मानसिक तनाव के लक्षण

मानसिक तनाव या मेन्टल स्ट्रेस दिमाग में हो रहे तनाव या किसी समस्या को लेकर दबाव के कारण होता हैं तथा यह सामान्य रूप से जीवन के छोटे-बड़े समस्याओं, चुनौतियों, या परिस्थियों के कारण भी होता हैं। मानसिक तनाव शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्तरों पर प्रभाव डालता हैं यह एक आम समस्या मानी जाती हैं परन्तु यह अधिक बढ़ जाये तो घातक भी हो सकती हैं। यदि किसी मनुष्य को मानसिक तनाव को लेकर अधिक परेशानी हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए।

 

 

 

मानसिक तनाव के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

मानसिक तनाव के लक्षण व्यक्ति के अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं परन्तु कुछ आम लक्षण बताए जा सकते हैं जो की मानसिक तनाव में हो सकते हैं जैसे की –

 

 

  • मानसिक तनाव में बहुत सामान्य लक्षण चिंता होता हैं मनुष्य निरंतर चिंतित और उत्सुक रहता हैं और अधिकतर समय उसके मन में नकारात्मक विचार और चिंताए होती हैं |

 

 

  • मानसिक तनाव में मनुष्य अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाता हैं। दिमाग में चिंताए और कई परेशानी के चलते वह आराम भी नहीं कर पाता हैं।

 

 

  • मानसिक तनाव में कई शारीरिक परेशानियां भी होती हैं जैसे की सिरदर्द, थकान, मुँह का सुखना, नींद की कमी, अपच और शारीरिक निर्बलता।

 

 

  • मानसिक तनाव में मनुष्य को आसानी से छोटी-छोटी बातो पर गुस्सा आने लगता हैं तथा वह चिड़चिड़ा भी हो जाता हैं उसकी प्रतिक्रियां उसके सामान्य स्तर से अधिक बदल जाती हैं।

 

 

  • तनाव के कारण मनुष्य के सामाजिक और रिश्तेदारी जीवन प्रभावित हो सकता हैं मानसिक तनाव के समय मनुष्य संबंधो में कम अनुभव रखता हैं तथा सामान्य गतिविधियों में कम रूचि रखता हैं।

 

 

 

मानसिक तनाव के कारण क्या हो सकते हैं ?

 

 

मानसिक तनाव के कारण विभिन्न हो सकते हैं और व्यक्ति के स्वाभाव पर निर्भर करता हैं कुछ मानसिक तनाव के कारण यह होते हैं जैसे की –

 

 

  • अत्यधिक कार्य का दबाव मानसिक तनाव का कारण बनता हैं।

 

 

  • व्यतिगत स्तर पर विवाद, संबंध समस्याएं, तलाक हो जाना, किसी अपने की मौत हो जाना भी इस परेशानी का कारण बनता हैं।

 

 

  • यदि कोई मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जैसे की डिप्रेशन, चिंता, निंद्रा की समस्या, या फिर किसी गंभीर बीमारी से परेशान हो तो वह भी मानसिक तनाव का कारण बनता हैं।

 

 

  • आर्थिक कमी, कर्ज, व्यापारिक दबाव आदि भी मानसिक तनाव का कारण बन सकता हैं।

 

 

 

 

मानसिक तनाव को कम करने के लिए क्या करना चाहिए ?

 

 

मानसिक तनाव को कम करने के लिए कुछ प्रमुख उपाय हैं यहाँ कुछ अहम् तरीके हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं जैसे की –

 

 

  • व्यायाम: व्यायाम और स्वस्थ रहना मानसिक तनाव को कम करने का प्रमुख तरीका हैं। व्यायाम शरीर को थकान से मुख्त करता हैं और मनुष्य को सुकून देता हैं व्यायाम के द्वारा शरीर के होर्मोनेस भी उतपन्न होते हैं जो की स्ट्रेस कम करने और ख़ुशी का अनुभव करने में मदद करती हैं। व्यायाम के साथ-साथ मनुष्य को स्वस्थ आहार लेना चाहिए और अच्छी नींद भी लेनी चाहिए।

 

 

  • प्रणायाम और ध्यान: प्रणायाम और ध्यान जैसे की गहरी सांस लेना, आलोम-विलोम और मैडिटेशन मनुष्य की मानसिक स्थिति को कम करने में मदद करता हैं नियमित रूप से प्रणायाम और ध्यान करना, मनुष्य के दिमाग को शांत और स्थिर रखता हैं और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता हैं।

 

 

  • समय प्रबंधन: अपने समय को सही तरीके से प्रबंधित करना भी तनाव को कम करने का मह्त्वपूर्ण पहलु हैं एक अच्छा समय आपके दिन को आनंदमय और संतुलित बना सकता हैं तथा सभी मनुष्य के लिए अपने लिए समय निकालना अधिक आवश्यक होता हैं।

 

 

  • आराम और मनोरंजन: सभी मनुष्य को अपने जीवन में आराम और मनोरंजन के लिए समय निकालना चाहिए। अपने प्रियजनों और मनुष्य के साथ समय बिताना चाहिए यह सब करने से मनुष्य को आनंद और संतोष का अनुभव होता हैं जो की तनाव को दूर करने में मदद करता हैं।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।