किडनी को कैसे स्वस्थ करें ? एक अच्छी सलाह

 

आजकल किडनी की बीमारी होना बहुत ही आम हो गयी है। हर कोई इस बीमारी के शिकार होते जा रहे है। किडनी की बीमारी ज्यादातर अस्वस्थ भोजन करने की वजह से होती है और खराब जीवनशैली भी इस बीमारी के होने का कारण बनती है। लेकिन किडनी हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थो को निकालती है और साथ ही रक्त को भी साफ़ करती है। इसलिए हर किसी को अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए।

 

 

किडनी मजबूत करने के उपाय

 

 

  • अपनी किडनी को मजबूत करने के लिए आप फिट और सक्रिय रहें, इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित में रहता है और साथ ही टहलते रहें।

 

  • अपने ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखें, नहीं तो किडनी की बीमारी होने पर डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

 

  • उच्च रक्तचाप से किडनी डैमेज का खतरा तब ज्यादा होता है जब आप डायबिटीज, उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय सम्बंधी बीमारियों के शिकार हों।

 

  • अपने वजन को नियंत्रित में रखने के लिए पौष्टिक भोजन लें। अगर आपका वजन कण्ट्रोल में रहेगा तो इससे आपको मधुमेह, हृदय बीमारी और अन्य समस्याओं को रोकने में मदद मिलेगी।

 

  • अपने भोजन में नमक की मात्रा कम करे।

 

  • किडनी की सफाई के लिए बीट जूस बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

  • धूम्रपान न करें क्योंकि इससे किडनी के लिए रक्त का बहाव धीमा हो जाता है। धूम्रपान से किडनी कैंसर का खतरा भी करीब 50 फीसदी बढ़ जाता है।

 

  • नियमित तौर पर ओवर द काउंटर दवाएं न लेंः ब्यूप्रोफिन जैसी दवाओं को किडनी डैमेज और डिसीज के तौर पर जाना जाता है अगर इनको नियमित तौर पर लिया जाए।

 

  • अगर आपमें एक या इससे अधिक संभावित खतरे हों तो आप किडनी फंक्शन को चेक करवाएं।

 

 

किडनी को ख़राब करने वाली आदतें

 

 

हमारी जीवनशैली से जुड़ी कुछ ऐसी खराब आदते है जो हमारी किडनी को खराब कर सकती हैं, जैसे की –

 

  • कम पानी पीना

 

  • अधिक नमक का सेवन

 

  • यूरीन प्रैशर को रोकना

 

  • ज्यादा मीठा खाना

 

  • ज्यादा पेनकिलर खाना

 

  • कम नींद लेना

 

 

 

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए योग

 

 

योग की मदद से किडनी को स्वस्थ्य रखा जा सकता है और किडनी में होने वाले बीमारियों से भी बचा जा सकता है। किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक हैं।

 

किडनी को स्वस्थ रखने और इससे होने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से योगा करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

 

 

अंर्धचंद्रासन

 

इस आसन में शरीर की स्थिति अर्ध चंद्र के समान होती है, इसीलिए इसे अर्ध चंद्रासन कहते है। इस योग को त्रिकोणासन भी कह सकते है। इस योग को खड़े होकर किया जाता है। इससे किडनी से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

 

 

पश्चिमोत्तनासन

 

इस योग में पैर को सामने की ओर सीधी स्ट्रेच करके बैठ जाएं। दोनों पैर आपस में सटे होने चाहिए। पीठ को बिल्कुल सीधी रखें और फिर अपने हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करे। ध्यान रखें कि आपका घुटना न मुड़े और अपने ललाट को नीचे घुटने की ओर झुकाएं। 5 सेकंड तक रुकें और फिर वापस अपनी पोजीशन में लौट आएं। यह पोजीशन किडनी की समस्या के साथ क्रैम्स आदि जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

 

 

उष्ट्रासन

 

इस आसान को करते वक़्त शरीर की आकृति ऊँट के समान होती है, जिस वजह से इसे उष्ट्रासन कहते हैं। यह आसन वज्रासन में बैठकर किया जाता है। इस आसन से घुटने, ब्लैडर, किडनी, छोटी आँत, लीवर, छाती, लंग्स एवं गर्दन तक का भाग एक साथ प्रभावित होता है, जिससे क‍ि यह अंग निरोगी बने रहते हैं।

 

 

सर्पासन

 

पेट के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को मिलाकर रखें। ठुड्डी को जमीन पर रखें। दोनों हाथों को कोहनी से मोड़ें और हथेलियों को सिर के दाएं-बाएं रखें और हाथों को शरीर से सटाकर रखें। कोहनी जमीन को छूती हुई रहेगी। धीरे-धीरे सांस भरे और कंधे को ऊपर की ओर उठाएं शरीर का भार कोहनी और हाथों पर रहेगा। कोशिश करें कि छाती भी ऊपर की ओर रहे। इस स्थिति में आप दो मिनट तक रुकें। अगर रोक पाना संभव न हो तो पाँच बार इस क्रिया को दोहराएं।

 

 

आज उपरोक्त ब्लॉग में, हमने आपकी किडनी को स्वस्थ रखने के तरीकों पर चर्चा की। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हमें अपने गुर्दे की देखभाल करने की आवश्यकता है और इसे स्वस्थ रखने के तरीकों को जानने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।