पेट में कीड़े होने के लक्षण, कारण और इससे बचने के उपाय

 

 

पेट में कीड़े बच्चों से लेकर बड़ो तक को हो सकते हैं, इसके पीछे आपका गलत खान पान ही जिम्मेदार होता है। वैसे तो ये समस्या बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल यह कीड़े एक परजीवी की तरह होते हैं जो इंसान के पेट की परत से खून भी चूसते हैं। इसकी वजह से आपके पेट में दर्द भी होता है। पेट मानव शरीर का एक बहुत ही अहम हिस्सा है।

 

इंसान के पेट में कीड़े होना ये उसके पूरे स्वास्थ्य को खराब करता है, क्योंकि जब उसे भूख लगती है तब उसके द्वारा खाया हुआ खाना उसके पेट में ही स्टोर होता है। जिसकी वजह से उसे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आपको बता दें की ज्यादातर ये समस्या ग्रामीण इलाकों और गांवों में होती है, क्योंकि वो लोग स्वछता के प्रति जागरूक नहीं होते हैं।

 

 

 

पेट में कीड़े  कारण

 

 

गंदे हाथों से खाना खाना : अक्सर ऐसा छोटे बच्चे करते हैं जब वह बाहर से खेल कर घर में आते हैं और बिना हाथ धोएं कुछ भी खाते हैं।

 

 

गंदा पानी पीना : आज भी भारत में ऐसे कई इलाके हैं जहाँ पीने का साफ़ पानी तक उपलब्ध नहीं है उन्हें इस वजह से गंदे पानी का सेवन करना पड़ता है।

 

 

खाने में साफ़ सफाई ना रखना : आप जिस जगह पर खाना बनाते है यदि वह जगह साफ नहीं होती है और उस जगह पर काफी गंदगी रहती है और उस जगह पर बना खाना आप खाते हैं तो उसकी वजह से भी आपके पेट में कीड़े हो जाते हैं।

 

 

ज्यादा मीठा खाना : अक्सर छोटे बच्चों को मीठी चीजें बहुत पसंद है और वो रात में ज्यादा मीठा खाते है जिसकी वजह से उनके पेट में कीड़े भी हो जाते हैं।

 

 

चॉकलेट और टॉफी का ज्यादा सेवन : छोटे बच्चों को हमेशा चॉकलेट और टॉफी बहुत पसंद होती है वह इसका इतना सेवन करते हैं की इसकी वजह से उनके दाँतो में कीड़े लग जाते है और पेट में भी कीड़े हो जाते हैं।

 

 

 

पेट में कीड़े होने के लक्षण

 

 

सबसे पहले, पेट में कीड़े होने पर आपको ये सभी लक्षण देखने को मिलते हैं जिन्हें आप नजरअंदाज कर देते हैं :

 

 

  • दस्त,

 

  • पेट में दर्द,

 

  • कमजोरी,

 

  • जीभ का रंग सफेद होना,

 

 

  • हल्का सा बुखार आना,

 

  • पेट दर्द की समस्या रहना,

 

  • उल्टी आना,

 

  • भोजन करने का मन ना होना,

 

  • शरीर में कमज़ोरी महसूस होना,

 

  • मल त्यागने में दिक्कत होना,

 

 

  • मल त्यागते वक़्त खुजली होना,

 

  • आँखों का रंग लाल होना,

 

  • गाल पर लाल धब्बे पड़ना।

 

 

इसकी वजह से आपके शरीर को सही पोषण भी नहीं मिल पाता हैं और इसकी वजह से आपको और भी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। रोग संज्ञानात्मक और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है और इसके परिणाम आपके लिए घातक भी हो सकते हैं। इन सभी शारीरिक लक्षणों के साथ-साथ, पेट के कीड़े लोगों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं।

 

 

 

पेट के कीड़े को खत्म करने के उपाय

 

 

  • पेट के कीड़ो को खत्म करने के लिए करेले का सेवन करें आप इसकी सब्जी बनाकर खाएं या सुबह खाली पेट इसके जूस का सेवन करें।

 

 

  • पेट के कीड़ो को ख़त्म करने के लिए रात के भोजन के बाद एक सेब का सेवन करें। ऐसा करने से आपके पेट के कीड़े मल के मार्ग से बाहर निकल जाएंगे।

 

 

  • पेट के कीड़ों से बचने के लिए स्वच्छता सबसे अच्छा तरीका है। खाने और पीने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं, भोजन को ढक कर रखें, सड़क किनारे खुला भोजन करने से बचे, बाहर का खाने से बचे।

 

 

  • हल्दी का प्रयोग लगभग सभी के घरों में होता है। आप आधी चम्मच हल्दी लें उसके बाद इसे तवे पर भूनें। फिर इसे रात को सोते समय पानी के साथ लें।

 

 

  • छाछ में नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर तब तक पिएं, जब तक आपके पेट में कीड़े ख़त्म नहीं हो जाते।

 

 

  • लहसुन की चटनी का सेवन आपके पेट के कीड़ो को ख़त्म कर देगा। आपको खाली इसका सेवन करना है वो भी एक चम्मच दिन में दो बार।

 

 

  • दही में शहद मिलाकर तीन-चार दिन तक सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े अपने आप मर जाएंगे।

 

 

  • आपको पेट के कीड़ो को ख़त्म करने के लिए नीम के पत्तों का सेवन करना चाहिए। ये आपके शरीर में कीड़ों को बढ़ने से भी रोकता है। इसके अलावा, ये आपको पेट से जुड़े संक्रमण से भी बचाता है।

 

 

  • इस समस्या से निपटने  के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा विकल्प रहेगा ये आपके पेट से सभी विषैले पदार्थों के साथ-साथ कीड़ों को बाहर निकालने में आपकी मदद करेगा। दरअसल, एलोवेरा में एंथेल्मिंटिक (Anthelmintic) एक तत्व पाया जाता है।

 

 

पेट में कीड़े होना ये बहुत ही आम समस्याओं में से एक है, लेकिन आप इन उपायों को करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वैसे तो ये समस्या छोटे बच्चों को ज्यादा होती है और वह जल्दी ये उपाय नहीं करते हैं ऐसे में आप हमारे डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।