कब्ज के घरेलू उपाय, जो आपको कब्ज से राहत दिलाए

 

 

आज के समय में बहुत से लोग है, जो अपने खाने की गलत आदतों के चलते कब्ज से परेशान रहते हैं, उन्हीं लोगों के लिए हम कब्ज के घरेलु उपाय बताएंगे। वैसे तो ये समस्या किसी भी उम्र में लोगों को हो सकती है। लेकिन सबसे पहले ये जानना जरुरी है की आखिर आपके साथ ऐसा क्यों होता है। उसके बाद ही आप इससे बचने के उपाय कर सकते हैं।

 

 

 

कब्ज क्या है?

 

 

कब्ज का मतलब है जब किसी व्यक्ति के पेट में कुछ खाने या ज्यादा देर तक भूखे रहने की वजह से पेट में गैस बनने लगती या आपके द्वारा खाया हुआ खाना ठीक से पचता नहीं है जिसकी वजह से आपका पेट साफ़ नहीं होता है, वही कब्ज कहलाती है। इसकी वजह से उन्हें पेट में दर्द भी होता है और कई बार सिर में भी दर्द होता है। कब्ज होने पर आपका पेट साफ़ नहीं होता है जिसकी वजह से आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता है और अजीब सी बेचैनी रहती है। कब्ज किसी भी व्यक्ति को उसकी कुछ गलत आदतें की वजह से होती है।

 

 

 

कब्ज के कारण

 

 

 

  • एक बार में बहुत ज्यादा खाने का सेवन : जब आप एक बार में बहुत अधिक खाने का सेवन कर लेते हैं, तो उसकी वजह से ऐसा होता है।

 

 

  • बहुत अधिक समय तक भूखे रहना : जब आप भूख लगने पर खाना नहीं खाते है या लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो उसकी वजह से भी आपके साथ ऐसा होता है।

 

 

  • फ़ास्ट फूड का ज्यादा सेवन करना : जो लोग बहुत अधिक फ़ास्ट फूड का सेवन करते हैं उन्हें ये समस्या ज्यादा होती हैं। जैसे की आज कल की जनरेशन फास्ट फ़ूड का बहुत अधिक सेवन करती है, जो उनकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

 

 

  • खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना : ऐसा बहुत से लोग करते है जिसकी वजह से उन्हें ये समस्या अक्सर होने लगती है। जबकि खाना खाने के तुरंत बाद कभी लेटना नहीं चाहिए, ये कब्ज के साथ और भी कई तरह की समस्या को पैदा करती है।

 

 

  • बिल्कुल भी शारीरिक श्रम ना करना : जब आप बिल्कुल भी शारीरिक श्रम नहीं करते हैं और खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं तो उसकी वजह से भी आपको ऐसा होता है।

 

 

  • किसी भी समय कुछ भी खा लेना : ऐसा करने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं इसलिए भूख लगने पर ही खाना खाएं। किसी भी समय पर कुछ भी खाना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होगा।

 

 

 

जब आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आप कई तरह की दवाइयों का सेवन भी करते हैं लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं होता है। मगर क्या आप ये बात जानते हैं, कि आप अपनी इस कब्ज का इलाज कुछ घरेलु उपाए से कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको यही बताएंगे की कब्ज के घरेलु उपाए क्या हैं। दरअसल भारत के हर घर में रसोई है और इसी रसोई में कब्ज के कुछ घरेलु उपचार छुपे हैं। शायद कुछ लोग इसके बारे में जानते होंगे और जो लोग नहीं जानते वो इसे जरूर पढ़े।

 

 

 

कब्ज के घरेलु उपचार

 

 

तिल

 

तिल का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसका प्रयोग विशेष रूप से मीठी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। सर्दियों के मौसम में इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ये आपकी पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।  इसके साथ ही यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।

 

 

 

नींबू 

 

यदि आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो आपको उससे परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप रोजाना सुबह उठने के बाद हल्के गुनगुने पानी में 1 नींबू के रास को मिलाकर पीएं। ऐसा करने से आपको कब्ज या पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आप ऐसा सुबह की जगह शाम को भी कर सकते हैं।

 

 

 

अंजीर

 

अंजीर के बारे में जितनी बात की जाए उतनी ही कम होगी, अंजीर में पर्याप्त मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। आप रात में दो या तीन अंजीर को पानी में भीगो कर रख दें और अगले दिन सुबह इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

 

 

 

अदरक

 

इसका प्रयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है अदरक ऐसी चीज है जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से भी बचाती है। यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो अदरक का इस्तेमाल करें। ये कब्ज के घरेलु उपाए करने का सबसे आसान तरीका है। आप चाय में अदरक डाल कर पीएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा और आपका पेट जल्दी साफ़ हो जाएगा।

 

 

 

कब्ज एक ऐसी समस्या है जो आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। यदि आपका पेट साफ़ नहीं होगा तो जाहिर सी बात है की आपके शरीर में कई बीमारियां पैदा होंगी। इसलिए ये बहुत जरुरी है की आप जो भी खाएं वो आपके शरीर से बाहर भी निकलना चाहिए, नहीं तो ये आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। यदि आपको काफी लंबे समय से कब्ज की समस्या है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।