गर्मियों में एलर्जी से बचने के आसान उपाय और उपचार

गर्मियों में एलर्जी की समस्या होना बहुत सामान्य है। वैसे तो एलर्जी होने का कोई मौसम नहीं होता पर गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह से हर किसी को त्वचा से सम्बंदित एलर्जी हो जाती है। जैसे की – आंखों से पानी आना, जलन होना और छींकने वाली एलर्जी की समस्याएं होने लगती हैं।

 

एलर्जी क्यों होती है?

 

  • वायु प्रदूषण बढ़ने से गर्मियों में एलर्जी होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। एलर्जी कोई बीमारी नहीं है यह एक मेडिकल कंडीशन है, जो आपको बीमारी अनुभव कराती है। एलर्जी तब होती है, जब हमारा इम्यून सिस्टम यह विश्वास कर लेता है कि किसी व्यक्ति ने जो चीज खाई है या जिसके संपर्क में आया है, वह शरीर के लिए हानिकारक है।

 

  • जब कोई व्यक्ति एलर्जेन्स के सम्पर्क में आता है, तब शरीर हिस्टामाइन्स नामक रसायन उत्पन्न करता है, जिससे एलर्जी की समस्या उत्पन्न होती है। हिस्टामिन आँख, नाक, गले, फेफड़ों, त्वचा या पाचन मार्ग पर कार्य करता है और एलर्जिक रिएक्शन के लक्षण उत्पन्न करता है।

 

  • कुछ लोगो में एलर्जी होने की समस्या अनुवांशिक होती है। एलर्जी की समस्या महिलाओं से ज्यादा पुरुषो में होती है।

 

  • गर्मियों में एलर्जी की समस्या होने की आशंका बहुत ज्यादा रहती है।

 

  • वायु प्रदुषण भी एलर्जी होने का बहुत बड़ा कारण है।

 

एलर्जी के कुछ प्रमुख कारण

 

  • पर्यावरण प्रदूषण।

 

  • रासायनिक प्रदूषण और धूम्रपान सबसे मुख्य कारण हैं।

 

  • फैशन के दौर में प्लास्टिक की चीजें व कॉस्मेटिक के प्रयोग जैसे नकली आभूषण, बिंदी, परफ्यूम और पाउडर, साबुन आदि का इस्तेमाल बढ़ गया है। कुछ लोगो को इन पदार्थो के संपर्क से भी एलर्जी हो जाती है।

 

गर्मियों में एलर्जी के लक्षण

 

किसी भी एलर्जी के लक्षण भिन्न होते हैं और इसमें सूजन, दाने, खुजली और सांस की तकलीफ शामिल हो सकती है। आइये जाने एलर्जी के लक्षण क्या है :-

 

  • आंखों से पानी आना या खुजली होना।

 

  • छींकें आना।

 

  • नाक बहना।

 

  • रैशेज, रेड पैचेज के साथ रैशेज।

 

  • थकान होना।

 

  • बुखार या कोल्ड होना।

 

  • पूरी शरीर में खुजली होना।

 

  • सांस फूलना।

 

  • पेट की समस्या।

 

 

एलर्जी के प्रकार

 

फ़ूड एलर्जी

 

यह एक सामान्य समस्या है। जिसकी शुरुआत बचपन में ही हो जाती है। किसी भी खाने की चीज से फूड एलर्जी हो सकती है, लेकिन कुछ पदार्थ इसके लिए खासतौर पर जिम्मेदार होते हैं, जैसे की –

 

  • अंडा

 

  • दूध

 

  • मूंगफली

 

  • शेलफिश

 

  • ट्री नट्स

 

  • गेहूं

 

फ़ूड एलर्जी के लक्षण

 

 

  • चेहरे, होंठ व आंखों में सूजन।

 

  • मतली व डायरिया।

 

  • निगलने में तकलीफ।

 

  • शरीर में खारिश।

 

 

डस्ट एलर्जी

 

धुल और वायु प्रदूषण की वजह से जो एलर्जी होती है, उसे डस्ट एलर्जी कहते है। ज्यादातर डस्ट एलर्जी घर में साफ-सफाई के दौरान बहुत परेशान करती है।

