पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज

 

अगर आप चाहते है की आपका पाचन जीवन भर स्वस्थ और मजबूत रहे, तो इसके लिए आपको अपने जीवनशैली में बदलाव लाना होगा और रोजाना पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करनी होगी। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा। अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो, वह कभी भी मोटा नहीं हो सकता और न ही स्वस्थ रह सकता है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना बहुत जरुरी है।

 

 

पाचन तंत्र वह क्रिया है, जब हम कुछ भी खाते हैं, तो उसे सही रूप से हमारे शरीर में पहुंचाने का काम पाचन तंत्र करता है। पाचन तंत्र हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलकर हमारे शरीर को शक्ति और पोषण देता है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और हम रोगों से दूर रहते है।

 

आइये जानते है कुछ ऐसे एक्सरसाइज जो आपके पाचन को मजबूत रखेगा।

 

 

पाचन को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज

 

 

तेज चलना

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

  • तेज चलना भी एक एक्सरसाइज है जो कि हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक है। तेज चलना सबसे सरल व्यायाम माना जाता है जिसे प्रत्येक व्यक्ति आसानी से कर सकता है।

 

  • रोजाना लगभग 30 से 40 मिनट तक तेज चलने से आप पाचन संबंधी समस्याओं से और अन्य शारीरिक बीमारियों से दूर रह सकते है। यह आंतों की सिकुड़न को उत्तेजित करता है, और बड़ी आंत के माध्यम से मल को निकलने में मदद करता है।

 

 

साइकिलिंग एक्सरसाइज

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

  • अगर आप अपना पाचन तंत्र स्वस्थ रखना चाहते है , तो साइकिलिंग एक्सरसाइज करे, यह काफी प्रभावी है। साइकिलिंग ना केवल पेट की सेहत का ध्यान रखती है, बल्कि इससे पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद मिलती है।

 

  • पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप रोज कम से कम 10-15 मिनट के लिए साइकिलिंग एक्सरसाइज करें। यह भोजन को बड़ी आंत के माध्यम से जल्दी से स्थानांतरित करने और मल में खो जाने वाले पानी की मात्रा को कम करने में सहायता करती है।

 

 

 

क्रंच एक्सरसाइज

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

यह एक्सरसाइज एक एब वर्कआउट है जो पेट की मांसपेशियों को सही ढंग से कार्य करने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। सामान्य क्रंच एक्सरसाइज के अलावा आप इसके अन्य रूप जैसे –

 

  • वर्टिकल लेग क्रंच (vertical leg crunch)

 

  • लॉन्ग आर्म क्रंच (long arm crunch)

 

  • रिवर्स क्रंच (reverse crunch) आदि विभिन्न रूपों को भी कर सकते हैं।

 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले एक एक्सरसाइज मैट को बिछाकर उस पर सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ कर फर्श पर रख लें और हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब अपने सिर और कन्धों को फर्श से ऊपर उठायें और फिर से नीचे रखें। आप इस क्रंच एक्सरसाइज को बार-बार दोहराहएं।

 

 

सिट-अप एक्सरसाइज

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

  • सिट-अप एक्सरसाइज हमारी पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलने में सहायता करती हैं। यह एक्सरसाइज गैस को बनने से रोकती हैं। इसके अलावा यह मल को अधिक कुशलता से बाहर करने में भी योगदान देती है।

 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर सीधे लेट जाएं और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें। अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे रख लें। अब पैरों को स्थाई रखे हुए सीधे बैठे और फिर से लेट जाएं। इस सिट-अप एक्सरसाइज को 10-12 रेप्स में 2 सेट करना चाहिए।

 

 

पुशअप एक्सरसाइज

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

  • पुशअप एक्सरसाइज हमारे पाचन को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए हम अपने हाथों के द्वारा बल का प्रयोग करके पेट की मांसपेशियों पर काम करते हैं।

 

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों की हथेलियों को फर्श पर अपनी छाती के पास में रखें। अब दोनों हाथों और पैर की उंगलियों पर वजन डालते हुए शरीर को ऊपर करें और फिर से हाथ की कोहनी को मोड़ें और शरीर को नीचे करें। इस एक्सरसाइज को रोज करे।

 

 

साँस लेने का व्यायाम

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

  • गहरी साँस लेना भी एक प्रकार का व्यायाम है, यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह बहुत आसान है जिसे आप कहीं भी कर सकते है। यह एक्सरसाइज श्वास पैटर्न हार्टबर्न और सूजन जैसी समस्याओं में सहायता कर सकता है।

 

  • इसके लिए आपको बस इतना करना है कि सीधे बैठें और अपने पेट की मांसपेशियों का उपयोग करके धीरे-धीरे गहरी साँस को अंदर-बाहर लेने का अभ्यास करें। यह आपको आराम करने में मदद कर सकता है और इस तरह आप तनाव को भी कम कर सकते हैं।

 

 

स्विमिंग

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

क्या आपको पता है कि स्विमिंग करना आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए कितना फायदेमंद है। आप बेहतर पाचन तंत्र के लिए तैराकी सहित विभिन्न प्रकार के एरोबिक अभ्यासों में से किसी को भी चुन सकते हैं। इन गतिविधियों की मूवमेंट पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती हैं।

 

 

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

 

pachan ko majbut bnane wali exercise in hindi

 

हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और पाचन क्रिया को मजबूत करने में पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज बहुत  मदद करती है। जब आंत्र नियंत्रण की समस्याओं (मल असंयम – faecal incontinence) की बात आती है, तो पेल्विक फ्लोर व्यायाम से अच्छा कोई व्यायाम नहीं है।

 

 

पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले योग

 

 

कुछ योग पोज़ जैसे कि –

 

  • नौकासन

 

  • बालासन

 

  • अधोमुखश्वानासन

 

  • उत्तानासन

 

  • त्रिकोणासन

 

  • धनुरासन

 

 

पाचन में सुधार करने के लिए ऊपर बताये गए एक्सरसाइज को करे, लेकिन इसे करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले। 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।