महिलाओं की जीवनशैली कब प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है?

 

 

जब भी हम प्रजनन शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो यहाँ हम महिलाओं के बारे में बात करते हैं। जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि महिलाओं की जीवनशैली सबसे पहले प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है। ऐसे समय में उन्हें अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है और अपनी जीवनशैली में भी सुधार करने की जरुरत होती है। क्योंकि उनके जीवन के साथ एक और जिंदगी जुड़ी होती है।

 

महिलाओं की जीवनशैली कैसे उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है इसके बारे में आपको थोड़ा डिटेल में समझने की जरूरत है। किसी भी महिला के लिए गर्भवती होना बहुत सम्मान की बात होती है। जब वह एक बच्चे को जन्म देती है तब वो समय उसके लिए किसी सुखद अनुभव से कम नहीं होता है।

 

यदि कोई महिला गर्भवती होने की उम्मीद कर रही हैं, तो उसे अपनी प्रजनन क्षमता के बारे में सोचना चाहिए। यदि आपको इसमें किसी भी तरह की दिक्कत होती है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, इसके अलावा आपको अपनी जीवनशैली पर भी ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि इसके कुछ कारक आपके नियंत्रण से परे हो सकते हैं।

 

 

 

महिला की प्रजनन क्षमता क्या है?

 

 

किसी भी महिला की प्रजनन क्षमता एक महिला की जैविक बच्चे को गर्भ धारण करने की क्षमता से संबंध रखती है। आप या आपका पार्टनर ही आपकी प्रजनन क्षमता पर सवाल उठा सकता हैं। आपका बढ़ा हुआ वजन भी इसमें बाधा डाल सकता है और ये भी प्रजनन क्षमता को कम करती है इसलिए अपना वजन नियंत्रण में रखें।

 

 

 

महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर कब पड़ता है बुरा असर

 

 

अधिक उम्र

 

जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे उनकी प्रजनन क्षमता कम होने लगती है इसलिए अगर वह गर्भवती होना चाहती हैं, तो उन्हें एक सही उम्र में माँ बनना चाहिए। वरना उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या होने लगती है।

 

 

 

धूम्रपान

 

जो महिलाएं धूम्रपान करती हैं उनकी प्रजनन क्षमता एक आम महिला के मुकाबले जल्दी कम होने लगती है। इसकी वजह से उन्हें गर्भवती होने में भी कई तरह की समस्या होती है। ऐसे में उन्हें धूम्रपान नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से उनके होने वाले बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

 

 

शराब का सेवन

 

आज के समय में भारत में भी महिलाओं ने शराब पीना शुरू कर दिया है, इसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।  जो उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल रही हैं। ऐसे में अगर उन्हें स्वस्थ रहना है तो उन्हें शराब का सेवन पूरी तरह से बंद करना पड़ेगा।

 

 

हार्मोन में असंतुलन

 

ये समस्या महिलाओं को बहुत ज्यादा होती है जब भी वह कुछ भी खाती है तो इसकी वजह से उनके हार्मोन में असंतुलन हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्या होती है। वैसे भी महिलाओं को हर महीने पीरियड की समस्या होती है और इसकी वजह से उनके हार्मोन्स में बहुत तेजी से बदलाव होता है। ऐसे में उन्हें अपने  स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना होता है।

 

 

 

कैफीन का सेवन कम करें

 

जब महिलाओं के ऊपर ज्यादा काम का दबाव होने लगता है तो वह कॉफी का सेवन अधिक करने लगती हैं। इसका जरुरत से ज्यादा सेवन उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ये उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डालता है उन्हें गर्भ धरण करने से पहले और बाद तक कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

 

बहुत पतला होना

 

किसी भी महिला का बहुत ज्यादा पतला होना भी बांझपन या प्रजनन संबंधी समस्याओं को पैदा करता है। यदि आप अपनी प्रजनन क्षमता को ठीक रखना चाहते हैं तो अपने शरीर के वजन को नियंत्रण में बनाए रखना होगा। एक सामान्य बीएमआई आपके शरीर के लिए बहुत जरुरी है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की जिन महिलाओं को गर्भवती होना है उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा।

 

 

 

बहुत ज्यादा व्यायाम

 

जब आप गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं, तो बहुत ज्यादा वर्कआउट करना आपके शरीर में ऊर्जा को कम करता है। यदि आप बहुत अधिक व्यायाम कर रहे हैं, तो यह ओव्यूलेशन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, यह महिलाओं की फर्टिलिटी एंड स्टेरिलिटी में प्रकाशित एक अध्ययन में ये पता चला है की सामान्य वजन वाली महिलाएं जो सप्ताह में पांच घंटे से अधिक समय तक बहुत ज्यादा व्यायाम करती थीं, उन्हें गर्भवती होने में कठनाई होती है।

 

 

सभी महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि हर महीने उनके शरीर में पुरुषों के मुकाबले हार्मोन्स में ज्यादा बदलाव होता है। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। यदि आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो आप हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।