इनफर्टिलिटी से कैसे निजात पाएं – महत्वपूर्ण जानकारी

 

आजकल बदलती जीवनशैली पर सही से ध्यान न दे पाने की वजह से लोगो को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही समस्याओं में से एक है इनफर्टिलिटी। लेकिन फिर भी इनफर्टिलिटी जैसी समस्या पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है और अगर ध्यान दिया भी जाता है, तो अधिक समय बाद जब तक कि यह समस्या और जटिल हो जाती है।

 

बढ़ते प्रदूषण और टाक्सिन की वजह से 45 से 48 प्रतिशत इनफर्टिलिटी के मामले को बढ़ा दिया हैं। इनफर्टिलिटी की समस्या होने का मुख्य कारण जीवनशैली में बदलाव और खानपान की गलत आदतें हैं। पेस्टिसाइड और प्लास्टिक का खानपान के दौरान हमारी फूड चेन में आना हार्मोन के स्तर को प्रभावित करता है।

 

चैपल हिल के शोधकर्ता, जो यूनिवर्सिटी आफ नार्थ कैरालिना ने यह पता लगाया है कि जो महिलाएं नाइट शिफ्ट में काम करती हैं उनमें समय से पहले प्रसव होने की सम्भावना रहती है ।

 

 

इनफर्टिलिटी के प्रमुख कारण

 

 

  • अधिक उम्र में विवाह

 

  • काम का दबाव

 

  • स्वास्थ्य समस्याएं

 

  • धूम्रपान और नशीले पदार्थो का अधिक सेवन करना

 

  • प्रदुषण

 

  • कोकीन और स्टेरायड का इस्तेमाल

 

इनफर्टिलिटी के बहुत से कारक हो सकते हैं, अगर आप सही समय पर इस समस्या का इलाज नहीं कर पाते है तो बाद में बहुत परेशानी हो सकती है।

 

इसलिये कुछ बातों को हमेशा ख्याल रखें जैसे की –

 

  • अधिक उम्र में विवाह होने पर चिकित्सक का परामर्श लें

 

  • अगर आप विवाह के तुरंत बाद बच्चा नहीं चाहते, तो भी चिकित्सक से सम्पर्क करें

 

 

  • अस्वस्थ सेक्सुअल आदतों से बचे

 

  • स्वस्थ आहार लें

 

  • प्रतिदिन व्यायाम करे

 

 

इनफर्टिलिटी (बांझपन) किस विटामिन की कमी से होता है?

 

 

  • विटामिन-डी की कमी की वजह से बांझपन की समस्या होती है। महिलाओं में इनफर्टिलिटी का एक कारण विटामिन-डी की कमी भी है। देखा गया है कि 100 में 95 महिलाओं में विटमिन-डी की कमी होती है। यह जानकारी इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी की 12वीं वार्षिक कार्यशाला फर्टिविजन-2016 के मौके पर दी गयी। उन्होंने बताया कि बच्चेदानी में गांठ होने से भी प्रेग्नेंसी में दिक्कत होती है।

 

  • विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए एक खास तरह की दवा है, जो आजकल 14 से 15 वर्ष तक उम्र की बच्चियों को भी दी जा सकती है, क्योंकि उनमे भी विटामिन डी की कमी की समस्या होने लगी है।

 

  • पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी प्रदूषण की वजह से हो रही है। प्रदूषण के कारण कुछ ऐसे तत्व और कीटाणु शरीर में चले जाते हैं, जो पुरुषों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

 

पुरुष में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के लक्षण

 

 

  • यौन संबंध बनाने में समस्या

 

  • सेक्स करने की इच्छा में कमी

 

  • वृषण (testicle) और इसके आसपास की जगहों में दर्द

 

  • सूजन और गांठ की समस्या

 

  • श्वसन तंत्र में बार-बार इंफेक्शन होना

 

  • पुरुषों में असामान्य रूप से स्तन का विकास (gynecomastia)

 

  • शरीर और चेहरे पर बालों का कम होना गुणसूत्र या हार्मोनल असामान्यता का लक्षण है।

 

 

महिलाओं में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के लक्षण

 

 

पीरियड्स के दौरान दर्द या फिर पीरियड्स ना होना, अगर आपको इनमे से कोई भी परेशानी हो रही है, तो आपको इनफर्टिलिटी की परेशानी हो सकती है –

 

  • गर्भाशय से खून निकलना

 

  • सेक्स के दौरान दर्द

 

 

  • चेहरे के बाल बढ़ना

 

  • अचानक वज़न बढ़ना

 

  • सेक्स से मन हटना

 

 

इनफर्टिलिटी से निजात पाने के तरीके

 

 

  • प्रजनन संबंधी समस्याएं 15% तक महिलाएं और पुरुषो को प्रभावित करती हैं।

 

  • आहार और जीवनशैली में बदलाव से इनफर्टिलिटी से निजात पाया जा सकता है।

 

  • एंटीऑक्सिडेंट पूरक लेने या एंटीऑक्सिडेंट युक्त खाद्य पदार्थ खाने से प्रजनन दर में सुधार हो सकता है, खासकर बांझपन वाले पुरुषों में।

 

  • कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नाश्ते में अधिक कैलोरी खाने और आपकी शाम के भोजन में कम प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।

 

  • पशु स्रोतों के बजाय वनस्पति स्रोतों से अधिक प्रोटीन खाने से महिलाओं में प्रजनन स्तर में सुधार हो सकता है।

 

  • मल्टीविटामिन लेने से प्रजनन क्षमता को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है यदि आपको अपने आहार से सभी पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं।

 

  • व्ययाम करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

  • तनाव से दूर रहे, इससे आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है।

 

  • कैफीन प्रजनन क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इनफर्टिलिटी से छुटकारा पाने के लिए कैफीन के सेवन को सीमित करे।

 

  • अत्यधिक शराब का सेवन प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है। इनफर्टिलिटी की समस्या को बेहतर बनाने के लिए, शराब को सीमित करने या उससे बचने की कोशिश करें।

 

  • स्वस्थ शरीर और प्रजनन प्रणाली के लिए अच्छा पोषण महत्वपूर्ण है।

 

 

इनफर्टिलिटी (बांझपन) एक ऐसी स्थिति है, जो असामान्य शुक्राणु कार्य या रुकावटों के कारण होती है। लेकिन बीमारी का आसानी से इलाज किया जा सकता है। आधुनिक युग में इनफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण तनाव माना जाता है। तनाव से दूर रहकर इनफर्टिलिटी की समस्या से बचा जा सकता है। कोई भी समस्या होने पर या अगर समस्या अधिक हो रही हो, तो तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क करे।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।