एसिड रिफ्लक्स से छुटकारा पाने के तरीके क्या है?

एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) की समस्या आज के समय में बहुत से लोगों को काफी परेशान करती है। इसकी वजह से उनका कुछ भी खाने का मन नहीं करता है क्योंकि उनका खाना पचने में काफी समय लगता है। एसिड रिफ्लक्स तब होता है, जब पेट में मौजूद एसिड अन्नप्रणाली में पहुँच जाता है, जो कि एक प्रकार की नली होती है।

 

वैसे तो इसको दूर करने के लिए कई घरेलु उपचार हैं। लेकिन आप इससे बचना चाहते हैं तो उन चीजों का सेवन ना करें जो इसके जोखिम को बढ़ाती है। एसिड रिफ्लक्स का सबसे आम लक्षण छाती में दर्द या पेट में जलन है।

 

 

 

एसिड रिफ्लक्स क्या है? (What is acid reflux in Hindi)

 

एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) एक ऐसी स्थिति है जो उस व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। जब आप कभी-कभार स्वाद के चक्कर में बहुत अधिक खाना खा लेते है तो इसकी वजह से आपके शरीर में मौजूद एसिड जो खाना पचाने में मदद करता है, वही एसिड आपकी खाने की नली में प्रवेश करता है। जिसकी वजह से आपको सीने में जलन होती है इसी को एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) कहते है।

 

दरअसल ऐसा तब होता है जब पेट के अंदर मौजूद इसोफेगस की अंदरूनी परत नष्ट हो जाती है। अक्सर पेट खाली रहने और बहुत ज्यादा खा लेने से भी ये एसिड ज्यादा बनने लगता है। इस वजह से भी सीने में जलन होती है।

 

 

 

एसिड रिफ्लक्स के लक्षण (Symptoms of Acid Reflux in Hindi)

 

 

 

खट्टी डकार आना : ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है, जब वह खाली पेट रहते है या बहुत अधिक खा लेते है, तो उसकी वजह से भी उनके साथ ऐसा होता है।

 

 

एक बार में बहुत ज्यादा खाना : जब आप पूरा दिन कुछ नहीं खाते है और एक दम से खाना मिलने पर इतना ज्यादा खा लेते है तब भी एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) की समस्या होती है।

 

 

खाना खाते वक़्त पानी पीना : ऐसा बहुत से लोग करते है, वो लोग खाने के साथ ढेर सारा पानी पीते है। जो उनके लिए काफी नुकसान दायक हो सकता है।

 

 

खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना : जब आप खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते है तभी एसिड रिफ्लक्स की समस्या ज्यादा होती है।

 

 

बहुत अधिक डकार आना : जब आपको बहुत ज्यादा डकार आती है तो ये भी इस समस्या की ओर इशारा करता है।

 

 

पेट में गैस बनना : पेट में गैस बनना ये इसके आम लक्षणों में से एक होता है जब आप बहुत ज्यादा तला हुआ भोजन करते है तब भी ऐसा होता है।

 

 

बहुत तेजी से भोजन करना : कुछ लोग बहुत तेजी से भोजन करते है और बहुत अधिक भोजन का सेवन करते है, इसकी वजह से भी एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) की समस्या होती है।

 

 

 

एसिड रिफ्लक्स को कम करने के तरीके (Ways to reduce acid reflux in Hindi)

 

 

 

सौंफ 

 

सौंफ खाने से आँखों की रौशनी भी बढ़ती है ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें आयरन, विटामिन बी, आहार खनिज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पेट दर्द और पेट में होने वाली जलन को कम करती है। सौंफ का शर्बत पीना पेट दर्द, मरोड़ या जलन में लाभकारी होता है।

 

 

 

काली मिर्च 

 

 

एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी पिसी हुई काली मिर्च और आधा नींबू का रस मिलाकर इस मिश्रण को पीजिये, यदि आपको एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) की समस्या रोजाना होती है तो नियमित रूप से इसका सेवन करें। यह आपको एसिड की समस्या से बचाएगा।

 

 

 

कैमोमाइल

 

 

कैमोमाइल बहुत जल्दी गैस की समस्या को हटाने में मदद करता है। दरअसल इसका प्रयोग एक प्रभावी जड़ी बूटी के तौर पर किया जाता है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। पेट के एसिड से छुटकारा पाने के लिए कैमोमाइल एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसके अतिरिक्त, यह पेट दर्द, मरोड़ को भी कम करती है। यदि आपको ये समस्या ज्यादा होती है तो इसका सेवन एक दिन में दो से तीन बार करें। आपको एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) में राहत मिलेगी।

 

 

 

गुड़ 

 

 

यदि आप एसिड रिफ्लक्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना अपने भोजन करने के बाद गुड़ खाएं। ऐसा करने से एसिड की समस्या कम होने लगेगी और ये आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है इसे खाने से आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

 

 

 

मैथी  

 

 

मैथी में ऐसे गुण होते है जो पेट में बनने वाले एसिड को जड़ से ख़त्म करते है। जब भी आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या परेशान करे तब आप मैथी का सेवन अपने खाने में बढ़ा दें। एसिड रिफ्लक्स होने पर मैथी के 10-15 दानों को दवाई की तरह खाएं।

 

 

 

केला 

 

 

सबसे पहले केले को टुकड़ों में काट लें अब इसके ऊपर दालचीनी का पाउडर डालें। अब इसे अच्छे से मिलाने के बाद खाएं, इसे खाने से पाचन में सुधार होता है और पेट में बनने वाली गैस भी कम होती है

 

 

 

यदि आपको भी एसिड रिफ्लक्स की समस्या है तो आप भी इन उपायों को करके अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। यदि उसके बाद भी आपको यह समस्या रहती है, तो इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें, ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आपकी जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुँचा सकती है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।