साइटिका का दर्द क्या होता है, जानिए इससे बचने के उपाए

आमतौर पर आपके शरीर के किसी भी भाग में दर्द होते है जिन्हें हम अलग-अलग नामों से बुलाते है। उन्हीं में से एक है साइटिका (Sciatica)  का दर्द। आज हम आपको बताएंगे की साइटिका का दर्द क्या होता है।

 

कई बार लोग इसे मामूली दर्द समझकर नज़रअंदाज़ कर देते है, तो कई लोग इस दर्द में पेन किलर खाते है। जो उनकी सेहत को और भी ज्यादा नुकसान पंहुचा सकता है। जिस व्यक्ति को साइटिका का दर्द होता है वह समय उसके लिए मौत में होने वाले दर्द से कम नहीं होता है।

 

 

 

साइटिका का दर्द क्या है? (What is Sciatica pain in hindi)

 

 

सबसे पहले आपको बता दें की यह एक तरह की बीमारी है जिसमें आपकी रीढ़ की हड्डी से ये दर्द शुरू होता है  और यह दर्द इतना तेज होता है की उस व्यक्ति से दर्द सहा नहीं जाता है। यह दर्द आपकी रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर आपके पैरों और कूल्हे की नसों तक में होता हैं।

 

 

 

इस दर्द के कारण उस व्यक्ति का चलना, बैठना भी मुश्किल हो जाता है। साइटिक (Sciatica) तंत्रिका हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी के निचले भाग से गुजरने वाली तंत्रिका होती है और यही इंसान के शरीर की सबसे बड़ी और चौड़ी तंत्रिकाओं में से एक है। यह पीठ के निचले हिस्से से निकलती है और कूल्हे से घुटने के नीचे तक जाती है।

 

 

 

साइटिका दर्द का कारण (Cause of Sciatica pain in Hindi)

 

 

 

  • रीढ़ की हड्डी का खिसक जाना,

 

 

  • रीढ़ की हड्डी में चोट लगना,

 

 

 

 

  • गठिया,

 

 

  • गलत स्ट्रक्चर में बैठना, लेटना।

 

 

 

साइटिका (Sciatica) होने पर वह व्यक्ति कई दिनों तक शारीरिक श्रम नहीं कर सकता क्योंकि इसकी वजह से उसके रीढ़ की हड्डी पर बहुत दबाव पड़ता है। साइटिका का दर्द ठीक होने के बाद भी हो सकता है। आज के दौर में लोगों की बदलती जीवनशैली उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना रही है। अपनी सेहत का ध्यान रखना ये आपकी ही जिम्मेदारी है।

 

 

 

साइटिका के लक्षण (Symptoms of Sciatica in Hindi)

 

 

 

  • कूल्हे की हड्डी में दर्द होना : जब आपकी कूल्हे की हड्डी में दर्द रहने लगे वो भी बैठते वक़्त या चलते वक़्त तो ये साइटिका के लक्षण हो सकते है।

 

 

 

  • पैरों की मांसपेशियों में दर्द उठना : जब आपकी पैरों की मांसपेशियों में दर्द रहने लगे और यह दर्द दिनों दिन बढ़ने लगे तो ये इसके लक्षण हो सकते है।

 

 

 

  • जांघ में सुन्नता पैदा होना : यदि आपके पैरों की उंगलियों, पैरों और जांघ में सुन्नता अक्सर महसूस होती है तो आपको इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना  चाहिए।

 

 

 

  • एक ही पोजीशन में बैठने में दर्द होना : जब आप एक ही पोजीशन में ज्यादा देर तक बैठे रहेंगे और उसके बाद बॉडी में मूवमेंट करेंगे तो दर्द होना स्वाभाविक है। इसलिए ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में न बैठे।

 

 

 

  • पैरों में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना : जब आप हमेशा बैठे रहते है या आपकी सिटींग जॉब है तो इसकी वजह से आपके पैरो में कमजोरी आने लगती है क्योंकि आप हमेशा बैठे रहते है।

 

 

 

साइटिका से बचने के उपाए (Ways to avoid Sciatica in Hindi)

 

 

 

भुजंगासन

 

 

साइटिका (Sciatica) के दर्द से राहत पाना चाहते है तो भुजंगासन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इसे करने से आपके पैरों से लेकर कूल्हे की नसों में खिचाव होता है, जो आपके रक्त संचार को बढ़ाता है और धीरे धीरे इस समस्या से आपको निजात दिलाता है।

 

 

पवन मुक्तासन 

 

 

यह आपकी पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों और ग्लूट्स में मांसपेशियों की सूजन को हटाने के लिए सबसे अच्छा आसन है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटे और अपने पैरो को मोड़ कर पेट के पास लाएं और कुछ देर तक अपने हाथों से पैरों को पकड़ कर रखे। ऐसा करने से आपको काफी आराम महसूस होगा।

 

 

 

बलासन 

 

 

साइटिका (Sciatica) में होने वाला दर्द अधिक है तो आपको बलासन करना चाहिए इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं और अपने हाथों को ऊपर की और उठाकर धीरे धीरे जमीन की और लेकर आए। ऐसा करने से आपको साइटिका में काफी आराम मिलेगा।

 

 

 

वायुमुद्रा 

 

 

वायुमुद्रा आसान को करने के लिए आपको अपनी उंगलियों का प्रयोग करना पड़ता है। इस आसन को करने से लकवा और साइटिका जैसी खतरनाक बीमारी में आराम मिलने लगता है, ये अभी तक का सबसे आसान व्यायाम है।

 

 

आमतौर पर साइटिका को ठीक करने के लिए डॉक्टर थेरपी का इस्तेमाल करते है। साइटिका होने पर आपको अधिक हील वाली सैंडल्स और जूते नहीं पहनने चाहिए। यदि आपको साइटिका का रोग है तो आपको ज्यादा मुलायम गद्दों पर नहीं सोना चाहिए और दर्द होने पर गर्म पानी की थैली से सिकाई करें इससे आपको काफी आराम मिलेगा। हमेशा एक बात का ध्यान रखिये की कोई भी काम आगे झुक कर न करें, इससे भी आपको काफी परेशानी हो सकती है। यदि आपको या आपके किसी भी जानने वाले को साइटिका जैसी गंभीर दर्द की बीमारी है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।