गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए क्या खाएं

 

 

गर्मियों में त्वचा और शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल जैसे-जैसे धुप तेज होती जाती है, वैसे-वैसे त्वचा पर चिलचिलाती धूप और शुष्क मौसम का बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। हमारा शरीर हर बार बढ़ते हुए पारे के साथ तालमेल नहीं रख पाता है, इसलिए हमें गर्मियों में अपनी त्वचा की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है।

 

 

आपको बता दें की कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनका सेवन करने से हम अपनी त्वचा को तेज धुप से बचा सकते हैं। ये हमारे शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं, ये खाद्य पदार्थ हमें दिन में लगातार शरीर को नमी प्रदान करने का काम करते हैं।

 

 

 

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए क्या खाएं

 

 

 

खीरा

 

गर्मियों के मौसम में ऐसे कई खाद्य पदार्थ आते हैं जो हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं उन्हीं में से एक है खीरा। खीरा हमारे शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। आप इसे कई तरह से खा सकते हैं, जैसे – सैंडविच, सलाद या सिर्फ इसपर नमक डालकर भी आप खा सकते हैं। खीरा खाने के अनगिनत स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ होते हैं। खीरा खाने से आपका वजन नहीं बढ़ता, त्वचा में नमी बरकरार रहती है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

 

 

 

पानी

 

गर्मी के मौसम में आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से भी आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है। यदि आप ज्यादा पानी नहीं पीते हैं, तो भोजन में तरल पदार्थों को शामिल करें। पानी आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है और आपको डिहइड्रेशन से भी बचता है।

 

 

 

तरबूज

 

आपको बता दें की तरबूज में 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। तरबूज भी आपकी त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाता है। गर्मियों के मौसम में यह सभी जगह आसानी से उपलब्ध होता है। गर्मियों में, इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, इसके साथ ही यह पेट को ठंडा रखता है। तरबूज का सेवन कई बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज वजन घटाने के लिए भी बहुत प्रभावी माना जाता है।

 

 

लीची

 

लीची में कई तरह के विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर समृद्ध मात्रा में पाए जाते हैं। लीची आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है, आपको बता दें की 100 ग्राम लीची में 66 प्रतिशत तक कैलोरी होती है। लीची में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करके हृदय गति और रक्त परिसंचरण को भी नियंत्रण में रखता है, जिससे हृदय रोग या दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है। ये लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती है।

 

 

 

ककड़ी

 

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए आप ककड़ी का भी सेवन कर सकते हैं, यह भी आपकी त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाती है, इसके साथ ही यह पेट से संबंधित बीमारियों से छुटकारा दिलाती है। यदि आप गर्मी  के मौसम में इसका सेवन करेंगे तो आपको सीने में जलन और कब्ज की समस्या नहीं होगी, इसके नियमित सेवन से आप एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं

 

 

 

फ्लैक्ससीड्स

 

फ्लैक्ससीड्स यदि आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमन्द होता है। इसमें ओमेगा 3, फैटी एसिड, विटामिन ई और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ओमेगा 3, फैटी एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आपको पिंपल्स होने का खतरा कम होता है।

 

 

 

ब्लूबेरी और प्लम

 

ब्लूबेरी और प्लम में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता हैं। दरअसल यह त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रियाओं को धीमा कर देते हैं। इसके सेवन से आपकी त्वचा हमेशा चमकती हुई नज़र आएगी और इसके अनेक फायदे हैं।

 

 

 

टमाटर

 

इसका इस्तेमाल रोजाना सभी के घरो में होता है यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। टमाटर में काफी मात्रा में लाइकोपीन होता है। लाइकोपीन एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है।

 

 

 

दही

 

दही का सेवन गर्मियों के मौसम में काफी बढ़ जाता है क्योंकि यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा एक बेहतरीन एक्सफोलिएशन ड्रिंक भी है। आपको बता दें की दही को बेसन में मिलाकर त्वचा पर लगाने से टैनिंग को खत्म किया जाता है।

 

 

ये सभी खाने की चीजें आपको गर्मियों में होने वाली त्वचा से सम्बंधित परेशानियों को कम करती हैं यदि आपको त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी है तो आपको रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए। बल्कि ये आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं। यदि आपको त्वचा से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।