अनियमित पीरियड्स के कारण, लक्षण और उपचार

 

अनियमित पीरियड्स होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, ज्यादातर महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्याओं से परेशान रहती है। पीरियड्स के बारे में कुछ लोग अभी भी बात करने में संकोच करते हैं, लेकिन वो इस बात को नहीं समझते की, यह लड़कियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पीरियड्स आने के कारण ही लड़कियों में गर्भधारण करने की क्षमता बनती है और वे आने वाली पीढ़ी को जन्म देने में सफल होती हैं।

 

कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स वास्तव में बहुत ही अधिक दर्दनाक हो सकता है, और इसके साथ उन्हें गंभीर ऐंठन, पीठ दर्द, और सूजन की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अनियमित पीरियड्स के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानना बहुत जरुरी है।

 

 

अनियमित पीरियड्स के कारण

 

 

इसके दो मुख्य कारण है –

 

1. ओवरी में सिस्ट बनना अनियमित पीरियड्स होने का सबसे बडा कारण है।

 

2. अनियमित पीरियड्स होने का दूसरा कारण –

 

  • अत्यधिक वजन का बढ़ना या फिर घटना।

 

 

  • अत्यधिक व्यायाम करना या डाइटिंग।

 

  • थकान भी बन सकता है अनियमित पीरियड्स का कारण।

 

 

  • जन्म नियंत्रण गोलियाँ का सेवन करने से भी अनियमित पीरियड्स हो सकता है।

 

  • अन्य बीमारियां जिनके कारण हो सकती है अनियमित पीरियड्स, जैसे की – यौन संक्रमित बीमारियां, मधुमेह (डायबिटीज), फाइब्रॉएड, ईटिंग डिसऑर्डर यानी खाने का विकार, और अन्तर्गर्भाशय अस्थानता (endometriosis) शामिल हैं।

 

 

अनियमित पीरियड्स के लक्षण

 

 

  • पीरियड्स का समय पर न होना या फिर बहुत तेज दर्द होना।

 

  • एक सप्ताह से अधिक समय तक पीरियड्स हो तो ये भी अनियमित पीरियड्स के लक्षण हो सकता है।

 

  • तीन महीने से कोई पीरियड्स न होना।

 

  • एक महीने में एक से ज्यादा बार पीरियड्स होना।

 

  • यदि आपको हर 35 दिनों में एक बार से कम पीरियड्स होते हैं, तो यह भी अनियमित पीरियड्स के लक्षण है।

 

 

अनियमित पीरियड्स होने पर हो सकती है ये परेशानियां

 

 

  • पीरियड्स होने पर गंभीर दर्द।

 

  • असामान्य निर्वहन (abnormal discharge) या गंध आना।

 

  • निपल से स्राव (nipple discharge)।

 

 

  • बुखार होना।

 

  • मुँहासे आना।

 

  • असामान्य बालों का विकास होना।

 

 

अनियमित पीरियड्स की जांच

 

 

पेल्विक (श्रोणि) अल्ट्रासाउंड (Pelvic Ultrasound)

इसमें गर्भाशय, अंडाशय और पेल्विक की जांच होती।

 

 

एंडोमेट्रियल बायोप्सी (Endometrial Biopsy)

इस परिक्षण में गर्भाशय ऊतक का नमूना लिया जाता है।

 

 

पैप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear Test)

यह परीक्षण विभिन्न संक्रमण या कैंसर कोशिकाओं की जांच करता है।

 

 

सोनोहिस्टेरोग्राम (Sonohysterogram)

यह एक अल्ट्रासाउंड है। इसमें गर्भाशय में तरल पदार्थ को इंजेक्ट किया जाता है, जिससे पॉलीप्स (Polyps) या फाइब्रॉएड (Fibroids) की जांच की जा सके।

 

 

अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के उपचार

 

 

तिल

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

रातभर तिल को पानी में भिगो कर रख दे और फिर सुबह उसे छान कर दिन में दो बार पियें। ऐसा करने से अनियमित पीरियड्स की समस्या ठीक हो जाएगी।

 

 

जीरा

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

अनियमित पीरियड्स की समस्या को ठीक करने के लिए जीरे का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है और साथ में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। जीरे का सेवन करने से आयरन मिलता है, जो महिलाओं में प‍ीरियड्स के दौरान कम हो जाता है। इसलिए रोज एक चम्‍मच जीरे में शहद को मिलकर इसका सेवन करें।

 

 

पपीता

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

इसमें ढेर सारा पोषण, एंटीऑक्‍सीडेंट और बीमारी को ठीक करने वाले गुण होते हैं। कच्‍चे पपीते का सेवन पीरियड्स से जुड़ी हर समस्‍या से निजात दिलाता है।

 

 

गुड़हल

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

यह एक ऐसा फूल है, जो शरीर में इस्‍ट्रोजेन और प्रोजिस्‍ट्रॉन को बैलेंस करके पीरियड्स को रेगुलर करता है।

 

 

तुलसी

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

अनियमित पीरियड्स की समस्या को रेगुलर करने के लिये तुलसी के रस को शहद मिला कर सेवन करें। इससे पीरियड्स की समस्या ठीक होगी।

 

 

अंगूर

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

रोजाना अंगूर का जूस पीने से भी आपको अनियमित पीरियड्स से मुक्‍ती मिलेगी।

 

 

धनिया या सौंफ

 

aniyamit periods ke kaaran, lakshan or upchaar in hindi

 

इन दोनों के बीज का काढा रोज दिन में एक बार पियें। धनिया या सौंफ को रात भर पानी में भिगो कर सुबह पानी से छान कर इसका सेवन करे अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर होगी।

 

 

 

आपको अपने जीवन में कभी भी अनियमित पीरियड्स का अनुभव हो सकता है। ऐसा होने पर आपको हमेशा डॉक्टर को दिखाने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अगर ऊपर बताये गए लक्षण हैं तब आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और तुरंत ही जाँच करवानी चाहिए।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।