बायपोलर डिसआर्डर क्या है, जाने इसके लक्षण, कारण और इलाज

 

जब किसी इंसान के मूड में अचानक परिवर्तन आता है तो उसे बायपोलर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (Bipolar Depressive Disorder) कहते है। किसी व्यक्ति के मन में अचानक बदलाव होना, ऐसे में कभी बहुत खुशी होती है, तो कभी बिना किसी बात के मन उदास हो जाता है। ऐसा आपके मूड स्विंग के कारण होता है। यह आपके व्यवहार में काफी बदलाव लाता है। ऐसा होने पर आपको घबराने की जरुरत नहीं है। यह किसी भी इंसान के साथ तब होता है जब वह किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचता है, तभी उसका मन कभी उदास और कभी खुश होता है।

 

 

 

क्या है बायपोलर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (Bipolar Depressive Disorder)

 

 

 

बायपोलर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (Bipolar Depressive Disorder) होने पर वह व्यक्ति या तो बहुत उदास होता है या बहुत ज्यादा खुश। यह बीमारी इंसान के दिमाग से संबंध रखती है। जिसकी वजह से उसके दिमाग पर या तो मैनिक डिप्रेशन का असर पड़ता है या फिर वह व्यक्ति अत्यधिक ख़ुशी महसूस करता है। यह बीमारी 100 में से किसी एक व्यक्ति में देखने को मिलती है। ऐसे होने पर इसे समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो आइये जानते है इसके लक्षण के बारे में।

 

 

 

क्या है बायपोलर डिप्रेसिव डिसऑर्डर के लक्षण

 

 

  • अधिकतर उदास रहना

 

 

  • अकेला पन

 

 

  • तनाव भरे सपने आना

 

 

  • बहुत अधिक बोलना

 

 

  • जोख़िम लेना

 

 

  • अति आत्मविश्वास होना

 

 

  • हमेशा दिमाग में कुछ सोचना

 

 

  • हमेशा परेशान रहना

 

 

  • डिप्रेस्ड रहना (Depressed)

 

 

  • बहुत ज्यादा इमोशनल होना

 

 

  • बार-बार मूड स्विंग्स ( Mood Swing)

 

 

  • हायपोमैनिया (Hypomania)

 

 

क्या है बायपोलर डिप्रेसिव डिसऑर्डर के कारण

 

 

  • तनाव भरे माहौल में रहना

 

 

  • अधिक चिंता में डूबे रहना

 

 

  • परिवार में पहले किसी को बीमारी है तो उसके कारण ऐसा होना

 

 

  • ज्यादा नशा करना

 

 

  • ज्यादा गुस्सा करना

 

 

आखिर ऐसा क्यों होता है, जब व्यक्ति अधिक तनाव भरे माहौल में रहता है तो उसके स्वभाव में ऐसा परिवर्तन देखने को मिलता है। वैसे यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसके लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उससे पहले की उस व्यक्ति का व्यवहार किसी के लिए बड़ी परेशानी बन जाए।

 

 

आमतौर पर इसका पूरा इलाज डॉक्टर द्वारा ही किया जाता है। इस बीमारी के रोगी को डॉक्टर अक्सर ये सलाह देते है की उन लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर उनके दिमाग पर पड़ता है।

 

 

 

इससे बचने के कुछ उपाए 

 

 

नींद पूरी करें : आप यही कोशिश करें की अपनी नींद जरूर पूरी करें, क्योंकि इससे आपके दिमाग को काफी आराम मिलता है। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहती है और आप खुद को ताजा महसूस करते है।

 

 

 

मैडिटेशन (Meditation) : यदि आपको दिमाग से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आपको मैडिटेशन जरूर करना चाहिए। इसको करने से आपको पूरे शरीर में रिलैक्स फील होगा, साथ ही उस व्यक्ति की एकाग्रता भी बढ़ती है।

 

 

 

व्यायाम या योग : यदि आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहना चाहते है, तो आप व्यायाम या योग जरूर करें। इससे आपकी कोशिकाओं में रक्त पूरी तरह से प्रवाहित होता है और शरीर की नसे भी खुलती है।

 

 

 

एक रूटीन बनाए : यदि आप खुद में बदलाव चाहते है तो अपने पूरे दिन का एक रूटीन बना ले, उसके अनुसार हर काम को करें। इससे आपके व्यवहार में बदलाव आने लगेगा और आप डिप्रेशन से बाहर आने लगेंगे।

 

 

जिस व्यक्ति को बायपोलर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (Bipolar Depressive Disorder) होता है, उसे अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि अवसाद से बाहर निकलने के लिए आपको  खुद को थोड़ा ज्यादा बिजी रखने की आदत डालनी पड़ेगी। जिससे आपके मन में उदासी नहीं आएगी और आपका ध्यान उस काम में लगा रहेगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।