए आप एक्यूपंक्चर चिकित्सा का सहारा ले सकते हैं या फिर इसका सबसे अच्छा उपाय फिजियोथेरेपी माना जाता है। इससे फ्रोजन शोल्डर के दर्द से आप जल्दी छुटकारा पा सकते है.

 

 

क्या है फ्रोजन शोल्डर के दर्द इलाज

 

 

फ्रोजन शोल्डर का इलाज –

 

  • शारीरिक चिकित्सा,

 

  • औषधि,

 

  • मालिश चिकित्सा,

 

  • शल्य-चिकित्सा इत्यादि की जाती है।

 

 

सावधानी और रोकथाम

 

 

  • रोज सुबह व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

 

  • खान-पान का खास ध्यान रखें और ताजा फल-सब्जियां, जूस और पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी है।

 

  • गर्म और ठंडे पानी से सिंकाई करनी चाहिए।

 

  • प्रतिदिन मालिश करने से फ्रोजन शोल्डर जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।

 

  • रात के समय में कम से कम एक घंटे तक ठंडा लेप कंधे पर लगाना चाहिए।

 

 

अगर आपके कंधे अकड़ जाते हैं, सही तरह से काम नहीं करते, किसी भी काम को करने में या सामान को उठाने में कंधे में बहुत तेज दर्द होता है तो वह फ्रोजेन शोल्डर नामक बीमारी हो सकती है। लक्षणों और शारीरिक जांच के जरिये  डॉक्टर फ्रोजन शोल्डर की पहचान करते हैं। इसलिए , गलती से भी इस बीमारी को आ‌र्थ्रराइटिस समझने की भूल न करे और ऐसी कोई भी समस्या हो तो इसे डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।