अल्कोहल लिवर रोग बन सकता है कैंसर का कारण, ये है बचाव के उपाय

 

अल्कोहल लिवर रोग कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसके पीने से सबसे ज्यादा नुकसान लिवर को ही होता है। एक स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ लिवर की अहम भूमिका होती है। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि लिवर रोग के मामले बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं, जो लोगों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन जानलेवा भी हो सकता है।

 

लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन तंत्र से आने वाले रक्त को शरीर के बाकी हिस्सों में प्रसारित करने से पहले फ़िल्टर करता है। यह केमिकल्स को डिटॉक्स करता है और दवाओं को मेटाबोलाइज़ (metabolizes) करता है। लीवर रक्त के थक्के (blood clotting) और अन्य कार्यों के लिए आवश्यक प्रोटीन को भी संश्लेषित करता है। अधिक मात्रा में अल्कोहल पीने से अल्कोहल लिवर रोग बन सकता है कैंसर होने का कारण।

 

अल्कोहल लिवर रोग के कारण

 

  • अत्यधिक अल्कोहल का सेवन करने से लिवर रोग की समस्या होती है।

 

  • जंक फ़ूड के सेवन से भी लिवर रोग हो सकता है, जिस वजह से कैंसर होने का खतरा भी हो सकता है।

 

  • अत्यधिक वजन और मधुमेह रोगियों में लिवर रोग की समस्या होने का खतरा अधिक होता है।

 

  • कभी कभी कुछ दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट के कारण भी फैटी लिवर की समस्या हो जाती है।

 

  • वजन का घटना भी अल्कोहल लिवर रोग की समस्या हो सकती है।

 

  • कभी कभी आनुवंशिक कारणों के कारण भी अल्कोहल लिवर रोग की समस्या हो सकती है।

 

अल्कोहल लिवर रोग के लक्षण

 

लीवर की खराबी के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे की –

 

 

  • पीठ में दर्द होना।

 

  • पीलिया होना।

 

  • आसानी से खून का बहना।

 

  • थकावट होना।

 

  • नौसिआ (Nausea ) या उलटी होना।

 

  • भूख कम लगना।

 

  • बिना किसी कारण वजन घटना।

 

  • नींद न आने की समस्या।

 

  • पेट में दर्द।

 

  • पाचन संबंधी समस्या।

 

अल्कोहल लिवर रोग का निदान कैसे करें ?

 

डॉक्टर अल्कोहल लिवर रोग के निदान में कुछ परीक्षण कर सकते है, जैसे की –

 

  • शारीरिक परीक्षण।

 

  • पेशेंट की हिस्ट्री।

 

  • सीरम ट्यूमर का मार्कर टेस्ट।

 

  • लीवर फंक्शन टेस्ट।

 

  • सीटी स्कैन।

 

  • एमआरआई।

 

  • लेप्रोस्कोपी।

 

  • बायोप्सी।

 

अल्कोहल लिवर रोग से ऐसे करे बचाव

 

  • कुछ बातों को ध्यान में रखकर अल्कोहल लिवर रोग बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता हैं।

 

  • अल्कोहल लिवर रोग से बचने के लिए जीवन शैली और खाने पीने की आदतों को सुधार करने की जरुरत पड़ती है।

 

  • मोटापे से बचे।

 

  • अल्कोहल लिवर रोग से बचने के लिए अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करने से बचे।

 

  • बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करें।

 

  • अपनी डाइट में सलाद, साबुत अनाज, सेहत दालों ,फल, सब्जियों और अन्य रेशेदार चीजों को शामिल करें।

 

  • फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, पैक्ड फ़ूड, अधिक मसालेदार तेलीय चीजों जैसे समोसा, कचौरी, पिज़्ज़ा, बर्गर इत्यादि का सेवन नहीं करें। इसके अधिक सेवन से लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

 

  • रोजाना नियमित रूप से योग और व्यायाम करें।

 

  • लगातार लम्बे समय तक भूखे न रहें।

 

 

अगर आपको ऊपर बताये गए लेख में से अल्कोहल लिवर रोग के कोई भी लक्षण नजर आ रहे हो, तो आज ही हमारे डॉक्टर से फ्री ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करें और डॉक्टर की सलाह लें

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।