मधुमेह रोगियों के लिए व्रत का भोजन।

डायबिटीज एक मधुमेह रोग हैं जिसमें शरीर का रक्त ग्लूकोज़ का स्तर बढ़ जाता हैं। यह रोग में शरीर के इंसुलिन उत्पादन में गड़बड़ी होती हैं या फिर शरीर उत्पादित इंसुलिन को सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता हैं। डायबिटीज के दो प्रमुख प्रकार होते हैं:

 

  • टाइप-1 डायबिटीज
  • टाइप-2 डायबिटीज

 

टाइप-1 डायबिटीज: यह एक ऐसा रोग हैं जिसमें शरीर के ग्रंथियों का कार्य कम हो जाता हैं यह पूर्णत बंद हो जाता हैं। इसके परिणामस्वरूप इंसुलिन निर्माण और उपयोग में कमी होती हैं, जिसके कारण रक्त में ग्लूकोज़ का सामान्य लेवल बनाए रखने के लिए आवश्यक नियंत्रण नहीं किया जा सकता हैं। यह रोग अक़्सर बचपन से ही शुरू होता हैं और पूरी ज़िंदगी के लिए रहता हैं।

 

टाइप-2 डायबिटीज: इस प्रकार की डायबिटीज में रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ जाती हैं, जिसके कारण शरीर के कोशिकाओं से ग्लूकोज़ का अतिरिक्त संचय हो जाता हैं। टाइप-2 डायबिटीज का मुख्य कारण अपकार्य की जीवनशैली, बढ़ती उम्र, अधिक वजन, और परिवार का इतिहास।

 

जेस्टेशनल डायबिटीज: गर्भवस्था के दौरान हाई ब्लड शुगर को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता हैं यह महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय होती है। यह कई बार प्रेगनेंसी के बाद ठीक हो जाती हैं परन्तु इसमें कभी-कभी टाइप-2 डायबिटीज होने का डर रहता हैं।

 

 

 

डायबिटीज़ के लक्षण क्या हैं ?

 

 

पीड़ित व्यक्ति के शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के अनुसार उसमें डायबिटीज़ के लक्षण दिखाई देते हैं। ज्यादातर मामलों में अगर व्यक्ति प्री डायबिटीज या टाइप-2 डायबिटीज का से पीड़ित हो तो, समस्या की शुरूआत में लक्षण दिखाई नहीं पड़ते। लेकिन, टाइप-1 डायबिटीज के मरीज़ों में डायबिटीज़ लक्षण बहुत तेजी से प्रकट होते हैं और ये काफी गंभीर भी होते हैं। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मुख्य लक्षण ये हैं-

 

  • बहुत अधिक प्यास लगना।

 

 

  • भूख बहुत अधिक लगना।

 

  • अचानक से शरीर का वजह कम हो जाना या बढ़ जाना।

 

  • थकान।

 

  • चिड़चिड़ापन।

 

  • आंखों के आगे धुंधलापन।

 

  • घाव भरने में बहुत अधिक समय लगना।

 

  • स्किन इंफेक्शन

 

  • ओरल इन्फेक्शन

 

 

 

 

फास्टिंग में डायबिटीज वाले मरीज को क्या खाना चाहिए ?

 

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए उपवास भोजन अपनी सेहत को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए मह्त्वपूर्ण होता हैं डायबिटीज मरीजों के लिए निम्नलिखित विकल्प उपयोगी हो सकते हैं –

 

  • डायबिटिक मरीजों के लिए दही एक अच्छा उपवास भोजन हो सकता हैं यह आपको प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन डी प्रदान करता हैं।

 

  • उपवास के दौरान फल और सब्जियां अत्यंत मह्त्वपूर्ण होती हैं। मेथी, पालक, टमाटर, गोभी, ककड़ी, तोरी, शिमला मिर्च, बैगन, लौकी आदि को शामिल कर सकते हैं।

 

  • उपवास के दौरान दाल एक मह्त्वपूर्ण प्रोटीन युक्त आहार हैं डायबिटिक मरीजों को दाल अपने आहार में अवश्य शामिल करनी चाहिए।

 

  • दूध से सम्बंधित चीज़ो का सेवन करे यह आपको प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा प्रदान करता हैं।

 

  • शुगर में आप एलोवेरा का जूस बनाकर पी सकते हैं। आप होममेड एलोवेरा जूस पी सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे निकालकर जूस बना लें और फिर खाली पेट पी लें। रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा, साथ ही आपको अन्य लाभ भी मिलेंगे। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। एलोवेरा डाइजेशन को भी बेहतर करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

 

  • काफी मात्रा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स के अलावा, दालचीनी को डायबिटीज नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है। अनेक शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में यह पाया हैं कि दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को कम करती है और इन्सुलिन की संवेदनशीलता (इंस्लुइन सेंसिटिविटी) को भी बढाती है। हालांकि, आपको कैसिया दालचीनी (दालचीनी का एक प्रकार) का प्रतिदिन एक चम्मच से ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

 

  • एप्पल साइडर विनेगर सेब फल से बनता है, लेकिन फल में उपस्थित चीनी को एसिटिक एसिड में किण्वित (फरमेंट) किया जाता है, जिसकी वजह से इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी कम होती है। इसके अलावा एप्पल साइडर विनरगर (सिरका) इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है। अगर इसका कार्बोहाइड्रेट्स वाले भोजन के साथ सेवन किया जाए तो इसमें ब्लड शुगर के स्तर को 20% तक कम करने की क्षमता भी होती है।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।।आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।