इस गर्मी में अगर घमौरियों से है परेशान, तो अपनाये ये आसान उपाय !

गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग घमौरियों की समस्या से परेशान रहते हैं। जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उनलोगो में घमौरियां होने की अधिक संभावना होती हैं। गर्मी में घमौरी का होना एक आम समस्या है और यह सबसे ज्यादा गर्दन और पीठ पर होती है। कुछ लोगों में घमौरियों की समस्या चेहरे, बांह और पेट पर भी हो जाती है।

 

अगर आप चाहते हैं कि इस गर्मी में घमौरियों से बचे रहें, तो अपने खानपान में कुछ चीजों को शामिल करना शुरू कर दें, जैसे की – कच्ची प्याज खाएं, क्योंकि कच्ची प्याज गर्मी से बचाती है।

 

घमौरियां सिर्फ  खुजली और जलन ही पैदा नहीं करती हैं, बल्कि आपकी त्वचा को भी काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं।

 

 

घमौरियों से निजात पाने के तरीके –

 

 

1.  मुलतानी मिट्टी

 

मुलतानी मिट्टी को पानी में गलाकर लेप तैयार करें और इसे घमौरियों पर लगाएं। इससे आपको घमौरियों से भी राहत मिलेगी और साथ ही ठंडक भी मिलेगी।

 

 

2.  नीम

 

नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी से तीन-चार दिन लगातार स्नान करें। ऐसा करने से घमौरियां दूर हो जाएंगी।

 

 

3.  बर्फ

 

  • घमौरियों वाली जगह पर बर्फ को एक कपड़े में लपेटकर मसाज करें। इससे त्वचा पर ठंडक मिलेगी और  घमौरियां कम होने लगेंगी।

 

  • बर्फ को घमौरियों पर लगाने से जलन और खुजली में आराम मिलता है।

 

 

4.  एलोवेरा

 

इसके गूदे को निकालकर घमौरियों वाली लगह पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। यह आपकी त्वचा को ठंडक देने के साथ ही कंडिशनिंग भी करेगा और घमौरियां भी गायब हो जाएंगी।

 

 

5.  चंदन

 

इसका लेप बनाकर घमौरियों वाली जगह पर लगाएं। यह एक बेहतरीन विकल्प है, जो घमौरियों से त्वचा को दूर करता है और साथ ही त्वचा को खूबसूरत भी बनाता है।

 

 

6.  सरसों का तेल

 

दो चम्मच सरसों के तेल में दो चम्मच पानी मिलाएं और इससे  सुबह-शाम मालिश करे। ऐसा करने से घमौरियां दूर होने लगती हैं।

 

 

7.  खीरा

 

खीरा शरीर को ठंडा रखता है। एक गिलास पानी में नींबू का रस डालें और इस पानी में खीरे के पतले टुकड़े भी काटकर डाल दें। अब इन टुकड़ों को घमौरियों वाले जगह पर लगाएं। इससे घमौरियां दूर होने लगती हैं।

 

 

8.  आम

 

  • कच्चा आम भी शरीर की गर्मी को दूर करने में बहुत मददगार होता है।

 

  • कच्चे आम को गैस पर भून लें। अब इसके गूदे के लेप को शरीर पर लगाएं। इससे घमौरियों की समस्या दूर हो जाती है।

 

 

9.  नारियल तेल

 

नारियल तेल में कपूर मिलाएं। इस तेल से पूरे शरीर पर मालिश करें। घमौरियों से तुरंत मिल जाएगा छुटकारा।

 

 

10.  तुलसी

 

तुलसी की लकड़ी को पीसकर इसके चूर्ण का लेप घमौरियों पर लगाने से घमौरियों में आराम मिलता है।

 

 

घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए इन बातों का भी रखे ख्याल

 

 

  • गर्मी में बिना शर्ट या टी-शर्ट के न रहे।

 

  • धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिए और एसी ना चलाएं।

 

  • बाहर से आने के बाद तुरंत ना नहाएं।

 

  • ज्यादातर सूती कपड़े पहनें।

 

 

घमौरियां निकलने पर उपाय अपनाएं-

 

 

 

  • गुलाब जल भी लगाकर सो सकते हैं।

 

  • जहाँ ज्यादा घमौरियां हो वहां ज्यादा खुजली न करे।

 

  • ज्यादा घमौरियां निकल गई हैं, तो चंदन पाउडर का लेप लगाए।

 

  • एलोवेरा का लेप भी कारगर हैं और इसका जूस भी पीएं।

 

  • प्याज ज्यादा खाएं।

 

  • नायलॉन के कपड़े ना पहनें।

 

  • कैलामाइन लोशन लगाकर भी घमौरियां को ठीक किया जा सकता है।

 

  • गर्मी में अंडे कम खाये।

 

 

गर्मी में ऊपर बताये गए बातों का ध्यान रखे और त्वचा से सम्बंधित परेशानियों के लिए आप एक त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) से परामर्श करें।

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।