जाने कब्ज (Consitpation) के कारण, और क्या है इससे बचने के उपाय

जब से लोगों के ऑफिसेज बंद हुए हैं तब से लोगों को कब्ज (Constipation) की समस्या ज्यादा हो रही है क्योंकि उनकी फिजिकल एक्टिविटी में कमी आई है। अब इस वजह से कई लोगों  का पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा है और उन्हें कब्ज की समस्या हो रही है। इसके कारण रोगी को कई बार शौचालय जाना पड़ता है लेकिन तब भी कब्ज के कारण पेट साफ़ नहीं हो रहा है। पेट साफ न होने के कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्या भी होती है हम आपको उसी के बारे में बताएँगे। इसमें सबसे बड़ा कारण है आपका खान पान, यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हम आपको इससे बचने के आसान घरेलु उपाय बताएंगे।

 

 

कब्ज के करण क्या है ? (Causes of Constipation in Hindi)

 

जैसा की आपको मालूम है की कब्ज, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है, जिसमें मल त्याग करते समय कठिनाई होती है। मलत्याग करते समय जब आसानी से मल गुदा मार्ग से न निकले, उस स्थिति को कब्ज कहते हैं। कब्ज की बीमारी होने के कई कारण होते हैं:

 

  • समय पर भोजन ना करना

 

  • रात में देर से भोजन करना

 

  • पानी कम पीना या तरल पदार्थों का सेवन कम करना

 

  • भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाना

 

  • दवाइयों का सेवन अधिक करना

 

  • भोजन पचे बिना ही दोबारा भोजन करना

 

  • मल आने पर उसे रोकना

 

 

  • चिन्ता या तनावयुक्त जीवन जीना

 

 

  • मैदे से बने एवं तले हुए मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन करना

 

  • अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, तंबाकू या सिगरेट आदि का सेवन।

 

 

कब्ज के कितने प्रकार होते हैं ? (Types of Constipations in Hindi)

 

  • स्लो ट्रांजिट कॉन्स्टिपेशन : आपको बता दें की यह बड़ी आंत में आए विकार के कारण होने वाली समस्या है। शौच की प्रक्रिया में एंटरिक नर्वस सिस्टम (ENS) की तंत्रिकाओं का अहम योगदान होता है और यही तंत्रिकाएं ही बड़ी आंत से गुदा द्वार तक शौच को लेकर आती है। लेकिन कब्ज की समस्या होने पर यह प्रक्रिया ठीक से नहीं होती है।

 

  • डेफिकेशन डिसआर्डर (शौच विकार) : बहुत से लोगों को पुराने कब्ज की शिकायत होती है, उनमें से डीफेक्शन डिसऑर्डर से पीड़ित होते हैं। यही वजह है की आपको कब्ज को जड़ से ख़त्म करने का काम करना चाहिए।

 

  • नार्मल ट्रांजिट कॉन्स्टिपेशन (सामान्य कब्ज) : इसे सबसे आम माना जा सकता है और ज्यादातर लोगों में यही समस्या होती है। इस तरह के कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को मल त्याग करने में परेशानी महसूस होती है।

 

 

कब्ज से बचने के उपाय (Home Remedies for Constipation in Hindi)

 

 बेल

 

आप में से बहुत से लोग यह जानते होंगे की बेल कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत मदद करता है। यह आपकी पाचनतंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आधा कप बेल का गूदा, और एक चम्मच गुड़ का सेवन, शाम को भोजन से पहले से करें। बेल का शरबत भी कब्ज में फायदा करता है।

 

सौंफ

 

आपकी कब्ज की समस्या को छूमंतर करने के लिए आपको रोजाना रात में सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ गरम पानी पिएं। दरअसल सौंफ में पाए जाने वाले उड़नशील तेल पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं, तथा गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं।

 

पपीता

 

पपीता आंतों के लिए ल्यूब्रिकेट का काम करता है यानी मल को मुलायम कर पेट को साफ कर सकता है। पपीते को कब्ज का रामबाण इलाज माना जाता है, आपको बता दें की यह गुणकारी फल शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है।

 

त्रिफला

 

त्रिफला का इस्तेमाल भारत में प्राचीन काल से किया जा रहा है, त्रिफला कई बीमारियों का इलाज करने के लिए जाना जाता है। यह औषधि कब्ज के लिए भी काफी कारगर हो सकती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बिस्तर में जाने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में त्रिफला चूर्ण को मिलाकर इसका सेवन करें

 

शहद

 

शहद कब्ज का घरेलू उपचारों में से एक है यह हर भारतीय की रसोई में मिलेगा। भारत में प्राचीन काल से इसका उपयोग दवा के तौर पर किया जा रहा है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं शहद आपके लिए बहुत मददगार सभीत होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज से बचाव में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

 

 

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे कब्ज की वजह कई बीमारियां होती है और आजकल ज्यादातर लोग इससे परेशान है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं करते हैं तो ये आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है इससे आपके पूरे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है और जीवन नीरस नजर आ सकता है। इसलिए, जरूरी है कि यहां बताए गए घरेलू नुस्खों व सलाह का पालन कर और कुछ ही दिन में आपको इससे फायदा होने लगेगा।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।