घूमने के बाद अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो आपको क्या करना चाहिए?

 

 

ऐसे बहुत से लोग है जो एक शानदार छुट्टी पर घूमने जाते हैं लेकिन घूमने के बाद अस्वस्थ महसूस करते हैं, तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? लेकिन उससे पहले ये जानना जरुरी है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको बहुत अधिक थकान हो जाती है। जब आप छुट्टियों से वापस आते है तो इसके बाद आपको तुरंत ऑफिस के काम का दबाव महसूस होता है, यही वजह है कि आपको तनाव होता है और आप बीमार हो जाते हैं।

 

 

 

स्वास्थ्य खराब होने के लक्षण

 

 

बुखार

 

यदि आपको बुखार है, इसका सबसे मुख्य कारण हो सकता है अधिक थकान होना। अगर ये थकान का बुखार है तो आपको आराम करना चाहिए उससे ये बुखार ठीक हो जाएगा। लेकिन अगर ये बुखार ज्यादा दिन तक रहता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

 

 

 

दस्त

 

दस्त ये बहुत ही आम समस्या में से एक है। जब आप बाहर घूमने जाते हैं तब आप बाहर का खाना खाते हैं जिसकी वजह से आपको दस्त जैसी समस्या हो जाती है। दरअसल उस दौरान आप इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं की ये आपकी सेहत को नुकसान करेगा या फायदा। दस्त होने पर आपके शरीर में बहुत अधिक कमजोरी आती है। उस समय में आपको कुछ भी ठोस खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए।

 

 

 

त्वचा संबंधी समस्याएं

 

त्वचा की समस्याएं जैसे चकत्ते पड़ना, बहुत अधिक खुजली होना, लालिमा, फंगल संक्रमण या दाने निकलना, फोड़े होना ऐसा आपको तेज धूूूप में घूमने के कारण भी होता है या बहुत अधिक धूल मिट्टी में घूमने के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो इसके कारण आपको काफी दिक्कत हो सकती है। ये सभी यात्रा के बाद सबसे आम बीमारियां हैं। ज्यादातर मामलों में, त्वचा की समस्याएं गंभीर नहीं होती हैं। लेकिन वे अधिक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

 

 

 

शरीर टूटना 

 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको बहुत अधिक थकान हो जाती है इसकी वजह से आपको पूरे शरीर में दर्द भी हो सकता है या शरीर के अलग-अलग अंगों में भी दर्द हो सकता है जैसे सिरदर्द, पैर दर्द, हाथ दर्द, कमर दर्द। ये समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है जब वह कहीं बाहर से घूम कर आते हैं तब।

 

 

 

नींद की समस्या

 

जब आप घूम कर वापस आते हैं तो आपको नींद की भी समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर आपको समय पर नींद नहीं आती है और सुबह के  वक़्त देर से नींद खुलती है, जिससे आपका पूरा दिन व्यस्त हो सकता है। इससे आपके पूरे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

 

 

 

सर्दी जुकाम

 

कुछ लोग जब बहुत अधिक ठंडी जगहों पर घूमने जाते हैं और उसके बाद वापस आते हैं तो उन्हें सर्दी जुकाम जैसी समस्या भी होती है इसकी वजह से उन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं ऐसे में उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

 

 

घूमने जाने पर ऐसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

 

 

 

नींद पूरी  करें 

 

यदि आप यात्रा करते समय अपनी नींद जरूर पूरी करें। जब आप कहीं घूमने जाते हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें क्योंकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आपको जल्दी थकान भी नहीं होगी। पूरे दिन पैदल चलना हो, तो अपने शरीर को थोड़ा आराम भी करने दें।

 

 

 

मौसम का पता लगायें

 

जिस जगह आप घूमने जा रहें है एक बार वहाँ का मौसम कैसा रहेगा इस बात का पता होना आपके लिए जरुरी है। क्योंकि आप उसी हिसाब से पैकिंग करेंगे अगर उस इलाके में बहुत अधिक ठंड है तो आपको अपने गर्म कपड़े जरूर लेकर जाना चाहिए। लेकिन वहाँ बहुत अधिक गर्मी है तो आपको अपने गर्मी के कपड़े लेकर जाना चाहिए। क्योंकि आपका स्वास्थ्य तब खराब हो सकता है जब मौसम में बदलाव होता है, इसलिए आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

 

 

 

व्यायाम करना न भूलें

 

घूमने जाने से पहले आपकी जैसी दिनचर्या रहती है वैसा ही आपको अपने घूमने के दौरान भी इसका ध्यान रखना चाहिए। आपको  फिट रहने के लिए सबसे जरुरी है, कि आप सुबह उठ के व्यायाम जरूर करें इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। इससे आप घूमने के दौरान जल्दी थका हुआ महसूस नहीं करेंगे।

 

 

 

सुबह का नाश्ता जरूर करें

 

यदि आप नाश्ते के लिए बाहर खाना नहीं चाहते हैं, तो अपने साथ कुछ फल रखें ताकि सुबह के वक़्त आपका पेट खाली ना रहे। वैसे आपके लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरुरी होता है। ये आपको पूरा दिन ऊर्जावान रखने में मदद करता है। आप चाहें तो आप बहुत हल्का नाश्ता भी कर सकते हैं। लेकिन उसके बाद आपको दिन के समय भोजन जरूर करना होगा।

 

 

 

पानी की कमी ना होने दें

 

घूमने के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें की आपको हर घंटे पर पानी पीते रहना है। ताकि आप हाईड्रेटेड रहें और आपको इसकी वजह से चक्कर या उल्टी की समस्या ना हो। अपने साथ हमेशा पानी की बॉटल रखें, जैसे ही आपको अपने शरीर में पानी की कमी लगे तो आप तुरंत पानी पिएं।

 

 

 

भरपूर मात्रा में लें विटामिन

 

सभी आवश्यक विटामिनों के साथ एक स्वस्थ संतुलित भोजन करना मुश्किल हो सकता है। जब आप घूमने जाते हैं, तो अपने भोजन को पूरा करने के लिए अपने दैनिक मल्टी-विटामिन लेना ना भूले।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।