डिप्रेशन होने पर क्या करना चाहिए, जानिए आसान तरीके

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में 350 मिलियन से अधिक लोग डिप्रेशन से पीड़ित है। इसे हिंदी में अवसाद का नाम दिया गया है। यह एक मानसिक विकार है जो लोगों की काम करने की क्षमता को कमजोर बनाता है । इसकी वजह से उनके व्यवहार में बदलाव आता है। जबकि डिप्रेशन से पीड़ित लाखों लोग इसे नज़रअंदाज़ करते है। डिप्रेशन की सबसे चौकाने वाली बात यह है की इस समस्या के साथ काफी संख्या में लोग डिप्रेशन के साथ ही अपना जीवन जीते हैं।

 

 

 

डिप्रेशन क्या है? (What is Depression in Hindi)

 

 

डिप्रेशन का मतलब होता है किसी चीज को लेकर बहुत गहराई से सोचना और उस समय आप उस बात को केवल एक ही नज़रिये से सोचते है, वो है नकारात्मक तरीके से सोचना (Negative Aspect)। ऐसा तब होता है जब उसके ऊपर किसी तरह के काम का दबाव होता है, फिर वह व्यक्ति उसे लेकर केवल नकारात्मक बात ही सोचता है। इसकी शुरुआत पहले बहुत छोटी होती है। लेकिन उसके बाद यह कब उनकी ज़िन्दगी का हिस्सा बन जाता है उन्हें इसका पता भी नहीं चलता है।

 

 

 

डिप्रेशन के लक्षण (Symptoms of Depression in Hindi)

 

 

 

 

  • ज्यादातर उदास रहना,

 

 

  • किसी काम में मन नहीं लगना,

 

 

  • मूड स्विंग होना,

 

 

 

 

  • कमजोरी महसूस होना,

 

 

  • दिमाग में आत्महत्या का विचार आना,

 

 

  • गहरी सोच में डूबे रहना,

 

 

  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन,

 

 

  • नींद में कमी।

 


कैसे दूर करें डिप्रेशन (How to overcome depression in Hindi)

 

 

आज के समय में बहुत से लोग है जो डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए उन्हें अपने काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ेगा। दरअसल डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जो आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है, जिससे आपकी सोचने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

 

 

  • यदि आप डिप्रेशन से बचना चाहते है तो आपको रोजाना योग करना चाहिए, इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा और आप शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ रख पाएंगे।

 

 

  • पौष्टिक भोजन करने से भी आप डिप्रेशन से खुद को काफी हद तक दूर कर पाएंगे। जब आप काफी समय तक भूखे रहते है, तो इसकी वजह से भी आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और आपके स्वभाव में भी बदलाव आता है।

 

 

  • नकारात्मक लोगों से दूर रहे जो लोग हमेशा नेगेटिव बातें करते है, उनसे दूर रहे और ऐसे लोगों से बात करें जो हमेशा कुछ पॉजिटिव सोचते हो ऐसा करने से आपको काफी फायदा होगा और आप डिप्रेशन से दूर हो रहेंगे।

 

 

  • अकेले रहने के बजाए खुद को किसी काम में व्यस्त रखें, ऐसा करने से आपके दिमाग में कुछ गलत धारणा नहीं पैदा होंगी।

 

 

  • यदि आप डिप्रेशन से बचना है तो काजू आपको इस तरह की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। काजू का सेवन आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। काजू में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

 

 

  • संतरा भी आपके ख़राब मूड को बदलने में आपकी मदद करता है, इसके सेवन से आपको खुद में ताजगी महसूस होती है, आपको रोजाना एक संतरे का सेवन करना चाहिए।

 

 

  • निम्बू पानी भी आपके डिप्रेशन को कम करने में आपकी काफी मदद करेगा। इसे पीने से आपका उदास मन काफी जल्दी ठीक हो जाता है, निम्बू में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो सोचने की क्षमता को बढ़ाते है।

 

 

  • बादाम में भी ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से आपको शारीरिक मजबूती भी मिलती है।

 

 

  • यदि आप खुद को डिप्रेशन से दूर रखना चाहते हैं, तो सामाजिक रूप से सक्रिय रहने से भी डिप्रेशन दूर होता है। इससे आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग कर पाते हैं। जब आप लोगों से बात करते हैं, तो कुछ समय में आप सकारात्मकता का अनुभव करते है।

 

 

  • आपको छोटी-छोटी चीजों के लेकर तनाव होता है, तो ये समस्या आपकी नींद पूरी ना होने के कारण भी हो सकती है। तो आप यही कोशिश करें की आप कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। जब नींद पूरी होगी, तो आपका दिमाग तनावमुक्त होगा और आप बिना तनाव के सभी काम करेंगे। तनाव को कम करने के लिए नींद लेना एक बेहतरीन उपाए है।

 

 

आज के समय में बहुत से लोग है जो डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके इस व्यवहार की वजह से बहुत कम लोग ही उस व्यक्ति से बात करते है। यदि आपको भी इस तरह की समस्या है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और इस समयसा का समाधान करना चाहिए क्योंकि ये आपके पूरे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।