जाने पथरी में क्या खाना चाहिए।

आजकल के समय में गलत खान-पान को लेकर मनुष्य को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं पथरी भी इसी तरह की एक बीमारी हैं जो की गलत खान-पान के कारण होती हैं। किडनी स्टोन को सबसे दर्दनाक परेशानी माना जाता हैं क्योकि इस समस्या के होने पर मनुष्य को पेट में अधिक दर्द महसूस होने लगता हैं। पथरी यूरीन में मौजूद कैमिकल यूरिक एसिड, फॉस्फोरस, कैल्शियम, ऑक्जालिक एसिड मिलकर पथरी बना देते है।

 

 

पथरी के चार प्रकार होते हैं –

 

किडनी स्टोन चार प्रकार के होते हैं-

 

  • कैल्शियम स्टोन

 

 

  • स्ट्रूविटा स्टोन

 

  • सिस्टिन स्टोन

 

 

पथरी होने के लक्षण क्या नज़र आते हैं ?

 

 

1. दर्द से जुड़ी समस्याएँ :-

 

  • पसलियों के निचे और पीठ में असहनीय दर्द महसूस होना

 

  • ऐसा असहनीय पेट दर्द जो कि जांघ तक महसूस होना

 

  • ऐसा पेट या पीठ दर्द जो कि कभी धीमा हो और अचानक से तेज होने लगे

 

2. पेशाब से जुड़ी समस्याएँ :-

 

  • पेशाब का रंग बदलना

 

  • पेशाब में खून आना

 

  • पेशाब से काफी बदबू आना

 

  • सामान्य से पेशाब कम या ज्यादा आना

 

  • पेशाब की इच्छा महसूस होने पर भी पेशाब न आना

 

  • झागदार पेशाब आना – पेशाब की यह समस्या प्रोटीन लोस को दर्शाती है

 

3. अन्य शारीरिक समस्याएँ :-

 

  • भूख न लगना

 

  • रक्तचाप उच्च होना

 

  • कमजोरी महसूस करना

 

  • मतली या उल्टियाँ आना

 

  • लगातार पेट खराब रहना

 

  • घबराहट होकर पसीना आना

 

  • ठंड के साथ तेज बुखार होना

 

 

पथरी के होने पर क्या खाना चाहिए ?

 

 

  • तुलसी की पत्तियों में ऐसे तत्‍व मौजूद होते हैं जो यूर‍िक एस‍िड के लेवल को स्‍थि‍र करने में सक्षम होते हैं। इसके कारण क‍िडनी में स्‍टोन नहीं बन पाते। तुलसी की पत्तियों में ऐसिटिक एसिड पाया जाता है। इससे स्‍टोन को प‍िघलाने में मदद म‍िलती है। तुलसी के पानी का सेवन कर सकते हैं या रोजाना 4 से 5 तुलसी की पत्तियां खाएं।

 

  • क‍िडनी में पथरी है, तो प्रोटीन की ज्‍यादा मात्रा लेने से बचना चाह‍िए। प्रोटीन का ज्‍यादा सेवन करने से क‍िडनी ज्‍यादा कैल्‍श‍ि‍यम बाहर न‍िकालती है, इससे क‍िडनी में पथरी की समस्‍या बढ़ सकती है।

 

  • क‍िडनी स्‍टोन के दौरान आपको अनाज और फल‍ियों का सेवन करना चाह‍िए। क‍िडनी स्‍टोन के बनने की प्रक्र‍िया को रोकने के ल‍िए ये फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आपको मटर, मूंगफली, बादाम, अखरोट, प‍िस्‍ता, सूखे मेवे और सोया म‍िल्‍क आद‍ि का सेवन करना चाह‍िए।

 

  • हाई फाइबर से युक्त खाद्य पदार्थ किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में नारियल पानी, जो फाइबर से भरपूर है, एंटीलिथोजेनिक पथरी बनने की प्रक्रिया को रोकने वाला) प्रभाव प्रदर्शित करता है। इस बात की पुष्टि बायोवेड रिसर्च इंटरनेशनल द्वारा चूहों पर किए गए एक शोध से होती है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन किडनी स्टोन के बड़े जोखिमों को रोकने में काफी हद तक मददगार माना जा सकता है।

 

  • वैसे तो गन्ने के रस के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक गन्ने का रस किडनी स्टोन की समस्या में सहायक साबित हो सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि किडनी स्टोन आहार में गन्ने के रस को भी शामिल किया जा सकता है।

 

  • साइट्रस फल में पथरी बनने की प्रक्रिया को रोकने के गुण पाए जाते हैं। नींबू एक साइट्रस फल है, इसलिए, यह कहा जा सकता है कि नींबू का सेवन कर पथरी बनने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।