डिप्रेशन को दूर करने के तरीके क्या है?

डिप्रेशन एक तरीके का मानसिक विकार है इसे आप बीमारी न समझे। लेकिन आज के समय में ये सबसे ज्यादा युवाओं में देखने को मिलता है। इसकी वजह से उनका पूरा जीवन प्रभावित होता है. और वह कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाते है। इसकी वजह से कई लोग आत्महत्या करने तक को मजबूर हो जाते है। ये एक बहुत खतरनाक स्थिति होती है। इसके लिए जरुरी है की आप इसे दूर करने के उपाए करें, लेकिन उसके पहले आपको ये जानना जरुरी है की इसके लक्षण क्या होते है।

 

 

 

डिप्रेशन क्या है? (What is Depression In Hindi)

 

 

डिप्रेशन (Depression) जिसे हिंदी में अवसाद कहते है। जब कुछ लोग किसी भी बात को लेकर थोड़ा तनाव या स्ट्रेस लेने लगते है तो ये  उनके लिए नुकसानदायक होता है लेकिन कुछ लोगों ने इसे अपने जीवन का एक हिस्सा बना लिया है। जब कोई व्यक्ति तनाव अधिक लेने लगते है तो ये कभी भी अपना आपा खो देते है। तो ये उनके मस्तिष्क और शरीर पर एक तरीके का नकारात्मक प्रभाव डालता है और यह कब अवसाद (Depression) में बदल जाता है, व्यक्ति को पता नहीं चलता है। ऐसा होने पर व्यक्ति कुछ भी ढंग से सोच नहीं पाता है उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

 

 

 

डिप्रेशन के लक्षण (Symptoms of Depression in Hindi)

 

 

 

  • उदासी रहना : कुछ लोग बहुत ज्यादा उदास रहते है इसकी वजह से भी उन्हें अवसाद में आ जाते है।

 

 

  • काम में  रुचि ना होना : जब आपका अपने काम में बिल्कुल मन न लगे तब आपको इससे बचने का उपाए करना चाहिए।

 

 

  • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होना : यदि आप अपने काम में ध्यान नहीं लगा पा रहे है तो ये भी इसके लक्षण होते है।

 

 

  • यौन इच्छा की कमी : जब पुरुष या महिला में यौन इच्छा में कमी होने लगती है तब उन्हें सतर्क रहने की जरुरत है।

 

 

  • भूख ना लगना : धीरे-धीरे कुछ लोग खाना खाने में कमी करने लगते है इसकी वजह से उनका शरीर कमजोर होने लगता है।

 

 

  • वजन कम होना या बढ़ना : जब किसी व्यक्ति के शरीर में अचानक उसका वजन कम या ज्यादा होने लगता है तो उसे डॉक्टर की सलह लेनी चाहिए।

 

 

  • बहुत ज्यादा या बहुत कम नींद लेना : कुछ लोग या तो सोते ही नहीं है या बहुत ज्यादा सोते है तो ये भी इसके लक्षण होते है।

 

 

 

 

  • थकान होना : ऐसे लोगों में अक्सर बहुत ज्यादा थकान रहने लगती है, इसकी वजह से उन्हें कोई भी काम करने का मन नहीं करता है।

 

 

  • शरीर में ऊर्जा की कमी : शरीर में ऊर्जा की कमी जब आप कुछ खाएंगे नहीं तो आपके शरीर में ऊर्जा कहा से रहेगी। यही कारण है की उन लोगो में ऊर्जा की कमी होने लगती है।

 

 

  • किसी चीज को लेकर अधिक सोचना : ऐसे होने पर आप किसी भी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सोचते है ये इसके सबसे गंभीर लक्षण होते है।

 

 

  • निर्णय लेने में दिक्कत होना : जब आप कसी भी तरह का निर्णय लेना चाहते है लेकिन उसे लेने में आपको काफी दिक्कत हो रही है तो आपको डिप्रेशन हो सकता है।

 

 

  • आत्महत्या के विचार या आत्महत्या का प्रयास : ऐसा होने पर उस व्यक्ति के मन में आत्महत्या का विचार भी आने लगता है जो उसके लिए और उससे जुड़े लोगों के लिए भी बहुत खतरनाक होता है।

 

 

 

डिप्रेशन के कारण (Causes of Depression in Hindi)

 

 

 

  • हार्मोन में बदलाव : जब किसी व्यक्ति के हार्मोन्स में बदलाव होता है तो उसकी वजह से भी ऐसा होता है।

 

 

  • वंशवाद : कुछ लोगों में ये समस्या तब होती है जब उनके पेरेंट्स को डिप्रेशन की समस्या रही हो, जिसकी वजह से इसका शिकार उन्हें भी होना पड़ता है।

 

 

  • काम का दबाव : आज के समय में लोगों पर काम का बहुत ज्यादा दबाव रहता है जिसकी वजह से उन्हें ऐसा होता है।

 

 

  • मौसम में बदलाव : बहुत कम ही ऐसा होता है की कुछ लोगों को मौसम में बदलाव के कारण उन्हें ये समस्या होती है।

 

 

  • नींद में कमी : जब आप बहुत कम नींद लेते है तो उसकी वजह से भी आपको ये समस्या होती है।

 

 

  • झगड़ा होना : घर में या बाहर किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाना जिसके बारे में काफी दिनों तक सोचते रहना।

 

 

डिप्रेशन कम करने के उपाए (Prevention of Depression in Hindi)

 

 

 

  • नींद पूरी करें : सबसे पहले डिप्रेशन दूर करने के लिए जरुरी है की आप आठ घंटे की नींद लें। क्योंकि नींद पूरी होगी तो दिमाग तभी आप तरोताजा महसूस करेंगे, इससे आप का दिमाग नकारात्मक भाव से दूर रहेंगे।

 

 

  • सूरज की रोशनी में रहे : अवसाद कम करने के लिए प्रतिदिन सूरज की रोशनी में कुछ देर जरूर रहें। इससे आपको काफी जल्दी राहत मिलेगी।

 

 

  • बाहर टहलने जाएं : कोशिश करें रोज बाहर टहलें, या आपकी ऑफिस में सिटिंग जॉब है तो कभी-कभी आप बीच में बाहर टहलने जाए। इससे आपका काम में मन लगा रहेगा और उत्साह भी बना रहेगा।

 

 

  • अपने काम का पूरा हिसाब रखें : दिन भर में आप कब क्या और कितना काम करते हैं। इस बात पर जरूर गौर करें। इससे आपको सभी गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में आसानी होगी और तनाव भी कम होगा।

 

 

  • ध्यान : आप तनाव से बचना चाहते है तो आप खुद को थोड़ा समय दें इसके लिए आप ध्यान लगाए इससे आपका तनाव कम होने लगेगा।

 

 

  • दिनचर्या में बदलाव करें : यदि आप डिप्रेशन से बचना चाहते है तो अपने दिनचर्या में बदलाव करना जरुरी है, तभी आप खुद को स्वस्थ रख सकते है।

 

 

 

यदि आपको या आपके किसी परिवार के सदस्य को डिप्रेशन की समस्या है तो आपको सबसे पहले उसके लक्षणों को समझने की जरुरत है तभी आप ऐसा करने से उस व्यक्ति को बचा पाएंगे नहीं तो आप इसके लिए हमारा डॉक्टर से संपर्क कर सकते है। जिसमें डॉक्टर उस व्यक्ति की मनोदशा को समझते है और उसके बाद उसका इलाज करते है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।