गर्भपात क्यों होता है ? जानें गर्भपात के कारण, लक्षण एवं उपचार

 

महिला के लिए गर्भवती होना किसी सुखद अनुभव से कम नहीं होता और ये बात केवल वही समझ सकती है। लेकिन कुछ गलती की वजह से उनका गर्भपात हो जाता है। तो आज हम जानेंगे की गर्भपात (Miscarriage) क्यों होता है ? जो महिलाए गर्भवती होती है उन्हें इस पर गर्व होता है। गर्भावस्था के दौरान कुछ ऐसी स्थति पैदा हो जाती है जिनकी वजह से कोई भी दुर्घटना गर्भवती महिला के लिए गर्भपात का कारण बन जाती है। ऐसी कई महिलाए है जो इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार होती हैं।

 

गर्भपात क्या होता है ?

 

जब कोई महिला गर्भवती होती है जो उसके लिए किसी सपने से कम नहीं होता है। अपनी ज़िन्दगी में हर महिला का ख्वाब होता है की वह भी किसी को नया जीवन दे और एक बार गर्भवती बने। लेकिन किसी कारण वश उस गर्भवती महिला की कोख में पल रहा बच्चा उसके गर्भ में ही अपना दम तोड़ देता है तो उसे गर्भपात होना कहते है। जिसके बाद कई महिलाएं डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती है। गर्भपात को हम अंग्रेजी में मिसकैरेज (Miscarriage) भी कहते है।

 

गर्भपात होने के मुख्य कारण

 

ज्यादा उम्र होना : जिन महिलाओ की उम्र ज्यादा होती है उसकी वजह से भी उन महिलाओं का गर्भपात (Miscarriage) हो जाता है। ज्यादातर ये देखा गया है की जिन महिलाओं की उम्र 30 साल से अधिक होती है, उनमें इसका खतरा ज्यादा होता है।

 

स्वास्थ्य ख़राब होना : गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा है। इससे उन महिलाओं को इस सवाल का जवाब भी मिल सकता है कि गर्भपात (Miscarriage) क्यों होता है। सबसे आम हैं मधुमेह और संक्रमण, थायराइड, ल्यूपस, और अन्य ऑटोइम्यून विकार। एक गर्भवती महिला के लिए उसका स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है, नहीं तो ये उसके गर्भपात का कारण भी बन सकता है।

 

जीवन शैली ख़राब होना : यह महिला और पुरष दोनों के लिए बहुत जरुरी होता है की उनकी जीवनशैली सही रहनी चाहिए। महिलाओं के लिए ये बहुत जरुरी तब होता है जब वह गर्भवती होती है क्योंकि उनकी जरा सी लापरवाही उन्हें बहुत महंगी पड़ सकती है।

 

नशीले पदार्थ का सेवन : जो महिलाए नशीले पदार्थ का सेवन करती है उनमें गर्भपात होने का ज्यादा खतरा रहता है। क्योंकि उनकी कोख में पल रहे बच्चे पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ता है उसे दिल की बीमारी होने का खतरा भी रहता है। जैसे धूम्रपान, शराब, ड्रग्स आदि।

 

तनाव भरा माहौल : जब कोई भी महिला गर्भवती होती है तो उन महिलाओं को तनाव से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, जो उनके और उनकी होने वाली संतान के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

नींद में कमी : गर्भवती महिलाओं को ज्यादातर आराम करना चाहिए और उन्हें ज्यादा शारीरिक श्रम भी नहीं करना चाहिए। नींद आने पर अपनी नींद जरूर पूरी करना चाहिए। नींद पूरी न करने की वजह उनके शरीर में हार्मोन्स असंतुलित हो जाते है जिसका सीधा असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है।

 

पौष्टिक आहार में कमी : जब आप गर्भवती होती है तो आपको एक पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर उनके बच्चे पर पड़ता है। अपने खान-पान में किसी भी तरह की कमी होने पर गर्भवती महिला के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप जो भी खाए वह आपके शरीर के लिए पौष्टिक होना चाहिए और सबसे जरुरी बात आपको बाहर के खाने  का सेवन बहुत कम करना चाहिए।

 

नकारात्मक विचार : गर्भवती महिलाओं को अपने पूरे शरीर का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। उन्हें अपनी सोच में भी काफी परिवर्तन लाने की जरुरत होती है। यदि उनके मन में  नकारात्मक विचार आते है, तो ये होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। महिलाओं को यही कोशिश करनी चाहिए की वह सकारात्मक सोच ही रखे, ये उनके लिए और उनके होने वाले बच्चे के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

 

यदि आप गर्भवती है और आपको किसी भी तरह की परेशानी है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकती है। गर्भवती होने पर आपको नियमित रूप से अपनी जाँच करवाते रहना चाहिए। क्योंकि गर्भवती होने पर उन महिलाओं को अपना दोगुना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। उनका एक गलत कदम गर्भपात में बदल सकता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।