 

डस्ट एलर्जी के लक्षण

 

  • सांसें तेज-तेज चलने लगती हैं।

 

  • नाक और आंखों से पानी आने लगता है।

 

  • हल्के धुएं में भी सांस लेने में दिक्कत होती है।

 

  • खांसी होने लगती है।

 

 

पेट की एलर्जी 

 

यदि आपको पेट की एलर्जी है, तो नाक में सूजन हो सकती है।

 

पेट की एलर्जी के लक्षण

 

  • पलकों और नाक की त्वचा का लाल हो जाना।

 

  • नाक का सूज जाना और उसमें खुजली होना।

 

ड्रग एलर्जी

 

  • आमतौर पर इस तरह की एलर्जी पेनिसिलिन ग्रुप की दवाओं से होती है। ब्लड प्रेशर की कुछ दवाओं से भी एलर्जी होती है, इसे एंजियो न्यूरॉटिक इडिमा कहते हैं। इसमें जीभ बड़ी हो जाती है। सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं। इसलिए कोई भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

 

लेटेक्स एलर्जी

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लेटेक्स एलर्जी कोई आम समस्या नहीं है और यह बहुत ही कम लोगों में लगभग 1 प्रतिशत जनसंख्या मे पायी जाती है। लेकिन जिन लोगों में यह एलर्जी पायी जाती है उनके लिए यह एक बड़ी समस्या होती है।

 

लेटेक्स एलर्जी के लक्षण

 

  • सूखेपन

 

  • जलन

 

  • स्केलिंग से घाव होने तक के लक्षण हो सकते हैं।

 

  • कुछ परिस्थ्तिियों में तो यह जानलेवा भी सिद्ध हो सकती है।

 

 

गर्मियों में एलर्जी से बचने के आसान उपाय

 

अगर आपको लगता है कि आप सबसे ज्यादा गर्मियों में एलर्जी से ज्यादा परेशान रहते हैं, तो नीचे दिए गए उपाय को अपनाये।

 

  • सोने से पहले अपने बाल जरूर धोये।

 

  • डॉक्टर से रक्त जांच करवाएं।

 

  • दवाओं का नियमित रूप से प्रयोग करना चाहिए।

 

  • इम्यूनो थेरेपी से भी एलर्जी का इलाज किया जाता है।

 

  • पालतू पशुओं के बाल, धूल आदि से बचे ।

 

  • जिस खाद्य पदार्थ या माहौल से एलर्जी हो, उससे बचने का प्रयास करें।

 

  • रसायनों के संपर्क से बचे।

 

 

गर्मियों में एलर्जी से रहें दूर, बरते कुछ सावधानियां

 

 

  • अगर आपके शरीर में कहीं भी दाग- धब्बे, लाल चक्क्ते आदि है तो सचेत रहें।

 

  • स्प्रिंग सीजन में घर के दरवाजें और खिड़कियां बंद रखें।

 

  • अपना एयर फिल्टर क्लीन करते रहें।

 

  • एलर्जी से बचने के लिए घर को साफ रखें।

 

  • जब कहीं बाहर से घर पहुंचे तो सबसे पहले कपड़े बदलें और ढीले-ढालें कपड़े पहनें।

 

  • धूल-मिट्टी से बचें।

 

  • बाहर जाने से पहले फेस मास्क पहन कर निकले।

 

  • सप्ताह में दो बार कम से कम घर को वैक्यूम करें।

 

  • अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पींए।

 

  • हर्बल टी पीने से एलर्जी के लक्षण कम होते है।

 

  • अगर एलर्जी बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर से जांच कराएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाई लें।

 

अक्सर लोगो को गर्मियों में एलर्जी की समस्या होती है। एलर्जी की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। समय के साथ-साथ एलर्जी बढ़ भी सकती है। इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि एलर्जी से दूर रहा जाए। अगर आपको एलर्जी की समस्या ज्यादा हो रही हो, तो कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।