गर्मी से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं, ऐसे रखें अपना ख्याल!

हर महिला के लिए गर्भावस्था एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे- पीठ दर्द, सिरदर्द, मतली और उलटी। तो आज हम आपको इस चिलचिलाती गर्मी में एक ठंडी गर्भावस्था के लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जो गर्भवती महिला को गर्मी से बचने के लिए मदद कर सकते है।

 

गर्मियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को गर्मी के मौसम में हमेशा ठंडा खाने और पीने का मन करता है,  लेकिन गर्भावस्था के दौरान ज्यादा ठंडी चीजें खाने से सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए, गर्भवती महिला को गर्मी से बचने के लिए इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

 

गर्मी से बचने के लिए गर्भवती महिलाएंं ऐसे रखें अपना ध्यान

 

हाइड्रेटेड रहे 

 

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को पानी का सेवन प्रति दिन कम से कम 8 से 10 गिलास करना चाहिए। अगर आप गर्मियों में बाहर जा रहे हो, तो लो-शुगर इलेक्ट्रोलाइट तरल पदार्थ पीएं।

 

स्वस्थ भोजन

 

आमतौर पर गर्मियों में भूख कम हो जाती है, लेकिन गर्भावस्था में प्रोटीन का सेवन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वनस्पति आधारित प्रोटीन पाउडर, जामुन, और नारियल पानी के साथ प्रोटीन का सेवन करें। अपने खाने में एवोकाडो (Avocados) को शामिल करें।

 

नमक की मात्रा को जांचें

 

नमक के कारण शरीर में पानी की मात्रा में बढ़ोतरी हो जाती है। आपको बता दें कि इससे शरीर फूलने लगता है। सोडियम हमारे शरीर में बाहर के खाने से आता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले उसके सोडियम लेवल को जांच लेना चाहिए। गर्भावस्था में फास्ट फूड और पैकेड फूड को खाने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान फल और कच्ची सब्जियों को अच्छी तरह धुल कर सेवन करना चाहिए। जिससे नमक की मात्रा कम रहे और अधिक गर्मी न लगे।

 

घरों को ठंडा बनाए रखें

 

  • गर्मियों के दिनों में अपने घर को ठंडा बनाए रखें। गर्मी के दौरान न तो ठीक से नींद आती है और न ही आराम करने को मिल पाता है। अपने घर को ठंडा बनाए रखने के लिए आप घर की जिन खिड़कियों से धूप आती है उनमें पर्दे लगा सकती हैं। इस मौसम में अगर एसी या कूलर आपके घर में है, तो आप अपने कपड़ों को घर के अंदर ही सुखाएं। इससे बाहर से आने वाली हवा जब इन कपड़ों से टकराएगी तो वह ठंडी हो जाएगी।

 

  • खीरे की कुछ फांकों को फ्रिज या फ्रीजर में ठंडा कर लें और ठंडक पाने के लिए इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें। आप ठंडे पानी में भिगोए हुए रुई के फोहे या टी बैग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

कूल तौलिया

 

सिर पर या गर्दन पर कूल तौलिया गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है। यह कुछ अद्भुत आविष्कार हैं, जो आपको ठंडक पहुँचाती हैं। कूल तौलिया, जो नरम, रासायनिक मुक्त होता है और त्वचा के तापमान से 30 प्रतिशत तक ठंडा रहता है।

 

गर्मी के लिए पोशाक

 

  • धूप से बचने के लिए ढीले कपड़े और एक टोपी पहनें। गर्मियों के मौसम में गहरे रंग पहनने से बचें क्योंकि यह सूरज की किरणों को आकर्षित करते हैं।

 

  • पॉलिस्टर, मिश्रित और सिंथेटिक फाइबर वाले कपड़े पहनने से बचें। ये कपड़े प्राकृतिक कपड़ों की तुलना में त्वचा के लिए सांस लेना मुश्किल बना देते हैं। इनकी बजाय ढीले-ढाले सूती कपड़े, लिनेन और खादी के कपड़े पहनें, जिसमे कम गर्मी लगती हो। साथ ही, हल्के रंग के कपड़े, गहरे रंगों की तुलना में आमतौर पर कम गर्मी अवशोषित करते हैं।

 

अगर आप नौकरी करती हैं, तो आप पार्ट-टाइम या अपने काम के घंटे कम करने पर विचार करें। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए और साथ ही अपने  बच्चे का भी।

 

व्यायाम

 

एक गर्भवती महिला को उसे सक्रिय बनाने और ताजगी महसूस करने के लिए नियमित रूप से रोज योग और व्यायाम करना चाहिए। और यदि आप व्यायाम कर रहे हैं तो पानी की मात्रा अधिक होनी चाहिए। योग और व्यायाम आपको ऊर्जावान और शांत बनाने में मदद करेंगे। इस चिलचिलाती गर्मी में ठंडी गर्भावस्था के लिए व्यायाम करना सबसे अच्छा उपाय है।

 

उपरोक्त लेख में, हमने इस चिलचिलाती गर्मियों में गर्भवती महिलाओ को गर्मी से बचने के लिए उपाय बताये हैं। ये टिप्स निश्चित रूप से गर्मियों में आपके गर्भावस्था के समय को आसानी से और प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करेंगे। यदि आपको गर्मी की वजह से कोई भी समस्या हो रही हो, तो तुरंत ही डॉक्टर की सलाह ले

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।