जानिए डिप्रेशन को कम करने के उपाय

 

 

किसी भी व्यक्ति को डिप्रेशन होता है तो यही उसके शरीर में कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन हम आपको डिप्रेशन को कम करने के उपाय बताएंगे जिन्हें आप घर बैठे भी कर सकते हैं और इस खतरनाक बीमारी से छुटकारा भी पा सकते हैं। ये तो आपको मालूम ही होगा की डिप्रेशन आपके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा एक विकार है

 

दरअसल डिप्रेशन को कम करने के उपाय तो बहुत हैं। लेकिन इसे करने के लिए लोगों के पास समय नहीं है। ऐसा करके वह अपना मानसिक स्वास्थ्य खराब कर रहें हैं और इसे बढ़ावा दे रहें हैं। इसे आप कुछ दिन की बीमारी समझ कर नजरअंदाज तो कर देते हैं लेकिन बाद में ये आपके लिए एक लम्बी बीमारी बन जाती है। आपको बता दें की विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अवसाद दुनिया भर में होने वाली सबसे सामान्य बीमारी होती है।

 

 

 

डिप्रेशन को कम करने के उपाय

 

 

 

अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं

 

डिप्रेशन का सबसे बड़ा कारण है कि हम दिल पर भावनाओं का बोझ लिए फिरते हैं और किसी को भी अपने दुख के बारे में नहीं बताते हैं और अपने चाहने वालों से छुपाने की कोशिश करते हैं। हमें लगता है कि अगर उन्हें सच्चाई बता दें तो हो सकता है कि वह हमें जज करें और नकार दें। आप बस इस बात से डर जाते हैं कि फिर वो आपका साथ नहीं देगा। लेकिन इसके लिए आप दोस्तों का सहारा ले सकते हैं।

 

दरअसल कई बार ऐसा होता है कि हम अपने जानने वालों से तो कुछ चीजों को छिपा लेते हैं। लेकिन आप अपने सबसे करीबी मित्र से अपनी दिल की हर बात कह सकते हैं मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका डिप्रेशन कम हो सकता है।

 

 

 

अपना खाना समय पर खाएं

 

डिप्रेशन को कम करने के उपाय के लिए आपको अपना खाना समय पर खाना बहुत जरूरी है। क्योंकि खाना सिर्फ आपका पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि यह आपको शारीरिक व मानसिक रूप से तंदरूस्त बनाता है। दरअसल इस पर भी एक कहावत कही जाती है कि जैसा खावे अन्न, वैसा होव मन।

 

इसलिए अपने खाने का बहुत ध्यान रखें और हमेशा यही कोशिश करें की अपना खाना समय पर करें, जिससे आपके शरीर में काम करने और सोचने की ऊर्जा बनी रहे। खाने में हेल्दी फूड को ही शामिल करें। जितना हो सके, मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन व मिनरल्स सिर्फ आपके तन को ही नहीं, मन को भी तंदरूस्त रखते हैं।

 

 

 

रोजाना करें व्यायाम

 

आज के दौर में डिप्रेशन का शिकार वो लोग हो रहे हैं, जो अपने दिन भर के रूटीन में बिल्कुल भी व्यायाम नहीं करते हैं। आपको बता दें की व्यायाम से आप अपने पूरे शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं उसके बावजूद लोग इस बात को नहीं मानते हैं व्यायाम आपको सिर्फ शारीरिक रूप से ही स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही जरूरी है। यह आपके शरीर में तो ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही इससे आपके मस्तिष्क में हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं, जिसके कारण आप तनावग्रस्त होने से बचे रहते हैं।

 

 

 

खुद पर भरोसा करें

 

यदि आप खुद के ऊपर भरोसा करेंगे तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। डिप्रेशन का शिकार होने पर व्यक्ति अक्सर अपनी ताकत और अच्छाइयों को भुला जाता है। इसलिए हमेशा खुद के बारे में अच्छा सोचें। याद करें, उस वक्त को जब आप ने वाकई कुछ बड़ा हासिल किया था और आपको खुद पर गर्व महसूस हुआ था। अपने जीवन में हमेशा अपनी मेहनत पर विश्वास रखें इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। ये बहुत अच्छा डिप्रेशन को कम करने का उपाय है। स्थिति की मांग के अनुसार आत्म जागरूकता की कमी के कारण लोग अपने आपको डिप्रेशन की स्थिति में डाल लेते हैं।

 

 

 

नकारात्मक लोगों से खुद को दूर रखें

 

यदि आप डिप्रेशन को कम करने का उपाय ढूंढ रहें है तो खुद को नकारात्मक लोगों से दूर रखें क्योंकि ऐसे लोग दुसरो से तुलना करके आपको निचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिससे मनोबल टूटता है और आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इसलिए नकारात्मक लोगों से दूर रहें यदि आपके आस-पास ऐसे लोग हैं तो उनसे दूर ही रहना आपके लिए बेहतर होगा। ऐसे लोग आपको सही या गलत ठहराने की कोशिश भी करते हैं। जरूरी नहीं है की वह कोई बाहर का व्यक्ति हो वह आपके परिवार में से भी कोई हो सकता है, जिसे आप अपना समझते हैं।

 

 

 

भरपूर नींद सोएं 

 

यदि आप डिप्रेशन को कम करना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है की आप रोजाना एक अच्छी और गहरी नींद सोएं क्योंकि सोने के बाद जब आप उठते हैं, तो आपके दिमाग को बहुत रिलैक्स फील होता है। आपके पूरे शरीर को आराम भी मिलता है और आपकी सारी थकान भी उतर जाती है। इसके आलावा एक अच्छी नींद से आप सकारात्मक उर्जा से भर जाते हैं जो आपके लिए बहुत जरूरी होता है। अध्ययनों से पता चला है कि रोज 7 से 8 घंटे सोने वाले लोगों में डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं।

 

 

आज के दौर में लोगों की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना रही है। दरअसल ऐसे बहुत से लोग हैं। जो डिप्रेशन को कम करने के लिए मनोचिकित्सक की सलाह लेते हैं। मनोचिकित्सक की सलाह से आपको डिप्रेशन की जड़ तक जाने और इसे दूर करने में मदद मिल सकती है, इसके लिए आप हमारे डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।