पेट के निचले हिस्से में सूजन कौन सी बीमारियों के संकेत हैं, और जानिए इसका इलाज?

पेट के निचले हिस्से में सूजन पुरुष या महिला दोनों में से किसी को भी हो सकती है। पेट के निचले हिस्से में सूजन का अनुभव बहुत से लोग करते हैं। यदि ऐसा आपके साथ काफी समय से हो रहा है तो इसे नज़रंदाज़ ना करें। यदि आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं या किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहते हैं तो हम आपको डॉक्टर से ऑनलाइन कंसल्ट करा सकते हैं। ताकि आप खुद को इससे बचा सकें और इसका सही समय पर सही इलाज करा सकें।

यह लोगों में सबसे अधिक होने वाली समस्या है और बहुत से इसे एक सामान्य शारीरिक परेशानी के रूप में देखते हैं। ऐसे में लापरवाही करना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है की उन्हें कुछ महसूस नहीं होता है। लेकिन बाद में ये समस्या एक गंभीर स्थिति में बदल जाती है।

 

 

पेट के निचले हिस्से में सूजन के क्या कारण हैं? (What are the causes of swelling in the lower abdomen in hindi)

 

गुर्दे की बीमारी होना: दरअसल पेट के बाईं ओर दर्द का यह एक संकेत हो सकता है कि आपको किडनी से सम्बंधित कोई समस्या हो। जब एक जीवाणु संक्रमण आपके गुर्दे में प्रवेश करता है, तो यह आपके पेट के बाईं ओर दर्द का कारण बनता है। ऐसा होने पर आपको कुछ ऐसे लक्षण दिखने को मिल सकते हैं जैसे कि जी मिचलाना, बुखार, पीठ के निचले हिस्से या पीठ में दर्द, साथ ही पेशाब में खून आना। अगर आपको दर्द के साथ-साथ ये लक्षण लगातार दिख रहें हैं तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

पथरी: यह तब होता है जब आपके शरीर में कैल्शियम जैसे अपशिष्ट पदार्थ आपके गुर्दे में क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। छोटे-छोटे स्टोन को यूरिन से आसानी से हटाया जा सकता है, लेकिन बड़े स्टोन को निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। किडनी में पथरी के कारण भी पेट के बाईं ओर दर्द होता है, लेकिन यह नार्मल पेट दर्द से अलग होता है। यह पीठ या पेट में एक प्रकार का दर्द होता है। पेशाब में खून आना भी इस स्थिति का लक्षण हो सकता है।

 

डायवर्टीकुलिटिस: डायवर्टीकुलिटिस पेट के निचले-बाएँ हिस्से में दर्द का कारण बनता है। क्योंकि बड़ी और छोटी आंत की दीवार की थैली में सूजन आ जाती है। दर्द के साथ बुखार, उल्टी, जी मिचलाना, डायरिया आदि भी हो सकता है।

 

गैस्ट्रोएंट्राइटिस: गैस्ट्रोएंटेराइटिस को आमतौर पर पेट में संक्रमण या पेट फ्लू के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद की भाषा में इस रोग को जठरशोथ भी कहते हैं। यदि गैस्ट्रोएन्टेरिटिस की समस्या है, तो पेट में दर्द, आंतों में सूजन, जलन आदि की समस्या होती है। साथी के सामान्य लक्षण ऐंठन, दस्त और अत्यधिक उल्टी हैं।

 

लिवर की समस्या होना: लीवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है। लीवर के कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है। शरीर के अन्य अंगों में रक्त का प्रवाह आदि जैसे काम जैसे काम करता है। जब ये सभी कार्य ठीक से काम नहीं कर रहे हों, तो समझ लें कि आपका लीवर से जुड़ी कोई बीमारी है।

 

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) एक बहुत ही आम समस्या है जो महिलाओं और पुरुषों में सामान्य रूप से देखने को मिलता है। यह इन्फेक्शन (संक्रमण) तब होता है जब मूत्राशय और इसकी नली बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती है। ऐसा होने पर आपको कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे कि बार-बार पेशाब करने के लिए उठना और बहुत कम मात्रा में मूत्र त्याग होना, एकदम पेशाब हो जाने का डर लगना, पेशाब से बदबू आना, पेशाब से खून आना, पेट के निचले हिस्से में दर्द होना। यदि आपको ऐसे लक्षण दिखते हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

हर्निया की समस्या होना: हर्निया आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द भी पैदा कर सकता है। इस वजह से आपके पेट के आसपास उभार और सूजन दिखाई दे सकती है। हर्निया के कारण पेट और पीठ दोनों में दर्द हो सकता है। हर्निया गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है। अगर आपकी समस्या बढ़ रही है तो समय पर अपना इलाज कराएं।

 

पेट के कैंसर: पेट के कैंसर को कोलन कैंसर भी कहा जाता है। पेट के कैंसर में रोगी को एक गांठ महसूस होती है, पेट में दर्द होता है और चलने या उठने में परेशानी होने लगती है। जैसे-जैसे ट्यूमर बढ़ता है, आप अंदर से मांस का एक अलग टुकड़ा महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई लक्षण होते हैं, जिनके साथ आपको जांच कर इलाज करवाना चाहिए।

 

 

पेट के निचले हिस्से में सूजन के इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल  (Best hospital for swelling in lower abdomen treatment in Hindi)

 

 

यदि आप इनमें से किसी भी अस्पताल में इलाज करवाना चाहते हैं तो हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

पेट के निचले हिस्से में सूजन के लक्षण क्या है? (What are the symptoms of swelling in the lower abdomen in hindi)

 

पेट के निचले हिस्से में सूजन के लक्षण कई तरह की बीमारियों की और संकेत देते हैं। यदि हम इसके लक्षण की बात करें तो बहुत से लोगों को पेट के आकार में बदलाव देखने को मिलता है। इसके अलावा कुछ लोगों को पेट में दर्द जैसे लक्षण भी देखने को मिलते है।

 

 

पेट के निचले हिस्से में सूजन का इलाज (Treatment of swelling in the lower abdomen in hindi)

 

यदि आपको पेट के निचले हिस्से में सूजन की समस्या है तो इसके लिए हम आपको इलाज के लिए बहुत अच्छे विकल्प प्रदान कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको क्या समस्या हो रही है इसके बारे में हमें बताना होगा इसके लिए आओ यहाँ क्लिक करें।आपके द्वारा दी गई जानकारी के बाद हम आपको सबसे अच्छे डॉक्टर से परामर्श करवाएंगे। इसके अलावा आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर संपर्क कर सकते हैं। आप चाहें तो हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।